The Lallantop

ECB का बड़ा फैसला! स्टोक्स और एटकिंसन को टीम से किया ड्रॉप

बीते साल एशेज के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के लिए कर्फ्यू नियम बनाया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के बाद बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन ने यह नियम तोड़ दिया.

Advertisement
post-main-image
गस एटकिंसन और बेन स्टोक्स नाइट क्लब विवाद में फंस गए हैं. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने नाइट क्लब विवाद के कारण बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया है और जांच खत्म होने तक उनकी टीम में वापसी नहीं होगी।
  • बीते साल के बाद से लागू ईसीबी के कर्फ्यू नियम के बावजूद, पहले टेस्ट की जीत के बाद स्टोक्स और एटकिंसन लंदन के नाइट क्लब में गए जहां उनका कुछ रग्बी खिलाड़ियों से विवाद हुआ।
  • स्टोक्स और एटकिंसन की जगह तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और जॉर्डन कॉक्स को टीम में शामिल किया गया है, जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जो रूट कप्तानी करेंगे।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड अपने टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को राहत देने के मूड में नहीं है. नाइट क्लब विवाद में फंसे दोनों खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया. बोर्ड ने साफ कहा है कि जब तक जांच चल रही है, दोनों टीम का हिस्सा नहीं होंगे.

Advertisement
टीम से ड्रॉप हुए स्टोक्स और एटकिंसन

10 जून को ईसीबी ने इस मामले को लेकर अपना आधिकारिक बयान जारी किया. उन्होंने बयान में बताया,

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड यह साफ करता है कि मौजूदा जांच को देखते हुए, बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ रोथेसे (Rothesay) दूसरे टेस्ट के लिए सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं माना गया है. यह टेस्ट बुधवार, 17 जून को केनिंगटन ओवल में शुरू होगा.

Advertisement
यह खिलाड़ी बने रिप्लेसमेंट

इस टेस्ट मैच में टीम की कमान, दिग्गज खिलाड़ी जो रूट के हाथों में होगी. बेन स्टोक्स और एटकिंसन के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया गया है. टीम में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और जॉर्डन कॉक्स को टीम के साथ जोड़ा गया है. इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में 115 रन से जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की.

 टीम- जो रूट, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स रेव, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ, जोश टंग

यह भी पढ़ें- हार्दिक पंड्या फिर हुए चोटिल, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे से बाहर 

Advertisement
क्या है विवाद?

आपको इसकी वजह भी बता देते हैं. बीते साल एशेज के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के लिए कर्फ्यू नियम बनाया था. रात के 12 बजे के बाद किसी को भी बाहर जाने की अनुमति नहीं थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के बाद बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन लंदन के एक नाइट क्लब गए थे. वहां कुछ रग्बी खिलाड़ियों के साथ उनका झगड़ा हुआ. इस मामले में कोई पुलिस केस तो नहीं हुआ, लेकिन ईसीबी ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस बीच खबरें आई कि बेन स्टोक्स खुद ही कप्तानी छोड़ सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि स्टोक्स अपने करियर को ही अलविदा कह सकते हैं. 

वीडियो: 'धुरंधर' के बाद प्रभास संग फिल्म बनाएंगे आदित्य धर?

Advertisement