भारत के खिलाफ तीसरे ODI में वेस्टइंडीज ने इतिहास रच दिया. न्यू चंडीगढ़ में खेले गए इस मुकाबले विंडीज टीम ने अपने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया. कैरेबियाई टीम को मैच जिताने में कप्तान शाई होप (Shai Hope) ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने नॉट आउट 162 रन बनाए. उनकी इस शानदार पारी के चलते वेस्टइंडीज ने 352 रनों का टारगेट 48.2 ओवर्स में हासिल कर लिया. मैच के बाद शाई होप ने खुलासा किया कि एमएस धोनी ने उन्हें जो सीख दी थी, उसकी वजह से वे भारत के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेलने में सफल रहे.
‘धोनी की सलाह काम आई’, भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत और मैच विनिंग पारी पर शाई होप का बड़ा खुलासा
शाई होप ने अपनी मैच विनिंग पारी का क्रेडिट टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को दिया. 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने जाने के बाद शाई होप ने बताया कि धोनी के साथ हुई बातचीत से उन्हें टारगेट का पीछा करने में मदद मिली.

शाई होप ने अपनी मैच विनिंग पारी का क्रेडिट टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को दिया. 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने जाने के बाद शाई होप ने बताया कि धोनी के साथ हुई बातचीत से उन्हें टारगेट का पीछा करने में मदद मिली.
शाई होप के मुताबिक,
मेरी ग्रेट एमएस धोनी से बात हुई थी. उन्होंने मुझसे कहा था कि आपके पास हमेशा उससे ज्यादा टाइम होता है, जितना आप सोचते हैं. इसलिए हमने चेज को टुकड़ों में हासिल करने की कोशिश की. मुझे पता था कि भारत को पेनल्टी के चक्कर में फील्डर्स अंदर लाने होंगे. इसलिए मैंने पेशेंस बनाए रखा.
उन्होंने आगे कहा,
मैंने रिजल्ट के बारे में ज्यादा सोचने के बजाय अपनी स्ट्रेटजी पर फोकस किया. मैंने मैच को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर समझने की कोशिश की. साथ ही, आखिरी ओवर्स में बाउंड्री लगाने के तरीके तलाशे.
शाई होप ने इस मैच में अपने आपको ओपनर के तौर पर प्रमोट किया था. क्योंकि वेस्टइंडीज के ओपनर जेवेल एंड्र्यू (Jewel Andrew) मैच में कैच लेने की कोशिश में इंजर्ड हो गए थे. उनकी उंगली में चोट लग गई थी. उन्हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ा. इसी वजह से शाई होप मैच में ओपनिंग करने आए.
शाई होप ने इससे पहले मैच में 50 ओवर्स तक विकेटकीपिंग की थी. बाद में अगले 50 ओवर्स नॉट आउट रहकर उन्होंने धमाकेदार बैटिंग भी की. उन्होंने 46 बॉल्स पर फिफ्टी पूरी की. इसके बाद शाई होप ने 104 गेंदों पर सेंचुरी लगाई. ये ODI में उनकी 21वीं सेंचुरी थी.
शतक पूरा होने के बाद उन्होंने गियर बदला. अगले 62 रन उन्होंने सिर्फ 39 बॉल्स पर बनाए. इस तरह शाई होप ने 162 रनों की यादगार पारी खेलकर वेस्टइंडीज को वनडे में ऐतिहासिक जीत दिलाई.
भारत ने बनाए 351 रनवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे ODI में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 351 रन बनाए थे. भारत के टॉप स्कोरर केएल राहुल रहे. उन्होंने 129 रनों की नॉट आउट पारी खेली. इसके अलावा, रोहित शर्मा ने 92 रन स्कोर किए. टीम इंडिया अपने होम ग्राउंड पर खेल रही थी. इसलिए उसे भरोसा था कि वो 352 रनों का टारगेट डिफेंड कर लेगी. टीम इंडिया की मंशा वेस्टइंडीज को 3-0 से क्लीन स्वीप करने की थी. भारत ODI सीरीज के दो मैच लगातार जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका था.
शाई होप ने फेरा पानीलेकिन, वेस्टइंडीज की पारी का आगाज करने आए शाई होप का इरादा अलग था. वे नहीं चाहते थे कि उनकी टीम का ODI सीरीज में क्लीन स्वीप हो. इसलिए उन्होंने खुद फ्रंट फुट पर आकर मोर्चा संभाला. भारतीय सरजमीं पर 352 रनों का टारगेट चेज करना आसान नहीं था. लेकिन, शाई होप ने हिम्मत नहीं हारी. वे एक एंड से लगातार भारतीय गेंदबाजों की धुनाई करते रहे. इस बीच आमिर जंगू और कीमो पॉल ने भी उनका साथ दिया.
ये भी पढ़ें: ‘ये वर्ल्ड कप के लिए अच्छा नहीं,' वेस्टइंडीज से हारने पर शुभमन गिल ने टीम इंडिया की कमियां गिनाईं
मैच में शाई होप कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 'वन मैन आर्मी' साबित हुए. उन्होंने 143 गेंदों पर नॉट आउट 162 रनों की पारी खेली. होप ने अपनी इनिंग्स में 17 चौके और 3 छ्क्के लगाए. उनकी इस शानदार बैटिंग के चलते वेस्टइंडीज ने 352 रनों का टारगेट 49वें ओवर में हासिल कर लिया. ये वनडे इतिहास में वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रन चेज है. इससे पहले विंडीज ने साल 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 328 रनों का टारगेट चेज किया था.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया









