T20 वर्ल्ड कप के बीच इंडियन वुमेंस क्रिकेट टीम की वाइस कैप्टन स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. उनका नाम TIME मैगजीन में शामिल किया गया है. स्मृति को TIME ने 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली खेल हस्तियों में जोड़ा है. वह लिस्ट में जगह पाने वाली भारत की इकलौती खिलाड़ी हैं.
स्मृति मंधाना का मैदान के बाहर रिकॉर्ड, TIME ने 100 प्रभावशाली हस्तियों में शामिल किया
TIME 2026 की लिस्ट में अमेरिका के दिग्गज बास्केटबॉल प्लेयर लेब्रोन जेम्स, अर्जंटीना के मशहूर फुटबॉलर लियोनेल मेसी, और इटली के फेमस टेनिस प्लेयर यानिक सिनर का नाम भी है.


TIME ने खेल से जुड़ी हस्तियों को चार कैटेगरी में बांटा हैं. आइकन्स, टाइटंस, इनोवेटर्स और लीडर्स. स्मृति को आइकन्स कैटेगरी में रखा गया है. ये इस लिस्ट में टॉप कैटेगरी है. TIME की इस लिस्ट में प्लेयर्स, कोच, इन्वेस्टर्स और खेल जगत से जुड़े उन लोगों को शामिल किया गया है, जो मौजूदा समय में खेलों को नई दिशा दे रहे हैं.
रिकॉर्ड्स बना रहीं स्मृतिTIME ने स्मृति मंधाना को लिस्ट में शामिल करने की वजह भी बताई. मैगजीन का कहना है कि वो लगातार रिकॉर्ड बना रही हैं. TIME के एडिटर चार्ली कैंपबेल ने लिखा,
मुंबई में जन्मीं लेफ्ट हैंड बैटर स्मृति मंधाना के नाम कई रिकॉर्ड हैं. वह डोमेस्टिक वनडे में डबल सेंचुरी लगाने वाली भारत की पहली महिला हैं. क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट में सेंचुरी लगा चुकी हैं. इंटनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 17 सेंचुरी का ज्वाइंट रिकॉर्ड भी उनके नाम है. वो वनडे क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में एक हजार रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं.
TIME ने यह भी मेंशन किया कि स्मृति मंधाना की कप्तानी में RCB की टीम ने 2024 और 2026 में फाइनल जीता था. बीते साल उनके रहते भारत की महिला टीम ने 50 ओवर का वर्ल्ड कप भी जीता.
ये भी पढ़ें: क्रिकेटर बनना किस्मत का खेल था! गुरनूर बरार ने खुद बताया कैसे बन गए इत्तेफ़ाक से पेसर
TIME 2026 की लिस्ट में अमेरिका के दिग्गज बास्केटबॉल प्लेयर लेब्रोन जेम्स, स्वीडन की पोल वॉल्ट प्लेयर आर्मंड 'मोंडो' डुप्लांटिस, और अमेरिका की आईस हॉकी प्लेयर हिलेरी नाइट का नाम शामिल है. इसके अलावा अर्जंटीना के मशहूर फुटबॉलर लियोनेल मेसी, इटली के फेमस टेनिस प्लेयर यानिक सिनर, अमेरिका की रनर निकी हिल्ट्ज, स्पेन के टेनिस प्लेयर कॉर्लोस अल्कराज, आयरलैंड के गोल्फर रोरी मैक्लेरॉय, फ्रांस के बास्केटबॉल प्लेयर विक्टर वेम्बान्यामा, पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर टेम्बा बवूमा और FIFA के प्रेसीडेंट जियानी इंफेन्टिनो भी इस लिस्टे में हैं.
T20 वर्ल्ड कप में खेल रहीं मंधानाफिलहाल स्मृति मंधाना ICC वुमेंस T20 वर्ल्ड कप में खेल रही हैं. 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने मैच विनिंग पारी खेली. इस मुकाबले में स्मृति ने शानदार बैटिंग करते हुए 44 गेंदों पर 68 रन बनाए थे.
वीडियो: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अगरकर ने क्या कहा?

















