The Lallantop

छात्रा ने ऑनलाइन पानी की बोतल खरीदी, 3 लाख की ठगी हो गई, नया साइबर फ्रॉड डराने वाला

इंदौर की एक छात्रा ऑनलाइन पानी की बोतल खरीदने के प्रोसेस में साइबर ठगी का शिकार हो गई. आरोपियों ने रिफंड के नाम पर एक लिंक भेजकर छात्रा को ब्लैकमेल किया और उससे करीब 3 लाख रुपये ठग लिए. साइबर पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
post-main-image
इंदौर की एक छात्रा ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इंदौर की एक छात्रा ने इंस्टाग्राम से पानी की बोतल ऑनलाइन ऑर्डर की, रिफंड प्रक्रिया में यूपीआई लिंक पर क्लिक करने के बाद वह साइबर ठगी का शिकार हुई और लगभग 3 लाख रुपये गंवा दिए।
  • छात्रा को धोखा दिया गया कि रिफंड के लिए लिंक का उपयोग जरूरी है, जिससे उसके मोबाइल से निजी जानकारी और फोटो-वीडियो हैक कर लिए गए और बाद में ब्लैकमेल किया गया।
  • पुलिस ने साइबर क्राइम की शिकायत पर धोखाधड़ी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिसमें मोबाइल नंबर और डिजिटल ट्रांजैक्शन की तहकीकात शामिल है।
author-image
धर्मेंद्र कुमार शर्मा

डिजिटल युग में साइबर ठगी का मामला बढ़ता जा रहा है. आप ठगी या ब्लैकमेलिंग से बस एक क्लिक दूर हैं. ऐसा ही कुछ हुआ इंदौर की एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के साथ. ऑनलाइन पानी की बोतल खरीदने के चक्कर में वो साइबर ठगी का शिकार हो गई. आरोपियों ने रिफंड के नाम पर उसको झांसा दिया. फिर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी. और इसी नाम पर छात्रा से लगभग 3 लाख रुपये ऐंठ लिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ऑनलाइन पानी ऑर्डर करने में हुई ठगी

पुलिस के मुताबिक, ये घटना इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र की है. छात्रा ने 11 मई को इंस्टाग्राम पेज 'सॉफ क्यूक इंडिया' से पानी की दो बोतल ऑर्डर कीं और ऑनलाइन पेमेंट किया. ऑर्डर करने के कुछ देर बाद छात्रा के पास एक व्यक्ति का फोन आया. उसने बताया कि ऑर्डर कैंसिल हो गया है. फिर पैसे रिफंड करने के लिए उसने एक लिंक भेजा. छात्रा को बताया कि इतनी छोटी रकम सीधे रिफंड नहीं हो सकती, इसलिए लिंक के जरिए प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

Advertisement

छात्रा उसके झांसे में आ गई और उसके भेजे UPI लिंक पर क्लिक कर दिया. लिंक पर क्लिक करते ही उसका मोबाइल हैक हो गया. आरोपियों ने उसके मोबाइल से निजी जानकारी, फोटो और वीडियो का एक्सेस ले लिया.

इसके बाद 20 मई को छात्रा को एक और फोन आया. कॉल करने वाले ने दावा किया कि उसके पास छात्रा की अश्लील तस्वीरें है, जिसे वे सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. इन फोटोज के बदले उसने 30 हजार रुपये की डिमांड की. छात्रा ने उसके दिए UPI अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर दिया.

कॉलेज फीस जमा करने गई तो सदमा लगा

Advertisement

9 जून को छात्रा कॉलेज की फीस जमा करने पहुंची. यहां उसको पता चला कि उसके बैंक अकाउंट में पैसे नहीं है. बैंक से पता करने पर जानकारी मिली कि अकाउंट से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए करीब 2 लाख 99 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं.

साइबर क्राइम में शिकायत

इसके बाद छात्रा ने साइबर क्राइम और खजराना थाने में शिकायत दर्ज कराई. डीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और साइबर क्राइम की धाराओं में मामला दर्ज किया है. उन्होंने आगे बताया कि साइबर क्राइम ब्रांच मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट और डिजिटल ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है. 

वीडियो: लिट चौक: इंदौर में कौन से गजब स्टॉल दिखे?

Advertisement