टीम इंडिया (Team India) ने श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले अपनी ताकत दिखा दी. भारत ने दौरे का आगाज जीत से किया. 7 से 9 अगस्त के बीच हुए प्रैक्टिस मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट-11 को 6 विकेट से हराया. अब भारत को होस्ट टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है. दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से, यह सीरीज भारत के लिए अहम है.
9 साल पहले टेस्ट सीरीज खेलने श्रीलंका गई टीम इंडिया ने कैसा परफॉर्म किया था?
WTC 2025-2027 के फाइनल की रेस में बने रहने के लिए ये सीरीज भारत के लिए अहम है. अगर टीम इंडिया सीरीज में श्रीलंका का 2-0 से क्लीन स्वीप करती है, तो वह फाइनल की रेस में बनी रहेगी. जबकि, सीरीज हारने पर भारत की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी. टीम इंडिया पर टेस्ट सीरीज जीतने का प्रेशर है.

टीम इंडिया 9 साल बाद श्रीलंका की धरती पर टेस्ट सीरीज खेलने गई है. इससे पहले भारत ने 2017 में श्रीलंका की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेली थी. इन सालों में भारत और श्रीलंका के लिए बहुत कुछ बदल गया है. अब दोनों टीमें लगभग नई हैं और टेस्ट सीरीज में एक दूसरे को जोरदार टक्कर देंगी. भारत को श्रीलंका में सीरीज जीतना आसान नहीं होगा. क्योंकि, श्रीलंका ने अपनी धरती पर पिछली तीन सीरीज में से दो जीती हैं.
भारत पर सीरीज जीतने का दबावWTC 2025-2027 के फाइनल की रेस में बने रहने के लिए ये सीरीज भारत के लिए अहम है. अगर टीम इंडिया सीरीज में श्रीलंका का 2-0 से क्लीन स्वीप करती है, तो वह फाइनल की रेस में बनी रहेगी. जबकि, सीरीज हारने पर भारत की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी.
आंकड़ों पर नजर डालें, तो WTC की इस साइकिल में भारत की परफॉर्मेंस बहुत गर्व करने लायक नहीं है. टीम इंडिया ने 9 में से सिर्फ 4 टेस्ट जीते हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा नहीं था.
भारत को पिछली तीन टेस्ट सीरीज में सिर्फ एक में जीत मिली. टीम इंडिया ने यह जीत वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी धरती पर हासिल की. भारत ने इस सीरीज में कैरेबियन टीम का 2-0 के वाइटवॉश किया. इसके बाद साउथ अफ्रीका ने भारत को उसके ही घर में टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया. जबकि, इंग्लैंड टूर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर रही थी.
श्रीलंका को हराने के लिए इतिहास दोहराना होगाअगर टीम इंडिया को श्रीलंका को हराना है, तो उसे 2017 का इतिहास दोहराना होगा. भारत ने श्रीलंका में दमदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को 3-0 से हराया था. यह पहली बार था, जब भारत ने श्रीलंका में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 3-0 से जीती थी.
साल 2017 की टेस्ट सीरीज जिताने में शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा और आर अश्विन ने अहम भूमिका निभाई थी. शिखर धवन टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने दो सेंचुरीज के जरिए 358 रन बनाए. हाईएस्ट स्कोर 190 रन रहा. टेस्ट सीरीज में चेतेश्वर पुजारा ने भी शानदार बैटिंग की. उन्होंने 309 रन बनाए. पुजारा ने भी दो सेंचुरी लगाईं. उनका हाईएस्ट स्कोर 153 रन रहा.
इन दोनों बैटर्स के अलावा, अजिंक्य रहाणे ने एक शतक के जरिए 229 रन स्कोर किए. हार्दिक पंड्या ने भी सेंचुरी लगाई. उन्होंने पूरी सीरीज में 178 रन बनाए. इस सीरीज में विराट कोहली और केएल राहुल का बल्ला शांत रहा था. विराट ने 3 टेस्ट में एक शतक के जरिए 161 रन बनाए. जबकि, केएल राहुल ने दो मैचों में 142 रन स्कोर किए थे.
विकेट लेने में अव्वल रहे अश्विनश्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विकेट लेने में आर अश्विन अव्वल रहे. उन्होंने अपनी स्पिन बॉलिंग से श्रीलंकाई बैटर्स को खूब परेशान किया. अश्विन ने पूरी सीरीज में 17 विकेट चटकाए. 69 रनों पर 5 विकेट आउट करना उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस रही.
भारत के दूसरे सक्सेसफुल बॉलर रवींद्र जडेजा रहे. उन्होंने 13 विकेट लिए थे. 152 रन देकर 5 विकेट आउट करना, उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. मोहम्मद शमी विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर रहे. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 10 झटके थे. शमी की बेस्ट परफॉर्मेंस 32 रन देकर 3 विकेट आउट करना रही.
ये भी पढ़ें: 'रोहित शर्मा डिजर्विंग' रहाणे ने 2027 वर्ल्ड कप पर दी बेबाक राय, BCCI और सेलेक्टर्स को भी सुनाया!
मौजूदा टीम में नए प्लेयर्स की भरमारश्रीलंका टूर पर गई करंट भारतीय टीम में नए प्लेयर्स की भरमार है. शुभमन गिल की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की कमी है. 2017 की टेस्ट टीम से तुलना करें, तो मौजूदा भारतीय में सिर्फ तीन प्लेयर पिछले टूर के शामिल हैं. केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव साल 2017 में श्रीलंका टूर पर गए थे. ये तीनों प्लेयर इस टेस्ट सीरीज में भी शामिल हैं. टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों के बिना खेलेगी.
प्लेयर्स की इंजरी से परेशान टीम इंडियाइस बार श्रीलंका में भारत के लिए टेस्ट सीरीज जीतना टेढ़ी खीर है. टीम इंडिया के कई प्रमुख खिलाड़ी इंजर्ड हैं. जसप्रीत बुमराह, वॉशिंग्टन सुंदर, साई सुदर्शन और हर्षित राणा चोटिल हैं. ये सभी प्लेयर चोट की वजह से श्रीलंका टूर पर नहीं जा पाए.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया













