The Lallantop

सेलेक्टर्स को हुआ गलती का एहसास! इंग्लैंड दौरे से सिराज बाहर

Mohammed Siraj ने IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए सभी 17 मैच खेले और 19 विकेट लिए. इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में उन्होंने 13 ओवर गेंदबाजी की थी.

Advertisement
post-main-image
प्रसिद्ध कृष्ण और सिराज IPL में एक ही टीम से खेलते हैं. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी T20 सीरीज से आराम दिया गया है और उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है।
  • सिराज ने IPL और टेस्ट मैचों में लगातार हिस्सा लिया था, जिससे सेलेक्टर्स ने उनके वर्कलोड के कारण आराम देने का निर्णय लिया।
  • सिराज के आराम से उन्हें लंबी श्रृंखला से पहले पुनः सक्रिय होने का मौका मिलेगी और टीम में प्रसिद्ध कृष्णा के शामिल होने से गेंदबाजी विकल्प बढ़ेंगे।

मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज नहीं खेलेंगे. सेलेक्टर्स को टीम के ऐलान के बाद सिराज के वर्कलोड का एहसास हुआ, जिसके बाद ये फैसला लिया गया कि वो इस सीरीज में रेस्ट करेंगे. सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में जोड़ा गया है.

Advertisement
सिराज को दिया गया आराम

सिराज ने IPL 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) के लिए सभी 17 मैच खेले और 19 विकेट लिए. इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में 13 ओवर गेंदबाजी की. मैच के दौरान वह फिट ही दिखाई दिए. इस दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी में नहीं देखा गया. बोर्ड ने बताया कि सिराज को बाहर करने का फैसला केवल एहतियात के तौर पर लिया गया है.

BCCI ने अपने आधिकारिक बयान में कहा,

Advertisement

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी T20 सीरीज के लिए भारत की टीम से हटा दिया गया है. BCCI की मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट के बीच चर्चा के बाद सिराज को उनके वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम करने की सलाह दी गई है.

बोर्ड ने प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किए जाने का भी ऐलान किया. बयान में बताया,

सिराज को हटाने का फैसला एहतियातन लिया गया है. ताकी उन्हें लंबे सीजन से पहले पूरा आराम मिले. सेलेक्शन कमिटी ने दोनों T20 सीरीज के लिए सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया है.

Advertisement
प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन

प्रसिद्ध कृष्णा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पांच ही T20 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 8 विकेट लिए हैं. लेकिन वह लगातार IPL खेलते आ रहे हैं. इस सीजन उन्होंने 12 मैचों में 16 विकेट अपने नाम किए. वह अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच में भी खेले थे. इस मैच में उन्होंने तीन विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें- रोहित-हार्दिक फिट, अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज खेलेंगे 

इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को मिली है. वहीं युवा तिलक वर्मा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. टीम में वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव जैसे कई नए और युवा चेहरों को भी मौका मिला है. टीम पहले दो T20 मैच आयरलैंड में खेलेगी. इसके बाद इंग्लैंड में उसे 5 T20 मैचों की सीरीज खेलनी है. 

आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरों के लिए अपडेट टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा.

वीडियो: इंटरनेशनल क्रिकेट में छाया पाकिस्तानी खिलाड़ी अजान अवैस कौन है?

Advertisement