भारतीय हॉकी टीम ने एशियन गेम्स के रोमांचक सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4-3 से हराया. भारत ने इस मैच में एक समय पर 3-0 की बढ़त हासिल कर ली थी. हालांकि, फिर उनके लचर खेल के कारण पाकिस्तान ने बैक-टू-बैक तीन गोल किए. मैच के आखिरी मिनट में जाकर भारत ने चौथा गोल दागा और जीत तय की. भारतीय टीम अब फाइनल में पहुंच गई है, जहां गोल्ड के साथ-साथ ओलंपिक कोटा भी दांव पर होगा. फाइनल मैच में टीम का सामना मलेशिया और कोरिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा.
Asian Games : पाकिस्तान को हराकर फाइनल में भारत, हॉकी मेंस टीम ने अंतिम मिनट में दर्ज की जीत
भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो, सुखजीत सिंह और अभिषेक ने 1-1 गोल किए. वहीं पाकिस्तान की ओर से महूद अबु, शाहिद हनन और राणा वहीद ने 1-1 गोल किए. पाकिस्तान की टीम अब ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलने उतरेगी.

भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह (पांचवां और 13वें मिनट ) ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए. वहीं सुखजीत सिंह (23वें मिनट) और अभिषेक (60वें मिनट) ने फील्ड गोल किए. पाकिस्तान की बात करें तो उनके लिए कप्तान अबू बकर ने 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल किया. वहीं शाहिद हन्नान (45वें मिनट) और राणा वाहिद (49वें मिनट) ने फील्ड गोल किए.
भारतीय टीम अब तक इस मुकाबले में अजेय रही है. उन्होंने पूल राउंड के पहले मैच में इंडोनेशिया को 13-1 से हराया था. इसके बाद अगले मुकाबले में श्रीलंका को 16-1 से और फिर कोरिया को 8-2 से हराया. इसके बाद जापान को 2-0 से वहीं बांग्लादेश को 10-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की.
यह भी पढ़ें- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी TIME मैग्जीन के खास क्लब में शामिल
(खबर अपडेट हो रही है…)
वीडियो: टीम इंडिया के पेसर्स वेस्ट इंडीज के सामने हुए फ्लॉप?












