टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म हो रहा है. BCCI ने पहले ही ये कन्फर्म कर दिया है कि उन्हें एक्सटेंशन नहीं चाहिए. ऐसे में अब टीम इंडिया की सिलेक्शन कमिटी के अगले प्रमुख कौन होंगे? ये बहस पिछले कुछ दिनों से तेज हो गई है.
अजीत आगरकर के बाद कौन हो सकते हैं टीम इंडिया के अगले चीफ सिलेक्टर?
Ind vs WI : गुवाहाटी में 30 सितंबर को टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा ODI खेलना है. इस दौरान सिलेक्टर्स की मीटिंग होनी है. इससे पहले, सिलेक्शन कमिटी का अंतरिम प्रभार Pragyan Ojha को सौंपा गया है.

दावेदारों में प्रज्ञान ओझा और पार्थिव पटेल का नाम सबसे आगे चल रहा है. लेकिन, BCCI के COE प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के भी नाम की चर्चा कम नहीं है. ऐसे में कौन अगले प्रमुख हो सकते हैं और क्यों ये थोड़ा विस्तार से समझ लेते हैं.
प्रज्ञान को मिली अंतरिम जिम्मेदारी30 सितंबर को टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा ODI मुकाबला खेलना है. इस दौरान टीम इंडिया की सिलेक्शन कमिटी की एक बैठक भी गुवाहाटी में होनी है. इससे पहले, 29 सितंबर को भी न्यूजीलैंड टूर के लिए टीम के चयन को लेकर बैठक हुई थी. इस दौरान सिलेक्शन कमिटी को अजीत आगरकर लीड नहीं कर रहे थे.
हालांकि, उनका कार्यकाल भले ही 4 अक्टूबर को खत्म होगा. लेकिन, शायद BCCI इससे पहले ही उनसे आगे बढ़ चुका है. 29 सितंबर को सिलेक्शन कमिटी की इस मीटिंग को प्रज्ञान ओझा ने लीड किया. वो वर्तमान में सिलेक्शन कमिटी का हिस्सा हैं.
भले ही अभी अंतरिम तौर पर प्रज्ञान ओझा को सिलेक्शन कमिटी के हेड की जिम्मेदारी सौंपी गई है. लेकिन, वो आगे परमानेंटली भी कमिटी को लीड कर सकते हैं. 30 सितंबर को भी होने वाली मीटिंग को वही लीड करेंगे. इस दौरान न्यूजीलैंड टूर के लिए रूप रेखा तैयार की जानी है.
ओझा फिलहाल सबसे पहली चॉइसक्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो, प्रज्ञान ओझा चेयरमैन पद के सबसे प्रमुख उम्मीदवार हैं. 40 साल के इस पूर्व भारतीय स्पिनर को सिलेक्शन कमिटी का चेयरमैन के तौर पर चार्ज लेने के लिए कहा गया है. हालांकि, अभी के लिए ये व्यवस्था कुछ समय के लिए है. लेकिन, वो फुलटाइम ये जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.
कारण कि टेस्ट खेलने के मामले में प्रज्ञान ओझा बाकी मौजूदा चार सिलेक्टर्स में सबसे सीनियर हैं. यही वजह है कि वह इस पद को संभालने के लिए नैचुरल चॉइस हैं. अनुभव के मामले में शिव सुंदर दास ने 23 टेस्ट खेले हैं, आरपी सिंह ने 14 और अजय रात्रा ने 6 टेस्ट मैच खेले हैं. वहीं, ओझा को 24 टेस्ट मैचों का अनुभव है.
पार्थिव भी दावेदारों में शामिलक्या ये अरेंजमेंट लॉन्ग टर्म है या सिर्फ कुछ समय के लिए? इसका जवाब तभी मिलेगा, जब नया सिलेक्टर सिलेक्शन कमिटी को जॉइन करेगा. द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पार्थिव पटेल सिलेक्शन कमिटी में अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं. ऐसा हुआ तो वही चेयरमैन भी होंगे.
ये भी पढ़ें : चीन को हराकर भारत ने जीता गोल्ड! ज्योति, प्रितिका और तनीपार्थी की जोड़ी ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
दरअसल, इसके पीछे की वजह भी टेस्ट मैच एक्सपीरियंस ही है. नैचुरली सेलेक्शन कमिटी में शामिल प्लेयर्स में जिसके पास सबसे ज्यादा टेस्ट क्रिकेट का अनुभव होता है, उसे लीड करने की जिम्मेदारी दी जाती है. पार्थिव पटेल ने कुल 25 टेस्ट मैच खेले हैं. यानी अगर वो सिलेक्शन कमिटी में शामिल हुए तो वो ऑटोमेटिकली प्रज्ञान से आगे फर्स्ट चॉइस चेयरमैन होंगे.
लक्ष्मण के नाम की भी है चर्चादावेदारों की इस लिस्ट में वीवीएस लक्ष्मण का भी नाम शामिल है. हालांकि, हाल ही में उन्हें टीम इंडिया का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाने की चर्चा भी हुई थी. यानी BCCI ने पहले ही उन्हें ओवरऑल हेड बना रखा है. इसमें BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की जिम्मेदारी, टीम इंडिया के परफॉर्मेंस और सेलेक्शन को लेकर भी फैसले उन्हें लेने के अधिकार उन्हें दिए गए हैं. ऐसे में सिर्फ सेलेक्शन कमिटी तक उन्हें सीमित करने की संभावना कम है.
अगले साल ODI वर्ल्ड कप है. टीम इंडिया इसे लेकर अभी से तैयारियों में जुट गई है. ऐसे में BCCI इस पद को लेकर बहुत डिले नहीं करेगा. फिलहाल अंतरिम तौर पर प्रज्ञान जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. आगे वो बने रहेंगे या टीम इंडिया को नया चीफ सेलेक्टर मिलेगा ये एक दो सप्ताह के भीतर क्लीयर हो जाएगा.
वीडियो: टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, Ajit Agarkar की जगह क्या VVS Laxman लेंगे?









