एशियन गेम्स में भारत ने 7वां गोल्ड मेडल जीत लिया. कंपाउंड तीरंदाजी में विमेंस टीम ने अपने गोल्ड मेडल की रक्षा करते हुए चीन को हरा दिया. साथ ही इस दौरान भारतीय टीम ने साउथ कोरिया के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली. गोल्ड मेडल मैच में ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनीपार्थी और पृथिका प्रदीप की जोड़ी ने चीनी जोड़ी को 238-234 के स्कोर से हराया.
चीन को हराकर भारत ने जीता गोल्ड! ज्योति, प्रितिका और तनीपार्थी की जोड़ी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Asian games 2026 : कंपाउंड तीरंदाजी की विमेंस टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. इस दौरान Jyothi Surekha Vennam, Prithika Pradeep और Taniparthi Chikitha की जोड़ी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली.

चीन की टीम में वुनियर, यूए वांग और फांगयाओ वेई शामिल थीं. उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया. इससे पहले, भारतीय टीम ने नागोया के ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क में खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया को 234-233 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. भारत से हारने वाली साउथ कोरियाई टीम ने इस इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. साउथ कोरियन टीम में पार्क जंगयून, पार्क येरीन और कांग योनसेओ शामिल थीं.
ये भी पढ़ें : एशियन गेम्स में गुलवीर सिंह की 'हैट्रिक', हाई जंपर पूजा सिंह ने 24 साल बाद दिलाया मेडल
2023 में हांगझू में हुए एशियन गेम्स में भी भारत ने इस इवेंट का गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. साथ ही कंपाउंड तीरंदाजी में तब भारत ने पांचों इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था. 30 सितंबर को कंपाउंड तीरंदाजी में अब भारतीय मिक्स्ड टीम ने भी फाइनल में जगह बना ली है. चिकिता तनीपार्थी और राजेश जादव की जोड़ी ने सेमीफाइनल में थाईलैंड को 156-155 के स्कोर से हराया. अब फाइनल में उनका मुकाबला चीन और साउथ कोरिया के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा.
यानी चिकिता ने एक मेडल जीतने के कुछ ही समय बाद कंपाउंड तीरंदाजी में अपना दूसरा मेडल भी सुनिश्चित कर दिया है. वहीं, 30 सितंबर को भारत की मेंस टीम भी कंपाउंड तीरंदाजी के सेमीफाइनल में एक्शन में दिखेगी.
वीडियो: एशियन गेम्स के 7 वें दिन शूटिंग में भारत को एक और मेडल, एथलेटिक्स में पदकों की भरमार










