श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में है. लेकिन मैच के तीसरे दिन मोहम्मद सिराज ने भारतीय खेमे की टेंशन बढ़ा दी. सिराज बीच मैच में चोटिल हो गए. वह इतने दर्द में थे कि उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा.
मोहम्मद सिराज कैच लेने के चक्कर में हुए चोटिल, टीम इंडिया की बढ़ा दी टेंशन
मोहम्मद सिराज ने दूसरी पारी में 9 ओवर में केवल चार ही रन दिए. इस दौरान उन्होंने ओपनर लाहिरू उदारा का विकेट लिया था. वहीं पहली पारी में भी उनके खाते में एक विकेट आया था.

यह घटना मैच में श्रीलंका की दूसरी पारी के दौरान हुई. 11वें ओवर में मानव सुथार गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की पांचवीं गेंद पर प्रसिंदु सूर्याबंद्रा के बल्ले के किनारे पर गेंद लगी और हवा में चली गई. उस समय सिराज डीप स्क्वायर लेग पर फील्डिंग कर रहे थे. उन्होंने गेंद को रोकने के लिए डाइव लगाई. उनका हाथ तो गेंद तक गया, लेकिन वह उसे लपक नहीं पाए. वह नीचे गिर गए. सिराज बहुत तेजी से जमीन पर गिरे. उनकी पसलियों में चोट लगी थी. वह दर्द में दिख रहे थे.
सिराज को दर्द में देखते ही मेडिकल टीम फौरन मैदान पर आ गई. उन्होंने पहले उन्हें चेक किया. कुछ समय बाद सिराज उनके साथ मैदान से बाहर चले गए. डगआउट में बैठकर सिराज ने अपना इलाज कराया. दिन का खेल खत्म होने से पहले सिराज मैदान पर लौट आए थे. वह बाउंड्री लाइन के पास खड़े होकर फील्डिंग करते नजर आए. उन्होंने उस समय ग्राउंड स्टाफ के साथ भी समय बिताया.
मोहम्मद सिराज ने दूसरी पारी में 9 ओवर में केवल चार रन दिए. इस दौरान उन्होंने ओपनर लाहिरू उदारा का विकेट लिया था. वहीं पहली पारी में भी उनके खाते में एक विकेट आया था. उन्होंने तब निरोशन डिकवेला को आउट किया था.
यह भी पढ़ें- बुमराह की फिटनेस की बढ़ती चिंता के बीच कैसे उभरे प्रसिद्ध कृष्णा?
फॉलोऑन खेल रही है टीममैच की बात करें तो श्रीलंका ने भारत के खिलाफ फॉलोऑन खेलते हुए दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में छह विकेट पर 229 रन बनाए. श्रीलंका ने 16 रन की बढ़त हासिल कर ली. बारिश के कारण दिन का खेल जल्दी समाप्त करना पड़ा.
दिन का खेल खत्म होते समय सोनल दिनुशा सात रन और केशारा नुवांथा तीन रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे. भारत ने पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन पर घोषित की थी. भारतीय गेंदबाजों में मानव सुथार ने दो, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, सारांश जैन और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट झटका.
वीडियो: ‘भारत कोई धर्मशाला नहीं’, नेशनल सिक्योरिटी कांफ्रेंस में बोले गृह मंत्री अमित शाह









