The Lallantop

भारतीय बॉलरों ने मचाई गदर, बांग्लादेश को आधे में निपटाया

भारत की अंडर 19 टीम का गणतंत्र दिवस का तोहफा कुबूल कीजिए.

Advertisement
post-main-image
भारत ने क्वॉर्टर फाइनल में बांग्लादेश को 131 रन से हरा दिया है.
गणतंत्र दिवस के दिन भारतीय टीम ने आपको तोहफा भेजा है. जीत का. अंडर 19 वर्ल्ड कप के क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को पटक दिया है. वो भी 131 रनों से. अपने बनाए रनों से आधे में निपटा दिया है. माने भारत ने बनाए थे 265 रन. और बांग्लादेश की टीम को 134 पर ऑलआउट कर दिया. एक बार फिर भारत की स्पीड बैट्री ने कमाल दिखाया. कमलेश नागरकोटि ने 3 और शिवम मावी ने 2 विकेट लिए. बैटिंग में शुभमन गिल का बल्ला बोल रहा है. इसके साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है. अब मैच की बात कर लें. मैच था क्वींसटाउन में. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. ओपनर पृथ्वी शॉ और मनजोत कालरा मैदान में आए. पर इस बार मनजोत का बल्ला नहीं चला. वो 9 रन ही बना सके. मगर इसके बाद क्रीज पर आए शुभमन गिल ने कप्तान पृथ्वी का पूरा साथ दिया. पहला विकेट जहां 16 रन पर गिर गया था. दूसरा विकेट 102 पर गिरा. पृथ्वी का. वो 40 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद आए देसाई ने 34 रन बनाए. फिर आए अभिषेक शर्मा ने हाफ सेंचुरी जमाई. मगर बाकी टीम तू चल मैं आया के तर्ज पर आउट हो गई. सबसे ज्यादा 86 रन शुभमन ने ही बनाए और टीम को 265 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. इसीलिए शुभमन को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया.
भारत का स्कोरकार्ड.
भारत का स्कोरकार्ड.

 


अब बारी थी गेंदबाजों की. 266 रन के टार्गेट से बांग्लादेश को रोकने की. और ये जिम्मेदारी टीम ने बखूबी निभाई भी. बांग्लादेश देश के ओपनर बल्लेबाजा पिनाक घोष के अलावा कोई बांग्लादेशी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा नहीं छू सका. पहला विकेट शिवम मावी ने उखाड़ा. दूसरे ओपनर मोहम्मद नईम का. फिर कप्तान सैफ हसन क्रीज पर आए. मगर 55 रन के स्कोर पर उनको चलता किया भारत के पेसर नागरकोटि ने. इसके बाद बांग्लादेश की टीम भी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. पूरी टीम 134 के स्कोर पर मैदान छोड़ निकल ली थी. भारत की तरफ से नागरकोटि ने तीन विकेट, शिवम और अभिषेक ने 2-2 विकेट लिए.
बांग्लादेश का स्कोरकार्ड.
बांग्लादेश का स्कोरकार्ड.

पहुंच गए सेमीफाइनल में
तो इस तरह भारत ने अपना सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया. सेमीफाइनल में अब भारत का मुकाबला होना है 30 जनवरी को. मैच से ज्यादा खतरनाक बात ये है कि मैच है किससे. पाकिस्तान से. जी हां, सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से है. पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है. दूसरा सेमीफाइनल अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच है. इन दोनों मैचों में जो जीतेगा वो खेलेगा फाइनल.


Also Read:
नई ओपनिंग जोड़ी, फिर भी भारत ने 10 विकेट से जिंबाब्वे को पटका

कोहली अगर रिव्यू ले लेते, एबी डिविलियर्स 5 ओवर पहले ही निपट जाते

पुजारा का मजाक बनाना बंद करो, बंदा 4.35 घंटे क्रीज पर रहा है

Advertisement

रहाने आउट हुए, नो बॉल ने बचाया लेकिन फिर भी कुछ नहीं कर पाए

पुजारा हमें टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम ले जा रहे हैं, चलेंगे?

Advertisement
लल्लनटॉप वीडियो देखें-

Advertisement
Advertisement