The Lallantop

अजित अगरकर की कुर्सी जाना तय! वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम चुनने की कमान किसके हाथ होगी?

Team India के चीफ सिलेक्टर Ajit Agarkar ने साफ कर दिया है कि वह बतौर चीफ सेलेक्टर अपना कार्यकाल नहीं बढ़ाना चाहते हैं. उनका कार्यकाल इसी साल अक्टूबर में खत्म होगा. अब सवाल है कि अगरकर की जगह कौन ले सकता है?

Advertisement
post-main-image
सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन अजित अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म हो रहा है. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अजित अगरकर ने BCCI को सूचित किया है कि वह सीनियर मेंस सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन के रूप में अपना कार्यकाल 4 अक्टूबर 2024 को खत्म करने के बाद बढ़ाना नहीं चाहते।
  • अजित अगरकर ने इस पद पर बने रहने की इच्छा के बारे में BCCI से बातचीत की थी और बोर्ड की सालाना आम बैठक में उनके भविष्य पर फैसला लेने का अधिकार पदाधिकारियों को सौंपा गया था।
  • BCCI के पास अगले 15 दिनों में नया चीफ सिलेक्टर नियुक्त करने का समय है, जिसके बाद चयन समिति के नेतृत्व में टीम के नए कप्तानों और खिलाड़ियों के चयन के फैसले होंगे।

BCCI सीनियर मेंस सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन अजित अगरकर ने क्लियर कर दिया है कि वह अपना कार्यकाल नहीं बढ़ाना चाहते हैं. उन्होंने BCCI को बता दिया है कि इस पद पर आगे काम करने का इरादा नहीं है. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को नया चीफ सिलेक्टर तलाशना होगा. अजित अगरकर का कार्यकाल अगले महीने 4 अक्टूबर को खत्म हो रहा है.

Advertisement

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने अपना कार्यकाल बढ़ाने की इच्छा नहीं जताई है. उन्होंने अपने फैसले के बारे में इस सप्ताह BCCI को जानकारी दे दी है. रिपोर्ट के जरिए यह भी पता चला है कि अगरकर ने पिछले कुछ महीनों में बोर्ड से बात की थी. वह जानना चाहते थे कि BCCI उन्हें 2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप तक चीफ सिलेक्टर के पद पर रखना चाहता है या नहीं.

इससे पहले 18 सितंबर को मुंबई में BCCI की सालाना आम बैठक हुई. इस मीटिंग में बोर्ड की मेंबर यूनिट ने पदाधिकारियों को चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर के फ्यूचर पर फैसला लेने का अधिकार दिया था.

Advertisement
अगरकर पर क्या बोले देवजीत सैकिया?

AGM की बैठक के बाद BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा,

मीटिंग में किसी व्यक्ति विशेष को लेकर चर्चा नहीं हुई है. BCCI के पास अगरकर के बारे में फैसला लेने के लिए 15 दिन का टाइम है. क्रिकेट की दुनिया में 15 दिन काफी होते हैं. इसे लेकर जब भी बोर्ड कोई फैसला करेगा, उसकी जानकारी दी जाएगी.

अगरकर 2023 में बने थे चीफ सिलेक्टर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व पेसर अजित अगरकर जुलाई 2023 में चीफ सिलेक्टर बने थे. उनके कार्यकाल के दौरान टीम इंडिया कई सफलताएं हासिल कीं. अगरकर के टेन्योर में भारत ने 2023 और 2025 में एशिया कप जीता. भारतीय टीम 2023 में 50 ओवर्स के वर्ल्ड के फाइनल में पहुंची.  2024 और 2026 का T20  वर्ल्ड कप जीता. इसके अलावा टीम इंडिया 2025 में ICC चैंपियन ट्रॉफी भी जीतने में सफल रही.

Advertisement

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 'दहाड़े' द्रविड़ पुत्र, स्ट्राइक रेट 200 प्लस, सहवाग के बेटे ने क्या किया?

अगरकर ने लिए कई अहम फैसले

अजित अगकरकर ने अपने कार्यकाल के दौरान कई अहम फैसले लिए. उन्होंने बीते साल शुभमन गिल को टेस्ट और ODI का कैप्टन बनाने का फैसला लिया. इसके अलावा इस साल भी अगरकर की अगुवाई में सिलेक्शन कमेटी ने एक और बड़ा फैसला लिया. चयन समिति ने सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को T20 का कप्तान बनाने पर सहमति जताई. इससे पहले सूर्या ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप जिताया था. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement