The Lallantop

61 पर 4 विकेट थे, 64 पर पूरी टीम आउट हो गई

इंडिया, इंडिया...इंडिया, इंडिया...

Advertisement
post-main-image
भारत ने अपने दूसरे मैच में भी कर दिया कमाल.
61/4 61/5 62/6 62/7 63/8 64/9 64/10...खेल खत्म
ये हाल किया है भारत की अंडर 19 टीम ने पापुआ न्यू गिनी (बड़ा मुश्किल नाम है भाई) का. वर्ल्डकप के अपने दूसरे ही मैच में. पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को पटकने के बाद इस बार मैच में पहले खेलने उतरी पापुआ न्यू गिनी के छक्के छुड़ा दिए. अब आते हैं स्कोर पर. जो इस मैच को यादगार बनाता है. 15 ओवर तक पापुआ न्यू गिनी के 4 विकेट गिर चुके थे. रन बने थे 61. फिर आया 16वां ओवर. बॉल थी अनुकूल रॉय के हाथ में. दूसरी ही गेंद पर 5वां विकेट गिरा. एसएच अरुआ 12 रन बनाकर आउट. 17वां ओवर आया भारत के शोएब अख्तर कमलेश नागरकोटी के हाथ में. कोई सूंघ नहीं पाया. मेडन ओवर. 18वां ओवर फिर आया अनुकूल के हाथ में. चौथी बॉल पर एक और विकेट. 15 रन बनाकर सैम आउट. विकेट मैडन. स्कोर हो गया 62/6. फिर 19वां ओवर आया. गेंद नागरकोटी के हाथ में. पहली ही गेंद पर बोल्ड. मोरिया 0 रन पर आउट. स्कोर हो गया 63/7. 20वां ओवर फिर अनुकूल के हाथ में. 5वीं बॉल पर जेजे ताउ बोल्ड. फिर विकेट मैडन. स्कोर हो गया 63/8. और 22वें ओवर में खेल खत्म. रॉय ने दूसरी और पांचवीं बॉल पर विकेट उखाड़े. माने 64 पर पूरी टीम निपट गई.
स्कोर कार्ड
पापुआ न्यू गिनी का स्कोर कार्ड.

भारत का स्कोरकार्ड.
भारत का स्कोरकार्ड.

भारत को टार्गेट मिला 65 रन का. भारत की सलामी जोड़ी कप्तान पृथ्वी शॉ और मनजोत कालरा मैदान पर आई. और 8 ओवर में खेल खत्म. इसमें भी अगले तेंदुलकर कहे जा रहे पृथ्वी ने हाफ सेंचुरी मार दी. ताबड़तोड़ पारी. 12 चौके लगाए. 39 बॉलों पर 57 रन बनाए. खेल खत्म भी एक चौके के साथ किया. माने एकदम शाही अंदाज में. सामने मनजोत खड़े ही रह गए. भारत 10 विकेट से मैच जीत चुका था. और इस तरह एक बार फिर भारत की अंडर-19 टीम ने बता दिया कि इस बार वो कप वापस लेकर ही लौटेंगे. ऑस्ट्रेलिया को 100 रनों से हराने के बाद भारत ने जिस तरह पापुआ न्यू गिनी को रौंदा. वो बताता है कि राहुल द्रविड़ की कोचिंग में ये टीम किस कॉन्फिडेंस के साथ खेल रही है. इस मैच के हीरो रहे स्लो लेफ्ट आर्म बॉलर अनुकूल रॉय. जिन्होंने 16 रन देकर 5 विकेट लिए. इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया. उम्मीद करते हैं कि ये सफर इसी तरह जारी रहेगा और टीम कप लेकर लौटेगी.




ये भी पढ़ें: 
गुस्साए विराट कोहली ने मैच रैफरी के कैबिन में जाकर क्या कहा है?

हार्दिक पांड्या से कहना चाहता हूं- टोपा हो का बे

जयपुर की गलियों से निकला ये जोरदार बॉलर सबको चौंका रहा है

साउथ अफ्रीका में कोहली ने वो किया है, जो अब तक सिर्फ सचिन ने किया था

एबी डीविलियर्स ने एक बार फिर बता दिया कि वो क्यों सबके चहेते हैं!

विराट कोहली ने अनुष्का को कोस रहे लोगों की बोलती बंद कर दी

लल्लनटॉप वीडियो देखें-

Advertisement
Advertisement