बीते दो सालों से क्रिकेट की दुनिया में जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा जिस खिलाड़ी की रही, वह हैं वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi). महज 15 साल के इस खिलाड़ी ने कई ऐसे कारनामे किए हैं, जो बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर सके. इसी कारण अब वैभव को TIME मैग्जीन के उभरते हुए खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया गया है. वह इस लिस्ट में इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं.
15 साल के वैभव सूर्यवंशी TIME मैग्जीन के खास क्लब में शामिल
बीते दो सालों में वैभव सूर्यवंशी हर जगह नजर आ रहे हैं. चाहे इंटरनेशनल क्रिकेट हो, चाहे IPL हो या घरेलू क्रिकेट. महज 15 साल की उम्र में इस खिलाड़ी का नाम TIMES मैग्जीन की लिस्ट में शामिल हो गया है.

TIME100 ने वैभव सूर्यवंशी को 'फेनम' कैटेगरी में शामिल किया है. फेनम का मतलब कोई ऐसा युवा शख्स जो बहुत काबिल और प्रतिभाशाली हो. वह इस लिस्ट में शामिल लोगों में सबसे युवा हैं. मैग्जीन ने वैभव को स्पोर्ट्स का ग्लोबल स्टार कहकर संबोधित किया है. उन्हें सबसे इलेक्ट्रिफाइंग पर्सनेलिटी बताया गया है. साल 2024 में वैभव पहली बार चर्चा में आए थे. उन्हें 12 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में बिहार के लिए डेब्यू कर लिया था. इसके बाद, उन्हें IPL 2025 के लिए ड्राफ्ट में शामिल किया गया था. राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ 10 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा.
उस समय यही लगा था कि उन्हें एक्सपोज़र देने के लिए टीम में जोड़ा गया है. वैभव को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिलेगा. लेकिन, राहुल द्रविड़ ने बीच सीजन में वैभव को डेब्यू का मौका दे दिया. सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू IPL सीजन में ही जबरदस्त छाप छोड़ी. उन्होंने सात पारियों में 252 रन बनाए. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ दिया था. वैभव IPL इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए.
यह भी पढ़ें- Asian Games : पाकिस्तान ने वॉलीबॉल में भारत को हराया, क्रिकेट के फाइनल में भी पहुंचे
वैभव का क्रिकेट सफरदूसरे IPL सीज़न ने उनके करियर को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया. सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 16 मैचों में 776 रन बनाए. इसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल थे. वह राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उनके 72 छक्कों ने एक ही IPL सीज़न में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. इसके बाद वैभव को टीम इंडिया में जगह देने की मांग उठने लगी. सिलेक्टर्स ने भी फैंस को निराश नहीं किया. उन्हें यूके दौरे के लिए टीम में शामिल कर लिया गया.
वैभव ने जुलाई में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला. वह भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी बन गए. उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. टाइम्स मैगज़ीन में अंडर-19 वर्ल्ड कप का भी जिक्र किया था. वैभव ने इस टूर्नामेंट में भी कमाल का प्रदर्शन किया था. सूर्यवंशी ने अब तक छह T20I मैच खेले हैं और 193 रन बनाए हैं, जिसमें जिम्बाब्वे के खिलाफ 81 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है.
वीडियो: मीराबाई चानू ने जीता पहला एशियन गेम्स मेडल, जीता सिल्वर













