The Lallantop

एलन मस्क ने जिस बंदे को निकाला उसने 20 हजार करोड़ की कंपनी बना डाली!

पराग Parallel Web Systems नाम से एक स्टार्टअप चलाते हैं जो एआई एजेंटों के लिए सर्च और रिसर्च APIs विकसित कर रहा है. इसकी तकनीक एआई एजेंटों को लाइव वेब से जानकारी खोजने और उस तक पहुंचने की अनुमति देती है.

Advertisement
post-main-image
पराग अग्रवाल ने ट्विटर के साथ तकरीबन 11 साल काम किया था

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पराग अग्रवाल ने ट्विटर के पूर्व सीईओ पद से हटने के बाद 2023 में Parallel Web Systems नामक एआई आधारित रिसर्च और सर्च API स्टार्टअप की स्थापना की।
  • एलन मस्क द्वारा 2022 में ट्विटर के अधिग्रहण और नेतृत्व परिवर्तन ने पराग अग्रवाल को कंपनी छोड़ने पर मजबूर किया, जिससे वे नए व्यावसायिक प्रयासों की ओर बढ़े।
  • Parallel Web Systems ने हाल ही में 100 मिलियन डॉलर की सीरीज़ बी फंडिंग प्राप्त की, जिससे इसका कुल मूल्यांकन 2 अरब डॉलर पहुंच गया है और इसके विकास की संभावनाएं बढ़ीं।

तारीख 21 नवंबर, 2021. खबर आई कि तब के 'ट्विटर' (अब एक्स) की कमान भारतवंशी पराग अग्रवाल संभालेंगे. माने दुनिया की एक और बड़ी टेक कंपनी का सूत्रधार एक इंडियन होगा. फिर आई तारीख 26 अप्रैल, 2022. अरबपति एलन मस्क ने करीबन 3 लाख करोड़ रुपये में ट्विटर को खरीद लिया और सबसे पहले पराग को बाहर किया. इसके बाद तो वो कभी ट्विटर ऑफिस में टॉयलेट सीट लेकर गए तो कभी एक साथ हजारों को पिंक स्लिप थमाते रहे. नाम भी बदलकर एक्स कर दिया. लेकिन पराग का क्या हुआ.

Advertisement
वो साल दूसरा था और ये साल दूसरा है

पराग क्या कर रहे वो हम इसलिए बता रहे क्योंकि खुद उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया कि वो क्या कर रहे. ट्विटर के पूर्व सीईओ ने Sourcery के साथ एक हालिया पॉडकास्ट इंटरव्यू में याद किया कि उन्होंने 2022 के अधिग्रहण के दौरान ट्विटर की इस उथल-पुथल को कैसे संभाला. जब पूरी सिलिकॉन वैली (अमेरिका का टेक अड्डा) इस ड्रामे को देख रही थी, तब वे शांत रहे. पराग अग्रवाल का कहना है कि वे इस अधिग्रहण के दौरान अपने स्लीप स्कोर को ट्रैक कर रहे थे और उनके हिसाब से वे बिल्कुल ठीक सोच रहे थे.

उन्होंने पॉडकास्ट में आम समझ की बात से अलग बात कही. ट्विटर में 11 साल बिताने वाले पराग ने कहा कि वो प्रदर्शन करने के लिए दबाव को एक आवश्यक हिस्सा नहीं मानते हैं. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह एक प्रकार की बनावटी चीज़ है.” उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट समझ होना कि क्या करने की आवश्यकता है, दबाव को दूर रखने में मदद कर सकता है.

Advertisement

पता है-पता है आप कहोगे कि क्या भाई ये सब ज्ञान क्यों बता रहे. ये बताओ पराग करते क्या हैं. अरे भाई, जब कोई सफल आदमी कुछ बता रहा हो तो जानने में कुछ नहीं जाता.

Parallel Web Systems स्टार्टअप चला रहे

पराग Parallel Web Systems नाम से एक स्टार्टअप चलाते हैं जो एआई एजेंटों के लिए सर्च और रिसर्च एपीआई (APIs) विकसित कर रहा है. इसकी तकनीक एआई एजेंटों को लोगों के ब्राउज़ करने के लिए लिंक देने के बजाय, कामों को पूरा करने के लिए लाइव वेब से जानकारी खोजने और उस तक पहुंचने की अनुमति देती है.

Advertisement

पारंपरिक सर्च इंजन (जैसे Google या Bing) इंसानों के लिए बनाए गए हैं, लेकिन Parallel खास तौर पर AI सिस्टम्स और एजेंट्स के लिए वेब इंडेक्स और एपीआई (APIs) विकसित करती है. यह AI को इंटरनेट से सटीक जानकारी खोजने, उसका विश्लेषण करने और जटिल रिसर्च टास्क को अपने आप पूरा करने में मदद करती है.

ये भी पढ़ें: सिम नहीं तो WhatsApp नहीं, एक जनवरी से चैटिंग बंद

पराग ने इसको साल 2023 में बनाया था. 'पैरेलल' (Parallel) ने हाल ही में सीरीज़ बी फंडिंग राउंड में 100 मिलियन डॉलर जुटाए हैं, जिससे इस स्टार्टअप का मूल्यांकन 2 अरब डॉलर हो गया है. इस राउंड के साथ इसका कुल फंड 230 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. माने पराग ने मोटा-माटी 20 हजार करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी है. Parallel का एक्स अकाउंट भी है. 

वीडियो: कैमरे वाले चश्मे से स्टिंग ऑपरेशन की कोशिश, कर्नाटक के सीएम ने क्या आरोप लगाए?

Advertisement