The Lallantop

तीसरे दिन अक्षर-अश्विन के बीच किस किवी खिलाड़ी की जमकर चर्चा हुई?

अश्विन को बेमिसाल गेंदबाज़ी के अलावा एक और चीज़ के लिए याद किया गया.

Advertisement
post-main-image
टीम इंडिया. फोटो: AP
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत ने मैच में शानदार वापसी की है. दूसरी पारी में भारत ने 14 रन बनाकर कुल 63 रन की बढ़त हासिल कर ली है. पहली पारी में भारत के 345 रनों के जवाब में न्यूज़ीलैंड की पहली पारी महज़ 296 रनों पर सिमट गई. तीसरे दिन के खेल की शुरुआत किवी टीम ने 129/0 से की. दूसरे दिन के खेल के बाद लग रहा था भारतीय टीम के लिए तीसरा दिन मुश्किल गुज़रने वाला है. लेकिन पहले सेशन में ही रविचन्द्रन अश्विन ने विल यंग का बड़ा विकेट निकाल दिया. उनके बाद कप्तान केन विलियमसन को उमेश यादव ने LBW किय और आगे की कहानी अक्षर पटेल के नाम रही. अक्षर पटेल ने पारी में कुल पांच विकेट निकाले और कमाल कर दिया. उन्होंने लेथम, टेलर, निकल्स, ब्लंडेल और साउदी को आउट किया. आखिर में अश्विन ने दो और विकेट निकाले और पूरी किवी टीम 296 रनों पर सिमट गई. इसके बाद भी दिन के आखिरी सेशन का आधा घंटा बचा था. भारत बैटिंग के लिए उतरा. लेकिन शुभमन गिल एक बार फिर जेमीसन की गेंद पर बोल्ड होकर लौट गए. उनके विकेट के बाद पुजारा और मयंक ने कोई और विकेट नहीं गिरने दिया. दोनों ने दिन की आखिरी गेंद तक क्रीज़ पर पैर जमाए रखे. भारत ने दिन का खेल खत्म होते वक्त तक एक विकेट खोकर 14 रन बना लिए हैं. खैर, इस मैच के दौरान ट्विटर पर मैच से जुड़ा क्या कुछ घटा. आपको बताते हैं. #AxarPatel ये हैशटेग मैच से भी बड़ा रहा. अक्षर पटेल ने मैच में 34 ओवर गेंदबाज़ी की और पांच विकेट अपने खाते में डाल लिए. जिस तरह से अपने छोटे से करियर में अक्षर 5-5 विकेट चटका रहे हैं. उनका वायरल होना तो बनता था. अक्षर को टैग कर करके फैंस ने अपनी-अपनी यादें और रिकॉर्ड्स बताने शुरू कर दिए. #Ashwin रविचन्द्रन अश्विन ने किवी टीम के खिलाफ पहली पारी में सबसे ज़्यादा गेंदबाज़ी की. उन्होंने कुल 42.3 ओवर फेंके और तीन विकेट चटकाए. लेकिन उनके विकेट से ज़्यादा चर्चा उनके फील्ड अंपायर नितिन मेनन से उलझने को लेकर हो रही है. कई लोग मेनन से उलझने के मामले में अश्विन के पक्ष में उतर आए हैं. तो कइयों ने कहा कि अश्विन तो अकसर ऐसा ही करते हैं. #Blundell किवी टीम की पारी के 97वें ओवर में जब हेनरी निकल्स आउट हुए तो टॉम लेथम का साथ देने के लिए टॉम ब्लंडेल मैदान पर उतरे. जिस वक्त किवी टीम एक के बाद एक विकेट गंवा रही थी तब ब्लंडेल ने एक एंड पर पैर जमाए रखें. उन्होंने आउट होने से पहले काइल जेमिसन के साथ एक अच्छी पार्टनरशिप भी की. ब्लंडेल ने मैदान पर कुल 93 गेंदें खेंली, 97 मिनट बिताए और 13 रन बनाए. जिसके बाद उन्हें भी खूब सराहना मिली. #Latham DRS हो, 95 रनों की लंबी पारी या फिर शतक से ठीक पहले स्टम्पिंग. टॉम लेथम का ज़िक्र ट्विटर पर होता रहा. दूसरे दिन 50 रन बनाकर नॉट-आउट लौटे लेथम शतक से पांच रहने पहले अक्षर की गेंद पर स्टम्प आउट हो गए. जिसके बाद लेथम को लेकर ढेर सारे ट्वीट्स हुए. किसी ने उनकी 282 गेंदों पर बेमिसाल पारी तारीफ की. तो किसी ने उनके आउट होने के तरीके पर सवाल उठाए. इस तरह से भारत और न्यूज़ीलैंड पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल घटा और ट्विटर पर लोगों ने इसकी खूब सारी चर्चा की. अब देखना होगा कि भारतीय टीम चौथे दिन कैसी बल्लेबाज़ी करती है जिससे की टीम इंडिया मैच में शानदार वापसी कर सके.

Advertisement
Advertisement