The Lallantop

अमीरी के चक्कर में बैंक कैशियर ₹42 लाख का गबन करके फरार हुई, ₹35 लाख गेमिंग में गंवा दिए

Khargone bank cashier arrested: मध्यप्रदेश के खरगोन में एक महिला कैशियर को पुलिस ने गबन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम है ऋतु गोस्वामी. महिला सहकारी केंद्रीय बैंक की ठीबगांव शाखा में काम करती थी. और 41.58 लाख रुपये के गबन मामले में फरार थी.

Advertisement
post-main-image
आरोपी महिला का कहना है कि उसने पैसे एक ऑनलाइन गेम में गंवा दिए. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में सहकारी केंद्रीय बैंक की कैशियर ऋतु गोस्वामी को 41 लाख 58 हजार 95 रुपये के गबन मामले में गिरफ्तार किया गया है।
  • पूछताछ में ऋतु ने स्वीकार किया कि उसने 35 लाख रुपये से अधिक ऑनलाइन गेम 'स्टार मेकर' पर खर्च कर दिए थे, जिससे बैंक के पैसे गबन के आरोप सामने आए।
  • पुलिस ने ऋतु को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश दिल्ली और मुंबई में जारी है।

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक महिला कैशियर को गबन मामले में गिरफ्तार किया गया है. 44 साल की कैशियर ऋतु गोस्वामी सहकारी केंद्रीय बैंक की ठीबगांव ब्रांच में काम करती थी. वो 41 लाख 58 हजार 95 रुपये के गबन मामले में फरार थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

गबन मामला, यानी जिस पैसे की जिम्मेदारी किसी शख्स को दी, उसने बेईमानी से उसी पैसे का इस्तेमाल अपने निजी काम में किया. पुलिस को आरोपी महिला के पास से लगभग 42 लाख रुपये में से सिर्फ 1 लाख 49 हजार रुपये नकद मिले है. शुरुआती पूछताछ में ऋतु ने बताया कि उसने 35 लाख रुपये से अधिक ऑनलाइन गेम ‘स्टार मेकर’ में गंवा दिए.

गेम और ट्रैवल पर खर्च की रकम

इंडिया टुडे से जुड़े रवीश पाल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतु किसी लिंक के जरिए ‘स्टार मेकर’ गेम से जुड़ी थी. पूछताछ में उसने बताया कि गेम खेलते-खेलते वह बड़ी रकम हार गई. पुलिस ने बताया कि आरोपी इन्हीं पैसों से अपने पति, बच्चे और सास-ससुर को मुंबई, दिल्ली और इंदौर भी घुमाने ले गई थी. इस दौरान एयरप्लेन से ट्रैवल किया था.

Advertisement

जांच में सामने आया कि बैंक से रकम लेकर फरार होने के बाद ऋतु मुंबई स्थित अपने ससुराल पहुंच गई थी. उसने परिजनों को बताया था कि वह बैंक से छुट्टी लेकर आई है. वहां, उसने परिवार के मोबाइल नंबर भी बंद करा दिए थे. ताकि बैंक या पुलिस उनसे संपर्क न कर सके.

अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की तलाश में पुलिस दिल्ली और मुंबई भी पहुंची. यहां रोहिणी इलाके में पुलिस चार दिन तक पहचान छिपाकर रही. स्थानीय लोगों के बीच घुल-मिलकर पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की.

मगर इसी बीच ऋतु इंदौर होते हुए खरगोन लौट आई थी. जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान उसके पास से नकद के अलावा तीन मोबाइल फोन और बैंक का आईडी कार्ड बरामद किया गया है.

Advertisement

एसपी रवींद्र वर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी से पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी है. मामले में सहायक कैशियर त्रयंबक वाणी और शाखा प्रबंधक राजेश राठौड़ अब भी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

वीडियो: क्या है असम में क्रैश हुए AN-32 एयरक्राफ़्ट का इतिहास?

Advertisement