बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल हो गया. रविवार, 2 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कथित तौर पर पप्पू यादव पर जूता फेंका गया. इस दौरान समर्थकों और ‘हमलावर’ के बीच हाथापाई भी हुई. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. दूसरा मौके से फरार बताया जा रहा है. पप्पू यादव पर हमले की इस घटना को उनके संसद में राम मंदिर चंदा चोरी से जुड़े ‘नाटक’ के विरोध से जोड़कर देखा जा रहा है.
पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चला जूता, आरोपी के पास से चाकू मिलने का दावा
Delhi में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे सांसद Pappu Yadav पर कथित तौर पर हमला किया. हमले में उनके घायल होने की खबर सामने नहीं आई है. हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सांसद पर जूते से हमला होने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में पप्पू यादव पर जूता फेंकने वाले शख्स की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले सुमित के तौर पर हुई है. हालांकि, घटना के बाद उसे काबू में करके पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
पुलिस उन आरोपों की भी जांच कर रही है, जिसमें यह कहा गया कि आरोपी अपने साथ चाकू भी लेकर आया था. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सांसद के समर्थकों ने आरोपी के साथ एक चाकू भी पुलिस को सौंपा था. जांच की जा रही है कि ये चाकू कहां से आया?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी सुमित ने कहा कि वो संतों के ‘अपमान’ से नाराज था और इसी वजह से उसने ऐसी ‘हरकत’ की. वहीं, पप्पू यादव ने भी दावा किया कि आरोपी उन्हें मारने आया था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें मारने की साजिश की जा रही है. सांसद ने कहा,
रोजाना कुछ धार्मिक हस्तियां कह रही हैं कि इसे (पप्पू यादव को) जला दो. हम 11 लाख रुपये देंगे. हर कोई कह रहा है कि इसे मार डालो. मुझे मारने की साजिश रची गई थी.
पप्पू यादव के मीडिया कोऑर्डिनेटर ने आरोप लगाते हुए कहा,
उसने पहले चप्पल उतारकर फेंकी. जब हमले के लिए चाकू निकाला गया तो हमारे समर्थकों और साथियों ने हमलावर को रोकने की कोशिश की. मैं आगे बढ़ा और हमलावर और पप्पू यादव के बीच आ गया, जिसकी वजह से मुझे बुरी तरह से पीटा गया.
यह भी पढ़ें: 'नाबालिग को देख सीटी बजाना, हाथ खींचना यौन हमला नहीं', क्या है हाईकोर्ट ने ये भी बताया
मीडिया कोऑर्डिनेटर का आरोप है कि पहले से चेतावनी मिलने के बावजूद भी दिल्ली पुलिस पप्पू यादव को सुरक्षा नहीं दे पाई. मामले पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का रिएक्शन आया है. खेड़ा ने एक्स पर शेयर किए पोस्ट में दिल्ली पुलिस की आलोचना करते हुए लिखा,
जब बात अपने संवैधानिक अधिकारों की शांतिपूर्ण मांग कर रहे छात्रों को दबाने की आती है तो दिल्ली पुलिस काफी असरदार नजर आती है. लेकिन जब बात विपक्ष के किसी मुखर नेता मौजूदा सांसद की उनके ही घर पर सुरक्षा करने की आती है तो वह अचानक नाकाम साबित होती है.’

पवन खेड़ा ने अपनी पोस्ट में दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर पर भी निशाना साधा. कांग्रेस नेता ने पोस्ट में आगे लिखा कि जब से अनुराग कुमार ने पुलिस कमिश्नर का पद संभाला है, तब से पुलिस बल का कामकाज और भी खराब होता गया है.
भागे आरोपी ने क्या कहा?पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में विरोध जताने के लिए आरोपी सुमित के साथ हैप्पी शर्मा नाम का एक और व्यक्ति गया था. बवाल के बीच वह मौके से भाग निकला. बाद में मीडिया के सामने आकर उसने दावा किया कि उनका पप्पू यादव पर जूता फेंकने का प्लान नहीं था. इंडिया टुडे से एक्सक्लूसिव बातचीत में हैप्पी ने कहा कि वे लोग चाकू लेकर नहीं गए थे. सांसद के घर के बाहर पुलिस ने उनकी पूरी चेकिंग की थी. उसने बताया कि वो लोग सिर्फ पप्पू यादव से सवाल करने गए थे कि उन्होंने सनातन का और हिंदुओं का अपमान क्यों किया? हैप्पी का आरोप है कि इतना बोलते ही पप्पू यादव के समर्थकों ने उसे बहुत मारा.
वीडियो: पश्चिम बंगाल में ‘Egg Therapy’ का क्या मामला है?













