The Lallantop

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट से भी बाहर हुए बुमराह!

कब लौटेंगे बुमराह?

Advertisement
post-main-image
जसप्रीत बुमराह (फोटो - Getty images)

इंडिया वर्सेज़ ऑस्ट्रेलिया (IndvsAus) टेस्ट सीरीज़ के आखिरी दो मैच में भी जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) नहीं खेलेंगे. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, इंडियन थिंक टैंक ने इसी साल खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले उनकी फिटनेस के साथ रिस्क ना लेने का फैसला किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बताते चलें, BCCI की सेलेक्शन कमिटी ने जब पहले दो टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया था, उस समय भी स्क्वॉड में जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल नहीं था. फ़ैन्स को उम्मीद थी कि शायद आखिरी दो टेस्ट मुकाबलों में बुमराह टीम के साथ जुड़ जाएंगे.

और रिपोर्ट्स के अनुसार भी ये बातें सामने आ रही थी कि बुमराह ने आखिरी दो टेस्ट के लिए NCA नेट्स पर बोलिंग करनी शुरू कर दी है. खैर, अब एक्सप्रेस के मुताबिक, इंडियन फ़ैन्स को बुमराह को एक्शन में देखने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा. और इस जानकारी को देते हुए एक्सप्रेस ने लिखा,

Advertisement

‘बीते कुछ दिनों से बुमराह NCA में खूब जोश से गेंदबाजी कर रहे है. और उन्होंने अच्छी वापसी की है. उससे अगले दिन उनको कमर में कोई दिक्कत नहीं हुई जो उसके लिए सबसे अच्छी बात है.’

इसके साथ रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि बुमराह NCA में वाइट बॉल से गेंदबाजी कर रहे हैं. जो ये साफ दर्शाता है कि उनको आखिरी दो टेस्ट मुकाबलों के लिए कंसीडर नहीं किया जा रहा है. और ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट के बाद होने वाली वनडे सीरीज़ में बुमराह होंगे या नहीं, इस पर फैसला अगले हफ्ते लिया जाएगा. ये वनडे सीरीज़ मार्च 17 से 22 के बीच खेली जाएगी.

बताते चलें, बुमराह की वापसी पर साल 2023 की शुरुआत से ही चर्चा हो रही है. BCCI ने पहले उनको श्रीलंका के साथ हुई वनडे सीरीज़ में शामिल किया था. लेकिन फिर उनका नाम वापस ले लिया गया था. उसके बाद उम्मीद जताई गई थी कि शायद बुमराह न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ का हिस्सा हों.

Advertisement

इसके बाद बातें हुई कि बुमराह को शायद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया के साथ चल रही इस अहम टेस्ट सीरीज़ के लिए बचा कर रखा जा रहा है. लेकिन अब देखना होगा कि बुमराह की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कब होती है.

वीडियो: Ind vs Aus मैच में मोहम्मद सिराज की एक शानदार गेंद ने ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी!

Advertisement