The Lallantop

150 की रॉ पेस, BCCI ने इस पेसर को इंडिया A टीम में शामिल किया

अशोक शर्मा IPL में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं. वो अपना रॉ पेस के लिए जाने जाते हैं.

Advertisement
post-main-image
अशोक शर्मा को इंडिया A के लिए खेलने का मौका मिला है. (Photo- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम के पेसर युद्धवीर सिंह को उनकी कंधे की चोट के कारण ट्राई सीरीज से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह अशोक शर्मा को भारत A टीम में शामिल किया गया है।
  • युद्धवीर सिंह को 11 और 13 जून को कंधे में दर्द की शिकायत हुई थी, जिससे उनकी चिकित्सा जाँच और विशेषज्ञ की सलाह पर रिहैबिलिटेशन की आवश्यकता पाई गई।
  • अशोक शर्मा की टीम में शामिल होने से इंडिया A टीम की गेंदबाजी मजबूत होगी, और अब उन पर ट्राई सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

श्रीलंका में चल रही ट्राई सीरीज के बीच एक बड़ी अपडेट सामने आई है. टीम के पेसर युद्धवीर सिंह बाहर हो गए हैं. BCCI ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है. युद्धवीर की जगह टीम में अशोक शर्मा को शामिल किया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
अशोक शर्मा हुए टीम में शामिल

15 जून को भारत और श्रीलंका की A टीमों के बीच मैच के दौरान युद्धवीर सिंह पूरी तरफ सहज नहीं दिख रहे थे. इसी वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा है. BCCI ने अपने बयान में कहा,  

युद्धवीर सिंह ने 13 जून को गेंदबाजी करते समय दाहिने कंधे में तकलीफ की शिकायत की थी. 11 जून को ट्रेनिंग सेशन के दौरान भी उन्हें इसी तरह का दर्द महसूस हुआ था. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने एक स्पेशलिस्ट से बात करने के बाद सिफारिश की है. वह चाहते हैं कि युद्धवीर को चोट से पूरी तरह से उबरने के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन से गुजरना चाहिए.’’

Advertisement
कौन हैं अशोक शर्मा?

अशोक शर्मा IPL में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं. वो अपना रॉ पेस के लिए जाने जाते हैं. अशोक शर्मा ने आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए 6 मुकाबलों में 10 विकेट लिए थे. 

अशोक शर्मा 150 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बॉल कराने का दम रखते हैं. उसी एक्शन से वो 115 किमी प्रतिघंटा की स्लोवर बॉल भी कराना जानते हैं. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी इसी खूबी ने कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल को काफी इंप्रेस किया.

राजस्थान के रहने वाले अशोक शर्मा घरेलू क्रिकेट में बड़ा नाम हैं. इससे पहले वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के समय काफी चर्चा में थे. उन्होंने एक सीजन में 22 विकेट लेकर 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था. 

Advertisement

अशोक शर्मा पर अब इंडिया A को जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी, क्योंकि टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. भारत A की टीम ट्राई सीरीज में अभी तक तीन मैचों में से दो मैच हार चुकी है.

यह भी पढ़ें- ईरान की टीम को मैच के बाद अमेरिका छोड़ना पड़ा, कोच ने FIFA को भयंकर लताड़ा 

ट्राईसीरीज सीरीज के लिए इंडिया ए टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय, अशोक शर्मा।

वीडियो: पाकिस्तान के लिए सरकार ने तैयार की स्पोर्ट्स पॉलिसी, भारत बनाम पाक मैच का ऐलान

Advertisement