The Lallantop

स्पिनर्स को क्यों नहीं खेल पा रहे भारतीय बल्लेबाज?

जाफर ने सही वजह बताई है.

Advertisement
post-main-image
हार्दिक पंड्या-सूर्यकुमार यादव (फोटो - PTI)

इंडिया वर्सेज़ न्यूज़ीलैंड T20I सीरीज़. तीन मैच की इस सीरीज़ के अभी तक दो मुकाबले हो चुके हैं. दोनों टीम्स एक-एक मैच जीत चुकी हैं. ये दोनों मैच रांची और लखनऊ में खेले गए. इन मैच के बाद प्लेयर्स से ज्यादा चर्चा पिच की हुई. दोनों ही पिच स्पिन फ्रेंडली रही. जिसके चलते हम सबने लखनऊ मैच में एक मैच में सबसे ज्यादा स्पिन ओवर्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी देखा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अब क्रिकेट को समझने वाले कहेंगे, कि इससे तो इंडिया को फायदा हुआ होगा. क्योंकि माना जाता है कि एशियाई देशों के खिलाड़ी स्पिन को ज्यादा बेहतर तरीके से खेलते हैं. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. दूसरे मैच में 100 रन चेज़ करते हुए इंडिया को आखिरी ओवर तक बल्लेबाजी करनी पड़ी थी. और टीम इंडिया के इसी हाल पर पूर्व क्रिकेट वसीम ज़ाफर ने सबका ध्यान केंद्रित किया है.

क्रिकइंफो से बात करते हुए उन्होंने कहा,

Advertisement

‘आजकल बल्लेबाज आमतौर पर गेंदबाजों पर आक्रमण कर उनको कूटने का रास्ता खोज लेते हैं. ये वैसा बिल्कुल नहीं है, जैसा हमारे समय में होता था, जहां हमसे पूरा स्पेल खेलने को कहा जाता था. सीम कंडीशन में भी, बैटर मैदान पर जाकर अग्रेसिव अप्रोच के साथ गेंदबाज को अटैक से बाहर रखने की कोशिश करते हैं. हमसे पूरा स्पेल खेलने को कहा जाता था लेकिन T20 आपको ये नहीं करने देता.’

वसीफ ज़ाफर ने आगे इंडिया के बोलर्स पर भी बात की. उनका मानना है कि इंडिया में फास्ट बोलर्स पर बढ़ते फोकस के कारण डोमेस्टिक क्रिकेट से अच्छे स्पिन बोलर्स कम हो रहे हैं. ज़ाफर बोले,

‘मुझे पूरा विश्वास है कि आजकल के इंडियन बैटर स्पिन को उतने अच्छे से नहीं खेलते हैं. जिस तरह से मेरे समय के खिलाड़ी खेला करते थे. यह एक चिंता की बात है. और यह अभी शुरू ही हो रहा है. फोकस फास्ट बोलिंग पर है, उन पर जो 140-145kmph की गति से बोलिंग करते हैं. और आपको फर्स्ट क्लास सर्किट में क्वॉलिटी स्पिन खेलने को नहीं मिलती है.

शायद यही कारण है कि गेंदबाज उस तरह से गेंदबाजी नहीं करते. जैसे 1990 और 2000 के दशक में करते थे. वह फ्लाइट और छल गायब है, क्योंकि बैटर्स बहादुर हैं. लॉन्ग-ऑफ और लॉन्ग-ऑन होने पर भी वो छक्के मारने से नहीं हिचकते. T20 ने उनको बहादुर बना दिया है. शायद यही कारण है कि बल्लेबाज स्पिनर्स को इतने अच्छे से नहीं खेल पाते.’

Advertisement

बताते चलें, दूसरे T20I में इंडियन बैटर्स स्पिनर्स को अच्छे से नहीं खेल पाए थे. इन सबके बीच अब तीसरा मुकाबला 1 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा.

वीडियो: विराट कोहली, रोहित शर्मा, जय शाह ने महिला टीम को बधाई देते हुए क्या कहा?

Advertisement