The Lallantop

शुभमन गिल के पुराने साथी अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए खेलेंगे!

दिल्ली में पैदा हुए निखिल ने काफी समय तक भारत में क्रिकेट खेला है. डोमेस्टिक क्रिकेट में वो पंजाब के लिए खेले हैं. जहां उनके साथ हरभजन सिंह, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा भी रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
निखिल चौधरी को अब तक ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता नहीं मिली है. (Photo-India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • निखिल चौधरी, जो दिल्ली में पैदा हुए हैं, को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है और वे बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज में टीम के लिए खेलेंगे।
  • ट्रैविस हेड के निजी कारणों से बाहर होने के बाद, निखिल को उनकी BBL फॉर्म के आधार पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए चुना गया है।
  • निखिल का चयन उन्हें बांग्लादेश में अच्छा एक्सपोजर देगा और वे प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के दावेदार हैं।

दिल्ली में पैदा हुए निखिल चौधरी (Nikhil Chaudhary) अब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का हिस्सा बन गए हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज में निखिल को मौका दिया. 60 साल बाद ऐसा हुआ जब ऑस्ट्रेलिया ने किसी भारतीय मूल के खिलाड़ी को खिलाया है. अग्रेसिव बैटिंग के लिए पहचाने जाने वाले निखिल, टीम में ट्रैविस हेड के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए.

Advertisement
इतिहास रचने के करीब निखिल

भारतीय मूल के कई खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम  के लिए खेल चुके हैं. इस लिस्ट में गुरिंदर संधू और तनवीर संघा शामिल हैं. लेकिन 1960 के बाद यह पहला मौका है जब भारत में पैदा हुआ खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलेगा. 

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और T20 सीरीज के लिए ट्रैविस हेड को चुना था. लेकिन हेड ने निजी कारणों से छुट्टी ली है और टीम से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह ही दिल्ली में पैदा हुए निखिल चौधरी को मौका मिला है. बोर्ड ने निखिल के चयन पर लिखा,

Advertisement

सेलेक्शन पैनल हेड निखिल की BBL फॉर्म से इंप्रेस है. खासतौर पर पिछले सीजन में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया. इसी कारण उन्हें टीम में मौका दिया गया है. निखिल को बांग्लादेश में अच्छा एक्सपोजर मिलेगा. वह प्लेइंग इलेवन में भी जगह के दावेदार हैं. निखिल से पहले 1964 में गुजरात में पैदा हुए स्पिनर रेक्स सेलर्स ऑस्ट्रेलिया के खेले थे. इसके बाद किसी भी भारतीय मूल के क्रिकेटर को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल नहीं किया है.

हरभजन-गिल के साथ खेले हैं निखिल

दिल्ली में पैदा हुए निखिल ने काफी समय तक भारत में क्रिकेट खेला है. डोमेस्टिक क्रिकेट में वो पंजाब के लिए खेले हैं. जहां उनके साथ हरभजन सिंह, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा भी रहे हैं. 

कोविड के दौरान वह अपने परिवार से मिलने क्वींसलैंड गए और वहीं बस गए. क्रिकेट से पहले उन्होंने यहां भी कई तरह के काम किए. कभी रेस्त्रां में वेटर का काम किया, कभी पोस्टल डिविलवरी बॉय का काम किया, तो कभी कुछ और.

Advertisement
निखिल का करियर

धीरे-धीरे उनका क्रिकेट करियर भी पटरी पर आने लगा. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेम्स होप्स ने उनकी मदद की. निखिल 2023 में होबार्ट हरिकेंस में शामिल हो गए. होबार्ट के लिए पिछले तीन सीजन में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है.  

2024-25 के सीजन में उन्होंने नौ मैचों में 154 रन बनाए. इसके अगले सीजन में 11 मैचों में 232 रन बनाए. वहीं पिछले सीजन में उनके बल्ले से काफी रन निकले. उन्होंने 12 मैचों में 30.70 के औसत से 307 रन बनाए. 

निखिल डोमेस्टिक क्रिकेट में तस्मानिया की तरफ से खेलते हैं. वो फिलहाल बेल्जियम में EUT20 टूर्नामेंट में JB ब्रुजेस के लिए खेल रहे हैं. हाल ही में IPL में वो दिल्ली कैपिटल्स के साथ भी थे. ऑस्ट्रेलियाई टीम से बुलावा आने के बाद अब निखिल 12 जून को ढाका में ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ेंगे.

वीडियो: गौतम गंभीर लेंगे वनडे का पूरा कंट्रोल, रोहित-कोहली का क्या होगा?

Advertisement