The Lallantop

2027 में पाकिस्तान जाएंगे भारतीय खिलाड़ी? POA का बड़ा दावा

पाकिस्तान ने आखिरी बार 2004 में इस्लामाबाद में साउथ एशियन गेम्स की मेजबानी की थी. अब 23 साल बाद वह फिर से इसका आयोजन करेगा. इसे लेकर उन्होंने बड़ा दावा किया है.

Advertisement
post-main-image
भारतीय खिलाड़ी किसी भी बाइलेट्रल सीरीज के लिए पाकिस्तान नहीं जाते हैं. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तान ओलंपिक एसोसिएशन ने दावा किया है कि भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन ने 2027 में आयोजित होने वाले साउथ एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान का न्योता स्वीकार कर लिया है।
  • भारत-पाकिस्तान के बीच 2025 के पहलगाम आतंकवादी हमले और राजनीतिक तनाव के कारण दोनों देशों के बीच खेल कूद की द्विपक्षीय श्रृंखला में व्यवधान आया है।
  • भारतीय खिलाड़ियों के पाकिस्तान जाने का अंतिम निर्णय भारतीय सरकार की मंजूरी पर निर्भर होगा, और अभी तक इस संबंध में कोई सार्वजनिक पुष्टि नहीं हुई है।

भारतीय एथलीट अगले साल साउथ एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान जाएंगे. पाकिस्तान ओलंपिक एसोसिएशन की तरफ से यह दावा किया गया है. इस एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल खालिद महमूद का कहना है कि भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन ने इन खेलों के लिए पाकिस्तान का न्योता स्वीकार कर लिया है. यह खेल अगले साल अप्रैल में इस्लामाबाद, लाहौर और पेशावर में खेले जाएंगे.

Advertisement
पाकिस्तान का दावा

भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक रिश्तों के तनाव का असर खेल पर भी पड़ा है. दोनों देशों के बीच किसी भी खेल में कोई बाइलेट्रल सीरीज नहीं खेली जाती है. ऐसे में अगर भारत साउथ एशियन गेम्स में खिलाड़ियों को भेजता है तो यह एक अहम कदम होगा. हालांकि, यहां एक पेंच है. भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के हां कहने का यह मतलब नहीं है कि खिलाड़ी चले ही जाएंगे. यह फैसला भारतीय सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा. आईओए वही करेगा जो सरकार चाहेगी. अभी भारतीय सरकार या आईओए की तरफ से खिलाड़ियों के पाकिस्तान जाने की अलग से अंतिम मंजूरी की सार्वजनिक पुष्टि नहीं हुई है.

भारत इन खेलों की तैयारियों में शामिल रहा है. 23 अगस्त को इस्लामाबाद में साउथ एशिया ओलंपिक काउंसिल की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक हुई थी. भारतीय अधिकारियों ने वर्चुअल तरीके से बैठक में हिस्सा लिया. इसमें आईओए अध्यक्ष पीटी उषा भी शामिल थीं. इससे पहले फरवरी 2025 में हुई SAOC बैठक में भी भारत ने इस इवेंट में हिस्सा लेने में दिलचस्पी दिखाई थी.

Advertisement
पाकिस्तान के लिए बड़ा मौका

शुरुआती प्लानिंग के बाद यह कहा जा रहा था कि खेलों की शुरुआत चार अप्रैल से होगी. हालांकि, SAOC ने कुछ समय पहले बताया था कि तीन अप्रैल से गेम्स शुरू होंगे. इसमें 28 खेल होंगे. पाकिस्तान ने हाल के सालों में किसी मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट की मेजबानी नहीं की है. ऐसे में यह उनके लिए बड़ा मौका है. इस्लामाबाद में 15, लाहौर में 10 और पेशावर में तीन खेलों का आयोजन होगा.

यह भी पढ़ें- शेफाली को आउट कर पाकिस्तानी कैप्टन फातिमा ने दिखाई थी 'अकड़', अब मिल गई सजा 

गेम्स प्रोग्राम में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, शूटिंग, तैराकी, टेनिस, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग और कई अन्य ओलंपिक और रीजनल खेल शामिल हैं. पहले SAOC के प्लानिंग डॉक्यूमेंट्स में लगभग 3,200 एथलीटों और कुल मिलाकर करीब 4,200 प्रतिभागियों के शामिल होने का अनुमान लगाया गया था. हालांकि, अब पाकिस्तानी अधिकारियों ने बाद में कहा है कि 6,000 से ज़्यादा एथलीट और अधिकारी इसमें शामिल हो सकते हैं.

Advertisement

पाकिस्तान ने आखिरी बार 2004 में इस्लामाबाद में साउथ एशियन गेम्स की मेजबानी की थी. अब 23 साल बाद वह फिर से इसका आयोजन करेगा, बशर्ते बार-बार टलने वाला यह आयोजन अपने नवीनतम कार्यक्रम के अनुसार हो.

वीडियो: ईशान किशन ने मोहम्मद शमी की वापसी पर क्या कह दिया?

Advertisement