The Lallantop

ब्रिटिश टूरिस्ट ने सेकेंड AC में किया सफर, फिर इंडियन रेलवे के बारे में वीडियो बनाकर ये बताया

सोशल मीडिया पर एक British Travel Vlogger ने Indian Railways के Second AC Coach में मिलने वाली Facilities की तारीफ की. साथ ही लोगों को सलाह दी कि वो भी एक बार 2AC में ट्रैवल जरूर करें.

Advertisement
post-main-image
ब्रिटिश नागरिक ने की इंडियन रेलवे के 2AC कोच की तारीफ. (फोटो- ollytravels)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ब्रिटिश ट्रैवल व्लॉगर ने अपने इंस्टाग्राम व्लॉग में भारतीय ट्रेन के सेकंड AC कोच की सुविधाओं और कीमतों का उल्लेख करते हुए इसे ट्रैवल करने के लिए उपयुक्त बताया है।
  • यह व्लॉग दिल्ली से आगरा की यात्रा के दौरान बना था, जिसमें 2nd AC कोच की सफाई, बर्थ व्यवस्था और किफायती टिकट की जानकारी दी गई है।
  • वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं आईं और कुछ उपयोगकर्ताओं ने 1AC से 3AC में यात्रा करने की सलाह भी दी।

सोशल मीडिया पर एक ब्रिटिश ट्रैवल व्लॉगर का वीडियो वायरल हो रहा है. ब्रिटिश नागरिक अपने एक वीडियो में भारतीय ट्रेन के सेकंड AC कोच की तारीफ करते दिख रहे हैं. उन्होंने कोच के बर्थ से लेकर सामान रखने की जगह, टॉयलेट और किफायती टिकट कीमतों के बारे में बताया. साथ ही भारत में घूमने आने वालों को सलाह भी दी कि वो भी एक बार ट्रेन के AC कोच में ट्रैवल जरूर करें. वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन भी आ रहे हैं.

Advertisement
सेकेंड AC कोच के बर्थ पर बैठ बनाया वीडियो

यह व्लॉग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘Ollytravels’ नाम के एक पेज से शेयर किया गया. इसमें एक शख्स सेकेंड AC कोच के बर्थ पर बैठे नजर आता है. व्लॉग के पोस्ट में एक कैप्शन भी लिखा. कैप्शन में लिखा,

‘भारत से आखिरी वीडियो. यह वीडियो कुछ समय पहले ही आ जाना चाहिए था, लेकिन मैं इसे बना नहीं पाया. यह इंडियन ट्रेन मे मेरा एक्सपीरियंस था. हमने 2nd AC में ट्रैवल किया. यह ट्रेन  दिल्ली से आगरा जा रही थी. प्रति व्यक्ति किराया 1301 रुपया था. मैं ऐसे अनुभव की सलाह दूंगा. अपनी भारत यात्रा के समय मैंने बाद में 3AC में भी यात्रा कि और वो भी बिल्कुल ठीक था. बस इसमें दो एक्स्ट्रा बर्थ था.’

Advertisement

वीडियो में ब्रिटिश नागरिक ने अपने 2AC कोच को दिखाया. बर्थ और साफ-सुथरी चादरों के बारे में बताया. इसके बाद उन्होंने बताया कि जब कोई बर्थ को चेंज करता, तो कर्मचारी आकर चादरों को बदल देते हैं. इसके बाद व्लॉगर ने 2AC कोच के पैसेज एरिया को दिखाते हुए, ट्रेन में इस्तेमाल होने वाले टॉयलेट्स को दिखाया.

यह भी पढ़ें: वाराणसी में 'नहा-धोकर चोरी', कॉफी पी, खूब नाचा, फिर 4 लाख की बाइक ले उड़ा चोर

 1AC से 3AC में सफर करने की सलाह

ब्रिटिश नागरिक ने आगे व्लॉग में लोगों से 1AC से 3AC में सफर करने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि AC कोच में ट्रैवल के करना काफी आरामदायक होता है. साथ ही टिकट काफी किफायती भी है. वीडियो को वायरल होने पर लोगों ने कमेंट्स भी किए. कुछ यूजर्स ने Olly के फीडबैक के लिए तारीफ की, तो कुछ ने एक बार 1AC में भी ट्रैवल करने की सलाह दी.

Advertisement

वीडियो: दुनियादारी: यूक्रेन से जंग लड़ रहे रूस ने जापान को खुली चुनौती दे दी

Advertisement