चीन के शंघाई में 22 से 27 सितम्बर, 2026 तक 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 आयोजित की गई. इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने भारत का परचम लहराया है. भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दोनों युवाओं ने सिल्वर मेडल अर्जित कर अपने प्रदेश का भी मान बढ़ाया है. उत्तरकाशी की सानिया जोशी ने ‘रिटेल सेल्स’ और देहरादून के पार्थ वोहरा ने ‘इंडस्ट्रियल डिजाइन’ टेक्निकल स्किल में सिल्वर मेडल हासिल किया.
WorldSkills 2026 में उत्तराखंड का जलवा, सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने जीता सिल्वर मेडल
चीन के शंघाई में हुए 48वें WorldSkills Competition में उत्तरकाशी की सानिया जोशी ने Retail Sales और देहरादून के पार्थ वोहरा ने Industrial Design Technology में सिल्वर मेडल जीता.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दोनों युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया के प्रतिष्ठित कौशल मंच पर उत्तराखंड के युवाओं द्वारा देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक अर्जित करना प्रदेश के लिए गौरव की बात है. यह उपलब्धि राज्य के बाकी युवाओं को भी कौशल विकास एवं उत्कृष्टता (Skill Development and Excellence) की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी.
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता क्या है?वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता का पूरी दुनिया में बड़ा नाम है. इस बारे में जानकारी देते हुए उत्तराखंड कौशल विकास समिति के डायरेक्टर नरेन्द्र सिंह भंडारी ने बताया कि वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता को कौशल माने स्किल के क्षेत्र में ओलंपिक के समान प्रतिष्ठित वैश्विक मंच माना जाता है. इस वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में लगभग 1,400 लोगों ने 64 अलग-अलग स्किल्स वाली प्रतियोगिताओं में भाग लिया. भारत ने इस बार 8 सिल्वर मेडल और 20 मेडलियन्स फॉर एक्सीलेंस झटके हैं. ओवरऑल देखें तो इस प्रतियोगिता में भारत ने 10वां स्थान हासिल किया है. ये इस प्रतियोगिता में भारत का अब तक का सबसे बेस्ट प्रदर्शन है.
ये भी पढ़ें:- लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैबलेट
नरेन्द्र सिंह भंडारी ने आगे बताया कि सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने इंडियास्किल्स की स्टेट, रीजनल और नेशनल लेवल की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया. इसी प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने वर्ल्डस्किल्स में अपनी जगह पक्की की. कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और उत्तराखंड कौशल विकास समिति ने दोनों को ट्रेनिंग, बूट-कैंप, ट्रेवल और बाकी जरूरी व्यवस्थाओं में सहयोग दिया. अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारियों के लिए नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने भी जरूरी ट्रेनिंग और सहयोग प्रदान किया.
वीडियो: UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री ने दिए टिप्स, बताया कैसे की पढ़ाई












