The Lallantop

7 साल में पहली बार 'गोल्डन डक' हुए विराट कोहली, जीरो पर आउट किसने किया?

विराट कोहली अब तक 317 ODI खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 305 इनिंग्स में बैटिंग की. आंकड़ों पर नजर डालें, तो विराट अपने ODI करियर में सिर्फ चार बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं. मजे की बात यह है कि इनमें से तीन बार वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने उन्हें गोल्डन डक पर चलता किया.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली 7 साल में पहली बार ODI में गोल्डन डक पर आउट हुए. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI में 139 रनों की नॉट आउट पारी खेलते हुए वनडे में 15 हजार रन पूरे किए।
  • विराट कोहली पिछले 7 वर्षों में पहली बार तीसरे वनडे में जेडन सील्स के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हुए, जबकि इस बीच उन्होंने 76 मैचों में केवल तीन बार यह स्थिति देखी।
  • कोहली के गोल्डन डक आउट होने के बाद अब उनका प्रदर्शन और रणनीति चर्चा का विषय बन सकती है, साथ ही आगामी मैचों में उनकी बल्लेबाजी पर भी नजर रखी जाएगी।

विराट कोहली (Virat Kohli) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI में सेंचुरी लगाकर सीरीज में शानदार आगाज किया था. इस दौरान उन्होंने वनडे में 15 हजार रन भी पूरे किए. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI में कोहली ने 139 रनों की नॉट आउट पारी खेली. इसके बाद दूसरे वनडे में भी उन्होंने तेज-तर्रार 29 रन बनाए लेकिन, तीसरे मैच में विराट अपनी कंसिस्टेंसी बरकरार नहीं रख पाए. वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे तीसरे मुकाबले में वह ‘गोल्डन डक’ यानी पहली बॉल पर ही आउट हो गए. उन्हें जेडन सील्स ने पवेलियन की राह दिखाई.

Advertisement
7 साल में पहली बार गोल्डन डक

विराट कोहली गोल्डन डक पर कम ही आउट होते हैं. शुरुआत में जब वह बैटिंग करने आते हैं तो रन बनाने में जल्दबाजी नहीं दिखाते. किंग कोहली कंडीशन का जायजा लेने के बाद ही अपने हाथ खोलते हैं. आंकड़ों पर नजर डालें तो विराट पिछले 7 साल में पहली बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं. इस टाइम पीरियड में विराट ने 76 ODI खेले और 73 पारियों में बैटिंग करने उतरे. वनडे मैचों में वो आखिरी बार 18 दिसंबर 2019 को पहली ही बॉल पर बिना खाता खोले आउट हुए थे. अब 2481 दिनों के बाद विराट कोहली वनडे में फिर ‘गोल्डन डक’ पर आउट हुए हैं. 

सिर्फ 4 बार गोल्डन डक

विराट कोहली अब तक 317 ODI खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 305 इनिंग्स में बैटिंग की. आंकड़ों पर नजर डालें, तो विराट अपने ODI करियर में सिर्फ चार बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं. मजे की बात यह है कि इनमें से तीन बार वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने उन्हें गोल्डन डक पर चलता किया. 

Advertisement
विराट कब-कब गोल्डन डक पर आउट हुए?

विराट कोहली को ODI में सबसे पहले वेस्टइंडीज के बॉलर डैरेन सैमी ने गोल्डन डक पर आउट किया था. उन्होंने किंग कोहली को 11 जून 2011 को नॉर्थ साउंड में खेले गए ODI में गोल्डन डक पर आउट किया था. सैमी अब कैरेबियन टीम के हेड कोच हैं. 

ये भी पढ़ें: नमन और आकिब के बाद अंशुल को भी मिला ODI डेब्यू का मौका!

इसके बाद विराट कोहली 27 जनवरी 2013 को वनडे में दूसरी बार गोल्डन डक पर आउट हुए. ये मैच भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में खेला गया. इंग्लिश बॉलर टिम ब्रेसनन ने विराट को गोल्डन डक पर आउट किया था. 

Advertisement

फिर, 18 दिसंबर 2019 को विराट तीसरी बार ODI में गोल्डन डक पर आउट हुए. विशाखापट्टनम में खेले गए मुकाबले में उन्हें वेस्टइंडीज के बॉलर कायरन पोलार्ड ने गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा था. वहीं, अब 7 साल बाद वेस्टइंडीज के बॉलर जेडन सील्स न्यू चंडीगढ़ में विराट को गोल्डन डक पर आउट करने में सफल रहे. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement