भारत ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर टीम इंडिया (Team India) ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट खोकर 460 रन बनाए. टॉप स्कोरर देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) रहे. उन्होंने 167 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उनकी इस पारी के चलते टीम इंडिया बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही. गॉल की पिच ने दूसरे दिन स्पिनर्स का फेवर किया, जो भारतीय टीम के लिए भी अच्छी खबर है.
गॉल टेस्ट में श्रीलंकाई स्पिनरों ने झाड़े विकेट, टीम इंडिया के लिए ये खुशखबरी क्यों है?
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर टीम इंडिया (Team India) ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट पर 460 रन बनाए. टॉप स्कोरर देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) रहे उन्होंने 167 रनों की शानदार इनिंग्स खेली.

गॉल टेस्ट में दूसरे दिन बारिश ने खलल डाला इसलिए खेल करीब साढ़े चार घंटे की देरी से शुरू हुआ. भारत ने 2 विकेट पर 288 रनों से आगे खेलना शुरू किया. दूसरे दिन भारत के बैटर ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए. पहले दिन के नॉट आउट बैटर ऋषभ पंत अपने स्कोर में सिर्फ 12 रन जोड़ पाए और 39 रन बनाकर आउट हुए.
पडिक्कल ने खेली 167 रनों की पारीभारत के लिए देवदत्त पडिक्कल ने इम्पैक्टफुल पारी खेली. पहले दिन वह 131 रनों पर नाबाद लौटे थे. दूसरे दिन उन्होंने अपने निजी स्कोर में 36 रनों का इजाफा किया. पडिक्कल 167 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी इनिंग्स में 15 चौके और एक छक्का लगाया. उन्हें लेफ्ट हैंड स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने आउट किया. वह टीम इंडिया की पहली पारी में टॉप स्कोरर रहे.
गॉल टेस्ट में केएल राहुल सेंचुरी से चूक गए. वह 88 रन बनाकर आउट हुए. पहले दिन राहुल 77 रनों पर रिटायर्ड हर्ट हुए थे. उन्हें क्रैम्प्स की वजह से बैटिंग करने में दिक्कत हो रही थी. इसलिए वह ग्राउंड के बाहर चले गए. केएल राहुल दूसरे दिन अपनी पारी में सिर्फ 11 रन जोड़ पाए.
ध्रुव जुरेल ने जड़ी फिफ्टीध्रुल जुरेल ने दूसरे दिन भारत के लिए शानदार बैटिंग की. उन्होंने तेज-तर्रार बैटिंग करते हुए 68 गेंदों पर 51 रन बनाए. जुरेल ने अपनी इनिंग्स 4 चौकों सहित एक छक्का जड़ा. इसके अलावा मानव सुथार ने 24 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया ने दूसरे दिन अपने स्कोर में 172 रनों का इजाफा किया. इस दौरान टीम में 7 विकेट गंवाए. पहले दिन भारत ने 2 विकेट पर 288 रन बनाए थे. दूसरे ध्रुव जुरेल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.
ये भी पढ़ें: गॉल टेस्ट में नहीं चला ऋषभ पंत का बल्ला, पर एक छक्के ने जैक्स कैलिस का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया
तीसरे दिन श्रीलंका को बैटिंग करना तय है क्योंकि, भारत का पहली पारी में सिर्फ एक विकेट बचा है. टीम इंडिया का 10वां विकेट गिरने के बाद श्रीलंका अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करना शुरू करेगा लेकिन, मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के स्पिनर्स को खुशखबरी मिल गई.
भारत ने दूसरे दिन जो 7 विकेट खोए उनमें से 6 विकेट श्रीलंका के स्पिनर्स ने लिए. प्रभात जयसूर्या और केशारा नुवांथा ने दूसरे दिन 3-3 विकेट लिए. प्रभात टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा अब तक 4 विकेट ले चुके है. तीसरे दिन जब श्रीलंका की टीम बैटिंग करने उतरेगी तो उसके लिए टीम इंडिया के स्पिनर्स के आगे खेलना आसान नहीं होगा. गॉल की पिच स्पिनर्स को फेवर करती है. गॉल में जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है तो पिच भी टूटती है. पिच टूटने से स्पिनर्स को टर्न और उछाल मिलता है. इसका फायदा टीम इंडिया के स्पिनर्स को मिलेगा.
भारतीय टीम में वर्ल्ड क्लास स्पिनर हैं. ऐसे में कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा श्रीलंका को मुश्किल में डाल सकते हैं. उनके अलावा, मानव सुथार भी अपनी स्पिन बॉलिंग से श्रीलंका के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया













