The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Jasprit Bumrah is a baby bowler says former Pak cricketer Abdul Razzaq compares him to Shaheen Afridi

बुमराह को नीचा दिखाने के चक्कर में सच भूल गए पाकिस्तानी?

जस्सी लौटेंगे तो सच सामने आ ही जाएगा.

Advertisement
pic
30 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 30 जनवरी 2023, 05:00 PM IST)
Shaheen Afridi is way better than Jasprit Bumrah says pak cricketers
जसप्रीत बुमराह (फोटो - Getty Images)
Quick AI Highlights
Click here to view more

जसप्रीत बुमराह. बूम-बूम बुमराह. इंडियन क्रिकेट टीम के फ़ैन्स इनको आए दिन याद करते रहते हैं. फ़ैन्स के साथ टीम इंडिया भी उनके फिट होकर वापसी करने का इंतजार कर रही है. और दोनों ही ये बात जानते हैं कि वो कितने बड़े मैच विनर हैं. जब भी बुमराह की टीम में वापस एंट्री होगी, वो फिर से स्टंप्स बिखेरना शुरू कर देंगे.

हालांकि, इंडियन टीम के कैप्टन रोहित की मानें तो अभी इसमें टाइम है. ख़ैर बुमराह जब लौटेंगे, तबकी तब देखी जाएगी. अभी तो उनके लिए एक चैलेंज आया है. वो भी बॉर्डर पार से. पूर्व पाकिस्तानी ऑल-राउंडर अब्दुल रज्ज़ाक ने एक इवेंट में कहा है,

‘शाहीन अफरीदी, जसप्रीत बुमराह से बहुत बेहतर बोलर है. बुमराह, शाहीन के लेवल के आसपास भी नहीं है. मैंने महान गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा और वसीम अकरम के खिलाफ खेला है, तो मेरे सामने बुमराह एक बेबी बोलर है. और मैं उसको आराम से डॉमिनेट और अटैक करता.’

बुमराह के लिए आए इस टिपिकल पाकिस्तानी कॉमेंट पर आज सिली पॉइंट में चर्चा कर लेते हैं. और देखते हैं कि इसमें कितनी सच्चाई है.

और इस चर्चा की शुरुआत बुमराह के लिए आए कुछ कॉमेंट्स के साथ करेंगे. इंग्लैंड के वाइट बॉल कैप्टन जॉस बटलर ने साल 2022 में बुमराह के लिए कहा था,

‘इस बात में कोई शक नहीं है कि वो एक कमाल के प्लेयर हैं. वो बीते कुछ सालों से दुनिया के लीडिंग बोलर हैं. और ऐसा लगता है कि उनकी स्ट्रेंथ बढ़ती ही जा रही है. और यही इंडिया के खिलाफ खेलने का चैलेंज है, आपको इतने बेहतरीन बोलर्स और बैटर्स का सामना करना होता है.’

साल 2021, इंडिया वर्सेज़ इंग्लैंड सेकेंड टेस्ट से पहले जॉनी बेयरस्टो ने बुमराह के लिए कहा,

‘हमें बुमराह को क्रेडिट देना होगा, वो वर्ल्ड क्लास बोलर हैं. हमने ये IPL में देखा है, हमने ये इंडिया के खिलाफ खेली वाइट बॉल क्रिकेट में देखा है. और रेड बॉल क्रिकेट में भी.’

इंडियन बैटर्स को खूब परेशान करने वाले न्यूज़ीलैंड के लेफ्ट हैंड बोलर ट्रेंट बोल्ट भी मानते हैं कि बुमराह कमाल हैं. एक IPL मैच के बाद उन्होंने कहा था,

‘बुमराह को इस तरह से गेंदबाजी करते देखना शानदार है. वह अपने पूरे स्पेल के दौरान गेंद के साथ जो कर रहा है. उसे लेकर कितना क्लियर है.’ 

अब के बेहतरीन प्लेयर्स के बीच आपको पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन, नासिर हुसैन द्वारा बुमराह पर किए गए कॉमेंट्स भी पढ़ा देते हैं. इंडिया-इंग्लैंड सीरीज़ के दौरान नासिर ने कहा था,

‘बुमराह वर्ल्ड क्रिकेट में बेस्ट ऑल-फॉर्मेट बोलर है. उनके चैलेंजर्स कौन होंगे? शायद ट्रेंट बोल्ट, शाहीन अफरीदी, जोफ्रा आर्चर, लेकिन जब वो फिट होंगे. लेकिन अभी, वह सबसे अच्छा है.’

पीटरसन ने तो बुमराह की तुलना साउथ अफ्रीकन ग्रेट डेल स्टेन तक से कर डाली थी.. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा था कि बुमराह, स्टेन की जगह शायद ना ले पाएं, लेकिन उनकी क्षमता बुमराह को अलग करती है.

# Bumrah vs Shaheen

ये तो हुई दिग्गजों की बात. अब थोड़े स्टैट्स देख लेते हैं. बुमराह साल 2016 से इंडियन टीम के साथ है. अब तक हर फॉर्मेट (टेस्ट, T20I, ODI) मिलाकर 319 विकेट निकाल चुके हैं. और सिर्फ एक बार, साल 2020 में इनका ऐवरेज 30 से ऊपर गया है. और उनकी इकॉनमी इन सब सालों में छह से नीचे की रही है.

वहीं, बात शाहीन की करें तो उनके आंकड़े भी अच्छे हैं. साल 2018 से शुरू हुए अपने करियर में उन्होंने अभी तक 219 विकेट्स निकाले हैं. इसमें एक बार उनकी औसत 30 के पार गई है. और इकॉनमी पांच के अंदर ही रही है. ये तो हुई पुरानी बात. लेकिन जिस हालिया फॉर्म को लेकर अब्दुल रज्ज़ाक शाहीन को बुमराह से बेहतर बता रहे हैं, अब वो देख लेते हैं.

साल 2022 में बुमराह ने कुल 15 मुकाबले खेले. इसमें उन्होंने 19.94 की ऐवरेज और 3.62 की इकॉनमी से 39 विकेट्स हासिल किए. वहीं, शाहीन ने 16 मैच खेले, उनका औसत 21.65 और इकॉनमी 4.06 की रही. और खाते में 35 विकेट्स आए. इन आंकड़ों के बाद आप खुद तय कीजिए कि कौन बेहतर है.

अंत में, अगर अब्दुल रज्ज़ाक ऐसी बात कर बुमराह को चैलेंज कर रहे हैं, तो हम बस उनको एक मैच याद दिलाना चाहते हैं. एशिया कप 2022 के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया का दौरा किया. बुमराह एशिया कप में नहीं खेल पाए थे. और इस सीरीज़ को खेलने के लिए टीम के साथ वापस जुड़े. पहला मैच उन्होंने मिस किया और दूसरे का हिस्सा रहे.

मैच में बुमराह ने ऐरन फिंच को वापस पविलियन भेजने के लिए एक यॉर्कर फेंकी. और इस गेंद ने फिंच का लेग स्टम्प उखाड़ दिया. फिंच जैसे ही आउट हुए, उन्होंने तुरंत ही बुमराह की तारीफ में अपना हाथ बल्ले पर मार, ताली जैसी बजाई. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. और सबने कहा- बुमराह ने क्या शानदार वापसी की है.

ऐसा नहीं है कि बुमराह ने मैच में सिर्फ यही एक गेंद फेंकी. उन्होंने स्टीव स्मिथ को भी ऐसी ही गेंद डालकर ज़मीन पर बैठा दिया था. लम्बे इंतजार के बाद अब बुमराह जल्द ही वापसी करेंगे. और ये सारी बातें तब याद रखी जाएंगी. और इसी साल एशिया कप और वर्ल्ड कप भी होने हैं. दोनों प्लेयर्स आमने-सामने होंगे, और सच सामने आ ही जाएगा.

वीडियो: विराट और रोहित को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेटर ने राहुल द्रविड़ को सलाह दी है!

Advertisement

Advertisement

()