अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए BCCI ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. 15 सदस्यीय स्क्वाड में सीओई में रिहैब कर रहे वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा का नाम शामिल है. हालांकि, इन सभी को पहले अपनी फिटनेस साबित करनी होगी. इसके बाद ही वे इस सीरीज में खेल पाएंगे. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी फिटनेस क्लीयरेंस के इंतजार में हैं.
अफगानिस्तान से टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पंड्या के फैन्स को झटका लगेगा
इस सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को मौका दिया गया है. संजू को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया था. उनकी जगह प्रभसिमरन सिंह को मौका मिला था. अर्शदीप सिंह भी जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं खेले थे, लेकिन अब उनकी टीम में वापसी हो गई है.

इस सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को मौका दिया गया है. संजू को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया था. उनकी जगह प्रभसिमरन सिंह को मौका मिला था. अर्शदीप सिंह भी जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं खेले थे, लेकिन अब उनकी टीम में वापसी हो गई है. टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है, वहीं तिलक वर्मा वाइस कैप्टन की भूमिका में नजर आएंगे.
हार्दिक पंड्या को क्यों नहीं मिला मौका?इस सीरीज में हार्दिक पंड्या की भी वापसी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वह काफी समय से सीओई में रिहैब कर रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक अच्छी लय में दिख रहे थे और गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी करने में भी सहज नजर आ रहे थे. लेकिन कुछ समय पहले उन्हें पैर में निगल हो गया. वह अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले पूरी मैच फिटनेस हासिल नहीं कर पाएंगे. इसी वजह से उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया.
इस साल की शुरुआत में भी अफगानिस्तान ने भारत का दौरा किया था. उस दौरे पर एक टेस्ट मैच और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. भारत ने दोनों ही सीरीज अपने नाम की थीं. अब दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होने वाली है. तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है, हालांकि मुकाबले भारत में ही होंगे.
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के 7 प्लेयर्स की 'घर वापसी' पर बोले रमीज राजा, 'घबराहट में ले लिया ऐसा फैसला'
19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से पहले यह सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम है. एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही किया जा चुका है. खास बात यह है कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली एशियन गेम्स टीम और अफगानिस्तान सीरीज के लिए चुनी गई टीम में कोई बदलाव नहीं है. यानी अफगानिस्तान के खिलाफ ये तीन मुकाबले एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया के लिए एक तरह से रिहर्सल होंगे.
भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (वाइस कैप्टन), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.
वीडियो: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, अर्धशतक के साथ बनाए कई रिकॉर्ड












