The Lallantop

भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है एशियन गेम्स का फाइनल, दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Asian Games 2026 में मेंस क्रिकेट टीमों के सेमीफाइनल मुकाबले क्लियर हो गए हैं. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें अंतिम चार में पहुंची हैं. बारिश की वजह से चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. नियम के मुताबिक, बेहतर रैंकिंग के आधार पर चारों टीमों को सेमीफाइनल में एंट्री मिली.

Advertisement
post-main-image
एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला हो सकता है. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल मुकाबले भारत-श्रीलंका और पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच एक अक्टूबर को निशिन में खेले जाएंगे।
  • तीसरे और चौथे क्वार्टर फाइनल नेपाल-श्रीलंका और बांग्लादेश-मलेशिया के बीच बारिश के कारण रद्द हो गए, जिससे टॉप रैंकिंग वाली चार टीमें सीधे सेमीफाइनल में पहुंचीं।
  • यदि सेमीफाइनल या फाइनल मैच बारिश या खराब मौसम के कारण रद्द होते हैं तो सुपर ओवर या रैंकिंग के आधार पर टीमों को आगे बढ़ाया जाएगा, और फाइनल रद्द होने पर दोनों टीमों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा।

एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट टीमों के सेमीफाइनल मुकाबले तय हो गए हैं. 29 सितंबर को तीसरा और चौथा क्वार्टर फाइनल होना था. तीसरा क्वार्टर फाइनल नेपाल और श्रीलंका के बीच शेड्यूल था. जबकि, चौथा क्वार्टर फाइनल बांग्लादेश और मलेशिया के बीच खेला जाना था. लेकिन, बारिश की वजह से क्वार्टर फाइनल नहीं हो सके. ये दोनों मुकाबले पहले दो क्वार्टर फाइनल की तरह बारिश की भेंट चढ़ गए. 

Advertisement

मेंस क्रिकेट टीमों के चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले निशिन में खेले जाने थे. लेकिन, बारिश और खराब मौसम की वजह इन क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में एक भी गेंद नहीं डाली गई. इसके बाद टूर्नामेंट में टॉप रैंकिंग वाली चारों टीमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंच गईं.

कब होंगे सेमीफाइनल मुकाबले?

एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट टीमों के सेमीफाइनल मुकाबले एक अक्टूबर (गुरुवार) को खेले जाएंगे. पहला मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगा. जबकि, दूसरे सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका की टीमें एक दूसरे को टक्कर देंगी. 

Advertisement

दोनों सेमीफाइनल मुकाबले निशिन में ही खेले जाएंगे. 3 अक्टूबर को तीसरे स्थान के लिए प्लेऑफ और फाइनल मुकाबला भी यहीं पर खेला जाएगा. हालांकि, एक अक्टूबर को निशिन में बारिश होने की आशंका है. लेकिन, मौसम पहले से बेहतर रहने का अनुमान है.

फाइनल में भिड़ सकते हैं भारत और पाकिस्तान

एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट में दोनों सेमीफाइनल और प्लेऑफ मिलकर तीन मैच बचे हैं. अगर इनमें से कोई भी मैच टाई रहता है, तो रिजल्ट के लिए सुपर ओवर खेला जाएगा. अगर बारिश या खराब मौसम के कारण सेमीफाइनल मैच में सुपर ओवर नहीं होता है, तो बेहतर रैंकिंग वाली टीमें फाइनल में पहुंचेंगी. भारत और पाकिस्तान की रैंक अपने ओपोनेंट से बेहतर है. 

ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ चमके 'चाइनामैन', वर्ल्ड कप 2027 के लिए कुलदीप यादव ने ठोक दी दावेदारी

Advertisement

अगर बारिश नहीं हुई, तो भी भारत और पाकिस्तान की टीमें अपने ओपोनेंट से ज्यादा तगड़ी हैं. दोनों टीमें अगर अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत गईं, तो फाइनल (गोल्ड मेडल) मैच में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा. इस तरह क्रिकेट फैंस को रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

फाइनल में क्या है नियम?

जापान के निशिन में बारिश की वजह से कई क्रिकेट मैच रद्द हुए हैं. अगर फाइनल भी बारिश की भेंट चढ़ जाता है, तो दोनों टीमों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा. फाइनल में टीम की टॉप रैंक वाला नियम लागू नहीं होगा. सिर्फ हारने पर ही टीम को सिल्वर मेडल दिया जाएगा. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement