The Lallantop

'स्विमिंग पॉलिटिक्स' में गोते लगा रहे किरेन रिजिजू और पवन खेड़ा, कौन तैरा कौन डूबा?

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जबानी जमाखर्ची में भिड़ गए हैं. पवन खेड़ा ने राहुल गांधी का जिक्र करने के चलते उनके स्विमिंग वाले वीडियो पर तंज किया तो रिजिजू ने उनको असम चुनाव की याद दिला कर मौज ले ली.

Advertisement
post-main-image
किरेन रिजिजू और पवन खेड़ा सोशल मीडिया पर भिड़ गए हैं. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा के बीच सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की तैराकी क्षमता को लेकर विवादित ट्वीट और जवाबी कटाक्षों की जंग हुई है।
  • यह विवाद किरेन रिजिजू द्वारा राहुल गांधी के तैराकी कौशल पर तंज करने वाले पोस्ट से शुरू हुआ, जिसके बाद पवन खेड़ा ने उनके वीडियो पर कटाक्ष करते हुए राजनीतिक प्रतिक्रिया दी।
  • इस विवाद के बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए और सोशल मीडिया पर जवाबी टिप्पणियां जारी रखीं, जिससे राजनीतिक बहस तेज हुई और प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा सोशल मीडिया पर जुबानी जंग में मुब्तिला हैं. इसकी शुरुआत किरेन रिजिजू के एक पोस्ट से हुई, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी की स्विमिंग स्किल पर तंज किया था. जवाब में पवन खेड़ा ने उनके तैराकी वाले वीडियो पर कटाक्ष किया. पलटवार करते हुए रिजिजू ने दावा किया कि पवन खेड़ा को असम विधानसभा चुनाव के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर झूठे आरोप लगाने के इनाम में राज्यसभा मिली है.

Advertisement

राज्यसभा सदस्यता पर किया कटाक्ष

किरेन रिजिजू ने एक्स पर लिखा, 

Advertisement

कांग्रेस के 2 सीनियर नेताओं ने मुझे बताया कि राहुल गांधी ने पवन खेड़ा से असम चुनाव के आखिरी समय में हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिनीकी जी पर झूठे आरोप लगाने के लिए कहा था. जब यह झूठ बैकफायर कर गया, तो इनाम के तौर पर खेड़ा को राज्यसभा की सीट दे दी गई, जिसके वे हकदार नहीं हैं.

kiren rijiju
एक्स

पवन खेड़ा ने क्या कहा था?

दरअसल किरेन रिजिजू ने कुछ दिन पहले स्विमिंग का एक वीडियो पोस्ट करते हुए राहुल गांधी की स्विमिंग स्किल पर तंज किया था. जिस पर पवन खेड़ा मैदान में कूद आए. 25 अगस्त को उन्होंने एक्स पर किरेन रिजिजू और गिरिराज सिंह के अलग-अलग वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 

Advertisement

सोचिए राहुल गांधी ने बीजेपी वालों को किस कदर परेशान कर रखा है. एक तरफ तो किरेन रिजिजू अर्धनग्न अवस्था में भी बिना राहुल गांधी का नाम लिए तैराकी के लिए नहीं जा पा रहे, दूसरी तरफ 74 साल के बुजुर्ग गिरिराज सिंह की हालत ये हो गई है कि उन्हें खुद को न्यू बॉर्न बेबी कहना पड़ रहा है. राहुल जी, आपने इन सब का क्या हाल बना दिया है?

पवन खेड़ा के इस जवाब के बाद किरेन रिजिजू फिर से सामने आए हैं. उन्होंने इसके जवाब में लिखा, 

पवन खेड़ा, अगर आप आधे-अधूरे कपड़ों में स्विमिंग की बात करेंगे, तो मैं सीएम हिमंत बिस्वा सरमा जी से आपके अनुशासनहीन व्यवहार की शिकायत करूंगा. क्या आप सूट और कोट पहनकर स्विमिंग करते हैं? आप पहली बार सांसद बने हैं, माना कि पार्टी ने आपको नॉमिनेट किया है. मैंने अब तक 8 चुनाव लड़े हैं. इससे आपको घटिया कॉमेंट लाइसेंस नहीं मिल जाता.

ये भी पढ़ें - राहुल गांधी-हिमंत बिस्वा सरमा की लड़ाई सालों पुरानी, पत्रकार ने पूरी कहानी बता दी

किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि वे अपने लोगों और फॉलोअर्स को प्रेरित करने के लिए स्विमिंग करते हैं. इस दौरान उनके मन में राहुल गांधी का ख्याल नहीं आता है. उनके वीडियो पर कांग्रेसियों ने कहा कि वे राहुल गांधी की तरह स्विमिंग नहीं कर सकते, जिस पर उन्होंने जवाब दिया. केंद्रीय मंत्री ने पवन खेड़ा को बेवजह बदतमीजी नहीं करने की सलाह दी है. 

वीडियो: राहुल गांधी और किरेन रिजिजू क्यों भिड़ गए?

Advertisement