भारतीय स्पिनर श्रेयंका पाटिल को कुछ दिन पहले उनके डांसिंग रील्स के लिए काफी ट्रोल किया गया. श्रेयंका ने अब इस ट्रोलिंग को लेकर रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि डांस करके, ड्रेस अप करके उन्हें खुशी मिलती है. लोग चाहें जो बोलें उन्हें फर्क नहीं पड़ता.
'वे मुझसे जलते हैं', क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल ने किसे सुना दिया?
श्रेयंका ने यहां अपनी चोट को लेकर भी बात की. टी20 वर्ल्ड कप के दौरान वो चोटिल हो गई थीं. उन्होंने बताया कि जब उन्हें चोट लगी तब सफेद सागर सीरीज देखने से उन्हें मदद मिली.

इंडिया टुडे के कर्नाटक राउंड टेबल इवेंट में उन्होंने कहा,
मैं सच कहूं तो रील से मुझे बहुत अटेंशन मिल रही है. लोग मुझे देख रहे हैं और कह रहे हैं कि, ओह यह कितना बढ़िया कर रही है. आप चाहे मुझे ट्रोल करें, मेरी आलोचना करें, या मेरी तारीफ करें. यह सब मेरे लिए अच्छा ही है. मैं ट्रोल्स को ट्रोल्स की तरह नहीं देखती हूं क्योंकि जो मैं करती हूं मुझे वह पसंद है. मुझे इंस्टाग्राम पसंद है. मुझे डांसिंग पसंद है, मैं जो चाहूं वह कपड़े पहनना पसंद करती हूं.
अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा,
सफेद सागर सीरीज से मिली मददमुझे डांस में कोई शर्म नहीं है. मैं जैसी हूं उसके साथ सहज हूं. मुझे डांस करने में मजा आता है. ट्रोल्स को मुझसे जलन होती है, इसलिए वह ऐसा करते हैं.
श्रेयंका ने यहां अपनी चोट को लेकर भी बात की. टी20 वर्ल्ड कप के दौरान वो चोटिल हो गई थीं. उन्होंने बताया कि जब उन्हें चोट लगी तब सफेद सागर सीरीज देखने से उन्हें मदद मिली. उन्होंने अपने कोच से कहा था कि वह अब क्रिकेट नहीं खेलना चाहतीं. वह खुद से सवाल कर रही थीं कि वह इतनी चोटिल क्यों हो रही हैं. बार-बार उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है.
इसके बाद उन्होंने नेटफिलक्स पर ‘सफेद सागर’ देखी. इससे उनकी सोच बदल गई. एक ही सेकंड में आप अपने देश के लिए जान दे सकते हैं. लेकिन क्रिकेट में बार-बार मैदान पर जाने का मौका मिलता है. किसी के लिए एक दिन बुरा हो सकता है. उसके बाद वह अगले दिन फिर से वह खेल सकते हैं.
यह भी पढ़ें- बुमराह नहीं रहे नंबर 1 टेस्ट बॉलर, मिचेल स्टार्क ने छोड़ा पीछे
पिछले दो महीनों से श्रेयंका क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. वो यूएई में होने वाले आगामी महिला एशिया कप में भी नहीं खेल पाएंगी. हालांकि, उन्हें एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया है. लेकिन श्रेयांका का चयन उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा.
वीडियो: 30-40 साल से स्मोकिंग कर रहे, फिर भी होगा सिगरेट छोड़ने से फ़ायदा









