15 अगस्त को आजादी के जश्न के बीच पुरुष हॉकी टीम ने सेलिब्रेशन की एक और वजह दे दी. भारत ने FIH (Federation Of International Hockey) पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला जीत लिया. हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने वेल्स को 3-1 से हरा दिया. मैच के दौरान स्टेडियम में लगभग 10 हजार दर्शक मौजूद थे. वैगनर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने लंबे समय तक दबदबा बनाए रखा. भारत पहले 3-0 से आगे था. फिर चौथे क्वार्टर के आखिर में वेल्स ने एक गोल दाग दिया.
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का जीत से आगाज, वेल्स को 3-1 से हराया
FIH पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में भारत ने वेल्स को 3-1 से हराया. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए, जबकि संजय ने भारत का खाता खोला. इस जीत के साथ भारत को तीन अंक मिले.

इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत सिंह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. हरमनप्रीत ने 11वें और 43वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला. वहीं संजय ने आठवें मिनट में सीधे ड्रैग-फ्लिक से गोल दागा. फिर मैच के आखिर तक भारत ने कोई गोल नहीं किया. लेकिन अच्छी बात ये रही कि वेल्स भी एक गोल ही कर पाई. सैम वेल्श ने 56वें मिनट में फील्ड गोल करके वेल्स के लिए एक गोल किया. 1975 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद से अपना पहला वर्ल्ड कप मेडल जीतने की कोशिश कर रहे भारत ने धीमी शुरुआत की.
शुरुआती मिनटों में बॉल अधिकतर समय वेल्स के पास रही. वेल्स दूसरे मिनट में भारतीय सर्कल में दाखिल हुआ. वहां गोलकीपर सूरज करकेरा ने फ्रेड न्यूबोल्ड के पास के बाद जैक प्रिचर्ड को गोल करने से रोका. इसके बाद रिबाउंड पर न्यूबोल्ड का शॉट बार के ऊपर से निकल गया.
(यह भी पढ़ें: 52 साल से सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंचे, इस वर्ल्ड कप में महिला हॉकी टीम कितनी मजबूत?)
भारत की गोलकीपिंग ने रोक कर रखान्यूबोल्ड ने भारतीय डिफेंस को परेशान करना जारी रखा. पांचवें मिनट में उन्होंने फिर से अग्रेशन दिखाया. लेकिन गोलकीपर ने बखूबी गोल बचा लिया. इस पूरे मैच में वेल्स ने कई बार जवाबी हमले की कोशिश की. लेकिन हरमनप्रीत की अगुवाई में भारतीय डिफेंस मजबूती से डटा रहा. वेल्स के लिए ये दूसरा वर्ल्ड कप है. लेकिन पहले मैच में वो जीत नहीं सका. वहीं इस जीत के लिए भारत को तीन अंक मिले. कुल मिला कर देखें तो ये भारत के लिए अच्छी शुरुआत है. पूरे टूर्नामेंट में टीम इसी एटीट्यूड और टेंपरामेंट को बरकरार रखना चाहेगी.
वीडियो: एशिया कप के बाद अब हॉकी वर्ल्ड कप से भी पीछे हटा पाकिस्तान, बताई ये वजह













