The Lallantop

हार्दिक पांड्या से कहना चाहता हूं- टोपा हो का बे

कोहली चिल्लाए- अबे नहीं, पर पांड्या ने बेवकूफी कर दी.

Advertisement
post-main-image
हार्दिक पांड्या बहुत गंदी तरह से हुए रनआउट.
आप कैच आउट हो जाइये, बोल्ड हो जाइये, एलबीडबल्यू हो जाइये. सब माफ है. मगर अपना सिर उठाकर स्टंप पर दे मारना और आउट हो जाना. हार्दिक पांड्या जिस तरह से रनआउट हुए, उसके लिए यही कहा जा सकता है. क्रिकेट में हर तरह से आउट होना जायज है, मगर हार्दिक ने जो किया वो एकदम अक्षम्य है. जब टीम को आपकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. देश आपपर नजरे गड़ाए बैठा था. तब आपने अपना विकेट थाली में सजा के साउथ अफ्रीका को दे दिया. इससे बुरा क्या हो सकता है. ये भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े ब्लंडरों में से एक है. इससे बड़ी मूर्खता नहीं हो सकती. अगर मैच हारे तो ये रनआउट इसमें एक बहुत बड़ा दोषी होगा. लाल अक्षरों में लिखा जाएगा.
अब पछतावे का फायदा जब चिड़िया चुग गई खेत.
अब पछतावे का फायदा जब चिड़िया चुग गई खेत.

बात 68वें ओवर की है. सब अच्छा खासा चल रहा था. कोहली की सेंचुरी हो चुकी थी. भारतीय बल्लियों उछल रहे थे. मगर फिर पांड्या ने सब गोड़ दिया. राबाडा की पहली गेंद पर शॉट खेला और दौड़ पड़े. कोहली ने अपने वही दिल्ली वाले लौंडे के अंदाज में बोला- अबे नहीं. तो पांड्या वापस लौटे. मगर ऐसे लौटे जैसे कोहली की शादी में दही बड़ा लेने जा रहे हों. हौले-हौले. उधर फिलेंडर ने फुर्ती दिखाई और राजा बेटा की तरह थ्रो मारा. सीधा पड़ा स्टंप पर. हार्दिक भी दही बड़े लेकर पहुंच चुके थे. अपील हुई. मामला थर्ड अंपायर के पास पहुंचा. और जब इसका रीप्ले देखा गया तो कसम से खून सूख गया. जब बॉल स्टंप पर पड़ी तब हार्दिक का बल्ला और पैर दोनों क्रीज के ऊपर थे. और वो धर लिए गए. आउट. देखें वीडियो-

वीडियो देखने के बाद यही लग रहा कि पांड्या मिल जाएं तो उनसे कह दें- टोपा हो का बे. मतलब इंटरनैशनल लेवल पर इस तरह की नादानी कोई कैसे कर सकता है. वो बी पांड्या जैसा आदमी, जिसकी गिनती टीम के बेस्ट एथलीट्स के तौर पर होती है. मगर इस रनआउट ने इस पर पानी फेर दिया. कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने इसकी तुरंत आलोचना की. कहा कि कॉन्फिडेंस और एरोगेंस में यही कमी है. हर तरफ लोग इसकी खिंचाई कर रहे हैं और होनी भी चाहिए.
सोशल मीडिया पर लोग ले रहे मौज-




ताज्जुब की बात ये है कि पांड्या के बाद आए अश्विन ने भी कुछ देर बाद ऐसी ही हरकत की. पर तब थ्रो स्टंप पर नहीं लगा. कमेंटेटर्स की मानें तो एक दिन पहले मुरली विजय भी ऐसा कर चुके हैं. माने रन लेने के बाद क्रीज के पास सभी बल्ला नहीं छुआते हैं. ये हरकत इंटरनैशनल स्तर पर दोहराई जाना बताता है कि टीम का कोचिंग स्टाफ सीरियस नहीं है. रवी शास्त्री को चाहिए कि अपने प्लेयर्स को पहले ये रन लेने की बेसिक ट्रेनिंग दे दें. देश बाद में सुधर जाएगा.


ये भी पढ़ें-
कोहली ने पंड्या के साथ वही किया, जो सचिन ने द्रविड़ के साथ किया था

ऋषभ पंत पर माता आ गईं थीं, मार-मार के भूसा भर दिया है

अगले ‘तेंदुलकर’ ने बनाए 94 और भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटककर हरा दिया

कोहली के साथ अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी अब क्या कर रहे हैं?

क्या आपको पार्थिव पटेल की कटी हुई उंगली के बारे में पता है?

देखिए पाकिस्तान का नया वसीम अकरम, जिसका नाम है अफरीदी

वो 5 क्रिकेटर्स जिनके बच्चे भी क्रिकेट में नाम कमा रहे हैं

लल्लनटॉप वीडियो देखें-

Advertisement
Advertisement