मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians). IPL की पांच बार की चैंपियन. इस सीजन टीम का जो हाल हो रहा है, उसे देखकर पक्के वाले फैंस भी अपना माथा पीट रहे हैं. 16 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने मुंबई को उसी के घर में 7 विकेट से रौंद दिया. लगातार चौथी हार के बाद अब कप्तान हार्दिक पंड्या का दर्द भी छलक पड़ा है. मैच के बाद हार्दिक एकदम निराश नजर आए. उनके पास अपनी टीम की तारीफ में कहने के लिए एक भी शब्द नहीं था.
MI की लगातार चौथी हार के बाद भड़के कप्तान हार्दिक, किसे बताया हार का विलेन?
IPL 2026 : 5 बार की चैंपियन Mumbai Indians को Punjab Kings के खिलाफ इस सीजन लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद MI के कप्तान Hardik Pandya अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाए.


मैच की बात करें तो, मुंबई के लिए क्विंटन डिकॉक ने शानदार शतक जड़ा. लेकिन, उनका ये शतक भी टीम की लुटिया डूबने से बचा नहीं पाया. मुंबई ने बोर्ड पर टांगे 195 रन. जवाब में पंजाब के बल्लेबाजों ने वो गदर काटा कि पूछिए मत. श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने मुंबई के बॉलरों की ऐसी बखिया उधेड़ी कि 16.3 ओवर में ही खेल खत्म कर दिया. मुंबई की बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग, सब एकदम फुस्स साबित हुई.
हार्दिक पंड्या का फूटा गुस्सामैच के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या का फ्रस्ट्रेशन भी साफ दिख रहा था. उन्होंने बिना लाग-लपेट के कहा,
सच कहूं तो इस वक्त मेरे पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है. हमें वापस ड्राॅइंग बोर्ड पर जाना होगा और देखना होगा कि हमसे कहां चूक हो रही है. क्या ये किसी एक खिलाड़ी की गलती है? या पूरे ग्रुप की? या हमारी प्लानिंग में ही कोई खोट है? हम जल्द ही साथ बैठकर इस पर माथापच्ची करेंगे और तय करेंगे कि आगे क्या करना है.
हार्दिक ने आगे पंजाब की तारीफ और अपनी टीम की फजीहत करते हुए कहा,
उन्होंने हमें पूरी तरह से डोमिनेट किया. उन्होंने बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग, तीनों ही डिपार्टमेंट में हमसे बेहतर प्रदर्शन किया. इसी वजह से हम मैच हार गए.
ये भी पढ़ें : श्रेयस का अविश्वसनीय कैच! रोहित और सूर्या का रिएक्शन ही सब बता रहा है
पॉइंट्स टेबल का क्या है हाल?वहीं, अगर पॉइंट्स टेबल पर नज़र मारें ते, इस जीत के साथ पंजाब किंग्स टॉप पर पहुंच गई है. 5 मैचों में ये उनकी चौथी जीत है. उनका सिर्फ एक मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ ईडन गार्डन्स में बारिश की भेंट चढ़ गया था. दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में नीचे से दूसरे नंबर पर गोते खा रही है. टीम ने अब तक 5 मैच खेले हैं और सिर्फ KKR के खिलाफ अपनी इकलौती जीत दर्ज की है.
आगे क्या करेगी मुंबई?जब हार्दिक से पूछा गया कि अब टीम में क्या बदलाव होंगे, तो उन्होंने ईमानदारी से मान लिया कि उन्हें खुद नहीं पता. कप्तान साहब इस कश्मकश में हैं कि कुछ कड़े फैसले लिए जाएं या फिर इसी टीम कॉम्बिनेशन के साथ आगे बढ़कर किस्मत पलटने का इंतजार किया जाए. हार्दिक ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा,
हमें सोचना होगा कि क्या हमें कुछ कड़े और बड़े फैसले लेने की जरूरत है या फिर इसी ग्रुप के साथ चीजें बदलने की उम्मीद करनी चाहिए. कुछ कड़े सवाल हैं, जिनके जवाब हमें तलाशने होंगे और हां, हमें इसकी जिम्मेदारी तो लेनी ही होगी.
कुल मिलाकर बात ये है कि मुंबई इंडियंस के खेमे में फिलहाल टेंशन का माहौल है और अगर टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहना है, तो जल्द ही कोई चमत्कार करना होगा.
वीडियो: श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम में बनाई जगह






















