The Lallantop

10 साल का बच्चा स्कूल की रेस में दौड़ते वक्त गिरा, कुछ देर बाद मौत

Muzaffarnagar Student dies in school Cardiac Arrest: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक 10 वर्षीय बच्चे की रनिंग के दौरान मौत हो गई. मृतक स्कूल में भागते-भागते अचानक गिर गया था. बताया जा रहा है कि बच्चे को कार्डियक अरेस्ट आया था.

Advertisement
post-main-image
मृतक की उम्र 10 साल बताई गई है. (Courtesy-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 10 वर्षीय निहाल नाम के बच्चे की सरकारी स्कूल में खेलते हुए कार्डियक अरेस्ट के कारण मृत्यु हो गई।
  • यह घटना सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित खेल कार्यक्रम के दौरान हुई, जिसमें निहाल ने दौड़ में हिस्सा लिया था।
  • स्कूल प्रशासन ने निहाल को तुरंत अस्पताल पहुँचाया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट कारण मौत की पुष्टि की।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक सरकारी स्कूल में बच्चे की खेलते-खेलते मौत हो गई. 10 वर्षीय निहाल स्कूल में रनिंग करते हुए अचानक गिर गया था. उसे अस्पताल ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि बच्चे को कार्डियक अरेस्ट आया था.

Advertisement

ये मामला रतनपुरी थाना क्षेत्र के रायपुर नगली गांव का है. निहाल यहां कंपोजिट स्कूल में पढ़ता था. शनिवार, 31 अक्टूबर को विद्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के चलते खेल कार्यक्रम रखा गया था. इसमें अन्य खेलों के साथ दौड़ भी शामिल थी. निहाल ने भी इसमें पार्टिसिपेट किया था.

डॉक्टर ने कहा-'बच्चे में कुछ नहीं है'

इंडिया टुडे से जुड़े संदीप सैनी की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक खेलते-खेलते अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा था. स्कूल प्रशासन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचा. डॉक्टर्स ने उसे देखा फिर दूसरी जगह रेफर कर दिया. जब वो उसे दूसरे हॉस्पिटल लेकर गए, तो डॉक्टर्स ने कह दिया कि बच्चे में ‘कुछ नहीं’ है. मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया.

Advertisement

निहाल के पिता ने प्रमोद कुमार ने बताया,

“घर से मेरा बच्चा ठीक-ठाक गया था. स्कूल में खेलते खेलते नीचे गिर गया. उसे चक्कर आ गया. जैसे ही मास्टर जी को पता चला वो उसे लेकर खतौली गए. वहां भर्ती किया. उनसे जितना हुआ, उन्होंने किया. फिर बेटे को मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया.”

प्रमोद कुमार ने बताया कि मुजफ्फरनगर उनके यहां से दूर पड़ता. इसलिए वह उसे पहले बेगराजपुर ले गए. उन्होंने आगे बताया,

Advertisement

“वहां बेटे को 10-15 मिनट देखा. फिर कहने लगे कि बच्चे में कुछ नहीं है. दिल की धड़कन खत्म है. बॉडी फूली हुई है. इसमें कुछ नहीं है. उन्होंने अटैक बताया है. उसे पहले कुछ नहीं हुआ था.”

क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?

कार्डियक अरेस्ट यानी जब दिल काम करना अचानक से बंद कर दे. हमारा दिल 24 घंटे लगातार काम करता है. अगर वो अचानक से काम करना बंद कर दे, तो इसे कार्डियक अरेस्ट कहते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या लो बीपी की वजह से शेफाली जरीवाला को आया कार्डियक अरेस्ट? ऐसा कब हो सकता है?

कार्डियक अरेस्ट कई तरह के हो सकते हैं और इनके कई कारण भी होते हैं. सबसे आम कारण हार्ट अटैक होता है. लेकिन ऐसा नहीं है कि हर कार्डियक अरेस्ट हार्ट अटैक की वजह से ही हो. कार्डियक अरेस्ट के कई और कारण भी होते हैं. जैसे दिल की धड़कन का अनियमित हो जाना. इसे वेंट्रिकुलर टेकीकार्डिया या वेंट्रिकुलर फिब्रिलेशन कहते हैं. इलेक्ट्रिक शॉक लगने पर भी कार्डियक अरेस्ट हो सकता है. कई बार गंभीर डिहाइड्रेशन और कुछ दूसरी बीमारियों से भी कार्डियक अरेस्ट हो सकता है.

वीडियो: मनीषा भानवाला ने पूरा किया पिता का सपना, 16 साल के इंतजार के बाद बनीं वर्ल्ड चैंपियन

Advertisement