तंजीद हसन तमीम. 25 साल के इस बांग्लादेशी ओपनर ने ऑस्ट्रेलियन धरती पर इतिहास रच दिया. डार्विन की वो पिच, जहां खुद कंगारू नहीं खड़े हो पा रहे थे. तंजीद ने सेंचुरी ठोक दी. वो ऑस्ट्रेलियन धरती पर टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बने. डार्विन में चल रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन उन्होंने 101 रनों की पारी खेली. उन्हें इस दौरान दो जीवनदान भी मिले. लेकिन, जिस अंदाज में तंजीद ने बैटिंग की, ऑस्ट्रेलियन दिग्गज रिकी पोंटिंग भी उनके मुरीद हो गए.
कंगारुओं का घर पर पसीना छुड़ाने वाले तंजीद के फैन बने पोंटिंग!
Darwin Test : बांग्लादेश की टीम ने घर पर ऑस्ट्रेलियन टीम को चौंका दिया. डार्विन में चल रहे पहले मुकाबले में 25 साल के Tanzid Hasan ने कमाल की बैटिंग करते हुए सेंचुरी ठोक दी. उनकी इस पारी को देख दिग्गज ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर Ricky Ponting भी उनके मुरीद हो गए हैं.

तंजीद ने इस मुकाबले में अपने टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी लगाई. 25 साल के इस बैटर ने टेस्ट के दूसरे दिन कंगारुओं के ख़िलाफ़ 188 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इसके बाद स्पिनर नेथन लायन ने उन्हें 197 गेंदों में 101 रन के स्कोर पर आउट कर दिया. इस दौरान पोंटिंग कमेंट्री कर रहे थे. उन्होंने हसन की इस इनिंग्स को बहुत प्रभावशाली बताया. साथ ही उनके मजबूत डिफेंस की भी खूब तारीफ की. पोंटिंग ने कहा,
ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा करने के लिए इससे बेहतर जगह नहीं हो सकती. वह भी महज अपने दूसरे टेस्ट मैच में. वह बांग्लादेश की धीमी और कम टर्न लेने वाली पिचों पर खेलकर बड़े हुए हैं. यहां की परिस्थितियां बिल्कुल अलग थीं, लेकिन उन्होंने बहुत शानदार खेल दिखाया. यह एक ऐसा पल है, जिसे वह कभी नहीं भूलेंगे. तंजीद बहुत प्रभावशाली रहे हैं. उन्होंने पेशेंस दिखाया. मुझे उनका डिफेंस बहुत मजबूत लगा. उनकी टेक्निक बहुत सिंपल है. अच्छी गेंदों को रोकना. खराब गेंदों पर रन बनाना.
बांग्लादेश के इस 25 साल के ओपनर ने 2022 के बाद से बांग्लादेश के लिए घर से बाहर पहला टेस्ट शतक लगाया. महदुल हसन जॉय आखिरी बांग्लादेशी बैटर थे, जिन्होंने अवे टेस्ट सेंचुरी लगाई थी. उन्होंने 2022 में डरबन टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 137 रन की पारी खेली थी.
अपना दूसरा ही टेस्ट खेल रहे थे हसनहसन ने 2023 में एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था. वो अब तक बांग्लादेश के लिए 40 ODI और 53 T20I मैच खेल चुके हैं. लेकिन, टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने इसी साल डेब्यू किया है. उन्होंने सिलहट में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टेस्ट डेब्यू किया था. इस दौरान अपने पहले टेस्ट मैच में उन्होंने 26 और 4 रन की पारियां खेली थीं. अब कंगारुओं के खिलाफ उन्होंने डार्विन में पहली इनिंग्स में 101 रन ठोक दिए.
ये भी पढ़ें : कंगारू जिस पिच पर टिक नहीं पाए, तंजीद हसन ने सेंचुरी ठोक दी!
हालांकि, 25 साल के इस ओपनर को दो जीवनदान भी मिले. पहली बार खाता खोलने से पहले ही उनका कैच लायन ने छोड़ दिया. लायन के पास कॉट एंड बोल्ड का मौका था. लेकिन, वो गेंद को होल्ड नहीं कर सके. दूसरी बार उन्हें स्टीव स्मिथ ने जीवनदान दिया. उस समय हसन 62 रन के स्कोर पर थे. हालांकि, शतक पूरा करने के कुछ ही देर बाद हसन लायन का ही शिकार बने. उन्होंने एक आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश की. इस बार लॉन्ग ऑफ पर खड़े मिचेल स्टार्क ने कोई गलती नहीं की.
बांग्लादेश के पास जीतने का मौकाबांग्लादेश ने तीसरे दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट झटक लिए हैं. दूसरी इनिंग्स में ऑस्ट्रेलिया ने 53 ओवर में 161 रन बना लिए हैं. कैमरन ग्रीन 43 और एलेक्स कैरी 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. वहीं, अब भी बांग्लादेश के पास 67 रनों की बढ़त है. इससे पहले, पहली इनिंग्स में ऑस्ट्रेलिया के 198 रन के जवाब में बांग्लादेश ने 426 रन बनाए. बांग्लादेश की मैच पर पकड़ मजबूत है. वो पहली बार ऑस्ट्रेलियन धरती पर मेजबान टीम को हरा सकती है. पोंटिंग ने इसे लेकर ऑस्ट्रेलियन सेलेक्टर्स को खूब सुनाया. पोंटिंग के मुताबिक, सेलेक्टर्स टीम में कमियों को इग्नोर कर गए. उनके मुताबिक, इस सीरीज के लिए सेलेक्टर्स को यंग्सटर्स को मौका देना चाहिए था.
वीडियो: कुलदीप ने लिया विराट कोहली का बदला, फिर ऐसे सेलिब्रेट किया कि फैन्स हैरान रह गए!













