बांग्लादेश के दौरे पर गई ऑस्ट्रेलियाई टीम का हाल बेहाल हो गया है. पहले वनडे में मिली हार के बाद फैन्स को लगा था कि ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे मैच में बढ़िया खेल दिखाएगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. दूसरे वनडे में टीम का हाल और बुरा हो गया. बांग्लादेशी पेसर्स ने टीम के टॉप ऑर्डर की धज्जियां उड़ा दीं. वनडे इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की टीम का हाल इतना बुरा कभी नहीं हुआ.
ऑस्ट्रेलियाई टीम का हाल बेहाल, बांग्लादेशी पेसर्स ने कहर बरपाया
ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए ये एक अनचाहा रिकॉर्ड है. मेन्स क्रिकेट के वनडे फॉर्मेट के इतिहास में ऐसा केवल तीन ही बार हुआ है, जब किसी टीम ने बिना रन बनाए पहले तीन विकेट खो दिए हों.


ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. मैथ्यू शॉर्ट और जोश इंग्लिश ओपनिंग करने उतरे. शॉर्ट ने स्ट्राइक ली और पहली तीन पर गेंद पर एक भी रन नहीं आया. ओवर की चौथी गेंद पर शॉर्ट बोल्ड हो गए. शॉर्ट लगातार तीसरी बार डक पर आउट हुए. अगली दो गेंदों पर कोई भी रन नहीं आया. पहले ओवर के बाद टीम का स्कोर 0/1 था.
तेज गेंदबाजों का कहरदूसरा ओवर डालने की जिम्मेदारी मिली मुस्तफिजुर रहमान को. उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद पर कूपर कोनोली को पवेलियन का रास्ता दिखाया. कोनोली भी बिना खाता खोले आउट हो गए.
इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मैट रेनशॉ का विकेट भी गिर गया. रेनशॉ विकेटकीपर लिटन दास को कैच दे बैठे. इस समय तक टीम का स्कोर 0/3 था. दो ओवरों में टीम ने खाता भी नहीं खोला था और तीन विकेट खो दिए.
ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए ये एक अनचाहा रिकॉर्ड है. मेन्स क्रिकेट के वनडे फॉर्मेट के इतिहास में ऐसा केवल तीन ही बार हुआ है, जब किसी टीम ने बिना रन बनाए पहले तीन विकेट खो दिए हों.
यह भी पढ़ें- राहुल द्रविड़ का बेटा इंडिया के लिए खेलेगा, अंडर-19 टीम में चुना गया
तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का खाता खुला. यह रन भी तस्किन अहमद की नो बॉल पर आया.
इसके बाद एलेक्स कैरी और जोश इंग्लिश ने टीम की पारी को संभालने की कोशिश की. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 25 रन की पार्टनरशिप हुई. लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार विकेट खोती रही.
जेवियर बार्टलेट और मार्नस लाबुशेन ने टीम के लिए शतकीय साझेदारी की. 42 ओवर में टीम ने 8 विकेट खोकर 187 रन बनाए. इसी के बाद बारिश आ गई, और मैच को वहीं रोक दिया गया. ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले से ही सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है.
बांग्लादेश ने सीरीज में ली बढ़तबांग्लादेश ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया था. टीम ने 21 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को अपने घर पर वनडे मैच में हराया.
मैच में पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 284 रन बनाए थे. टारगेट का पीछा करते हुए एक वक्त ऑस्ट्रेलिया की टीम 42.2 ओवर में 9 विकेट पर 191 रन बना चुकी थी. इसके बाद बारिश आ गई. मैच में डकवर्थ-लुईस नियम लागू हुआ. बांग्लादेश ने ये मैच 86 रनों से जीत लिया.
वीडियो: पाकिस्तान के लिए सरकार ने तैयार की स्पोर्ट्स पॉलिसी, भारत बनाम पाक मैच का ऐलान



















