The Lallantop

कुत्ते की हत्या का आरोप लगा, पुलिस ने 'खून के धब्बों' की जांच की, पता चला पान की पीक थी

Manjari Fadnnis dog killing video: मिसिंग डॉग का नाम माइकी बताया गया है. वो लगभग 6 साल से 'रहेजा एक्जोटिका' कॉम्पलेक्स में रह रहा था. यहां के निवासी उसका ध्यान रखते थे. खाना खिलाते थे. उसका वैक्सीनेशन भी कराया गया था. लेकिन 29 मई से वो गायब था.

Advertisement
post-main-image
एक्टर ने वीडियो में दावा किया था कि डॉग की बेरहमी से हत्या कर दी गई. (फोटो-इंस्टाग्राम)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मालवानी पुलिस ने पालतू कुत्ते माइकी के कथित हत्या मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 325 और 238 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज की।
  • माइकी लगभग छह सालों से मलाड के 'रहेजा एक्जोटिका' हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में रह रहा था जहां निवासी उसका ध्यान रखते थे; 29 मई से वह गायब था और कुछ सदस्यों ने पहले भी उसकी उपस्थिति पर आपत्ति जताई थी।
  • पुलिस ने कॉम्प्लेक्स से DVR जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है, अभी तक हत्या के सबूत नहीं मिले हैं और जांचकर्ता रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं; इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

एक्टर मंजरी फडनीस ने दावा किया था कि मलाड स्थित उनके हाउसिंग कॉम्पलेक्स में एक कम्युनिटी डॉग की हत्या कर दी गई. मामले में पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई. पुलिस ने जांच शुरू की. फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने कॉम्प्लेक्स से कई जगह से सैंपल लिए. एक जगह खून के धब्बे भी दिखे थे. लेकिन अब जांच में पता लगा है कि वो खून नहीं, पान की पीक का लाल रंग था.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मिसिंग डॉग का नाम माइकी बताया गया है. वो लगभग 6 साल से 'रहेजा एक्जोटिका' कॉम्पलेक्स में रह रहा था. यहां के निवासी उसका ध्यान रखते थे. खाना खिलाते थे. उसका वैक्सीनेशन भी कराया गया था. लेकिन 29 मई से वो गायब था.

माइकी के साथ पहले भी पिटाई करने का दावा

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सोसायटी में ही रहने वाले संकेत कदम ने माइकी की मिसिंग रिपोर्ट मालवानी पुलिस के पास दर्ज कराई थी. कदम ने FIR में बताया कि फडनीस ने उन्हें माइकी की जानकारी दी थी. कहा था कि 29 मई की शाम 7 बजे से वो नहीं दिख रहा है. दोनों ने कॉम्प्लेस में तलाशी ली. सोसायटी के Whatsapp ग्रुप पर मैसेज किया. लोगों से उसे खोजने के लिए मदद मांगी. मगर वो कहीं नहीं मिला.

Advertisement

कदम ने आरोप लगाया कि हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के कुछ सदस्यों ने पहले भी कुत्ते की मौजूदगी पर आपत्ति जताई थी. और उसे कॉम्प्लेक्स से हटाने की कोशिश की गई थी. उन्होंने दावा किया कि पहले भी कई बार कुत्ते को पीटा गया था. अब एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी ‘पीट-पीटकर हत्या’ कर दी है और सबूत मिटा कर शव को छुपा दिया है.

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज

पुलिस ने शिकायत के आधार पर 6 जून को एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 (किसी जानवर को मारकर या अपंग बनाकर नुकसान पहुंचाना) और धारा 238 (सबूत मिटाना) के तहत FIR दर्ज की. और 'पशु क्रूरता निवारण अधिनियम' की संबंधित धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया.

जिसके बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी. मालवानी पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर शैलेंद्र नागरकर का कहना है कि जांचकर्ताओं को अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे इस आरोप की पुष्टि हो सके कि कुत्ते को मारा गया था.  

Advertisement

पुलिस ने हाउसिंग कॉम्प्लेक्स से डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) जब्त कर लिया है. CCTV फुटेज निकालने के लिए उसे फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा है. जांचकर्ता फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

एक्टर मंजरी फडनीस और संकेत कदम दोनों ही अपने सोशल मीडिया पर माइकी के बारे में बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मामले में काफी प्रोग्रेस हुई है. नई जानकारियां मिली हैं. वे सही कानूनी रास्ते पर हैं. पुलिस का उन्हें सपोर्ट मिल रहा है. 

वीडियो: लखनऊ में 40 रुपए के विवाद में खुली फर्जी आईपीएस की पोल

Advertisement