The Lallantop

अर्जुन तेंदुलकर का आलराउंडर धमाका, 5 छक्के मारकर 13 ओवर में ही जिता दिया मैच

T20 Mumbai League 2026 में Arjun Tendulkar ने Musheer Khan खान के साथ शतकीय साझेदारी की. अर्जुन ने पहले गेंदबाजी में जोर दिखाया और फिर बल्लेबाजी में रंग जमाया. शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें Man of The Match चुना गया.

Advertisement
post-main-image
अर्जुन तेंडुलकर का T20 मुंबई लीग में ऑलराउंड प्रदर्शन. (instagram.com/arcsandheri)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अर्जुन तेंदुलकर ने T20 Mumbai League 2026 में ARCS अंधेरी के लिए 3 विकेट लेकर और 66 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।
  • बांद्रा ब्लास्टर्स के टॉप तीन बल्लेबाज जल्दी आउट होने और कमजोर शुरुआत के कारण उनकी टीम 144/9 रन तक सीमित रही।
  • अंधेरी टीम ने अर्जुन और मुशीर की शतकीय साझेदारी की मदद से 13.5 ओवर में मैच जीता और पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

T20 Mumbai League 2026 में अर्जुन तेंदुलकर का बॉल और बैट से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. सोमवार, 8 जून को उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में ARCS अंधेरी की तरफ से खेलते हुए बांद्रा ब्लास्टर्स के खेमे में 'ब्लास्ट' कर दिया. लेफ्ट आर्म पेस के साथ पहले अर्जुन ने 3 ओवर में 3 विकेट चटकाकर बांद्रा को 20 ओवर में 144/9 पर रोक दिया. फिर बारी आई बल्ले की. अर्जुन ने बल्ले की खामोशी उतारी और 34 गेंद में 66 रन ठोक डाले. उन्होंने अपनी फिफ्टी मात्र 25 गेंद में पूरी की. अंधेरी ने यह मैच महज 13.5 ओवर में जीत लिया, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर  ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे.

Advertisement
अर्जुन तेंदुलकर का ऑलराउंड प्रदर्शन

बांद्रा ब्लास्टर्स की शुरुआत बेहद खराब रही. बांद्रा ब्लास्टर्स के टॉप तीन बैटर्स केवल 5 बॉल के अंदर पेवेलियन लौट गए. पावरप्ले के एंड तक बांद्रा 5 विकेट 37 रन बनाकर जूझ रही थी. ओम केशकामत के 49 रन और सागर छाबड़िया के 44 रन के दम पर टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 144 रन तक पहुंच गई. अर्जुन ने अपने पहले ही ओवर में प्रतीक कुमार यादव और पराग खानापुरकर को चलता किया. फिर आखिरी ओवर से पहले निचले क्रम के बल्लेबाज आश्रय सजनानी को आउट कर दिया.

अर्जुन-मुशीर की सेंचुरी पार्टनरशिप

टारगेट चेज करने उतरी ARCS अंधेरी टीम ने तीसरे ओवर में ओपनर दिव्यांश सक्सेना का विकेट खो दिया. वे 26 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए. तीसरे नंबर पर अर्जुन तेंदुलकर उतरे और उन्होंने कतई निराश नहीं किया. अर्जुन ने मुशीर खान के साथ शतकीय साझेदारी की.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर  का LSG डेब्यू, 13 मैच बेंच गर्म करने के बाद मिली कैप

पॉइंट्स टेबल में अंधेरी टीम ऊपर बढ़ी 

अर्जुन तेंदुलकर ने 4 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत तेजी से 34 गेंदों में 66 रन बटोर लिए. मुशीर खान 38 गेंद पर 54 रन बनाकर नाबाद रहे. अंधेरी की टीम केवल एक विकेट के नुकसान पर 13.5 ओवर में 148 रन बनाकर जीत गई. इस जीत के साथ अंधेरी पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. बांद्रा ब्लास्टर्स आठवें स्थान पर है. टॉप पर नॉर्थ मुंबई पैंथर्स (NMP) का कब्जा है.

वीडियो: अर्जुन तेंदुलकर ने मुकुल चौधरी को लंबी रेस का घोडा बताया!

Advertisement

Advertisement