The Lallantop

CJP प्रोटेस्ट से वायरल इरफान का यूट्यूब चैनल बहाल, पर टर्मिनेट क्यों हुआ?

इरफान के पेज 'Main Irfan' को खोलने की कोशिश करने पर एक मैसेज दिख रहा था. इसमें लिखा था कि “Google की सेवा की शर्तों का उल्लंघन करने के कारण यह अकाउंट बंद कर दिया गया है”. इरफान ने एक्स पर कहा कि अकाउंट बंद होना किसी तरह की गलती है.

Advertisement
post-main-image
इरफान का चैनल यूट्यूब ने टर्मिनेट कर दिया था. (PHOTO- Youtube)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मोहम्मद इरफान का यूट्यूब चैनल 2 अगस्त को Google की सेवा शर्तों के उल्लंघन के कारण अस्थायी रूप से टर्मिनेट कर दिया गया था, लेकिन कुछ घंटे बाद इसे पुनः सक्रिय कर दिया गया।
  • इरफान ने बिना किसी औपचारिक शिक्षा और राजनीतिक जुड़ाव के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान मजदूरों और वंचितों के मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त की, जिससे उन्हें व्यापक सामाजिक समर्थन मिला।
  • सोशल मीडिया पर यूजर्स ने यूट्यूब भारत से चैनल बहाल करने की मांग की, जिसके बाद प्लेटफॉर्म ने गलती स्वीकार कर चैनल को पुनर्स्थापित किया, जिससे इरफान को अपनी आवाज जारी रखने का मौका मिला।

न कोई राजनीतिक जुड़ाव. न कोई औपचारिक शिक्षा. फिर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ के बीच एक फेरीवाले मोहम्मद इरफान ने मजदूरों और वंचितों के रोजमर्रा के संघर्षों पर अपनी बेबाक राय से पूरे भारत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. जब इरफान लल्लनटॉप के न्यूजरूम में आए, तब उन्होंने बहुत सादगी भरे अंदाज में अपनी बात रखी थी. इस बीच उन्हें खूब तारीफें मिलीं. इरफान ने लोगों तक अपनी बातें पहुंचाने के लिए एक यूट्यूब चैनल भी बनाया लेकिन 2 अगस्त को अचानक यूट्यूब ने उनके चैनल को टर्मिनेट कर दिया. कुछ घंटों बाद उनका चैनल तो वापस आ गया लेकिन तब तक ये खबर फैल चुकी थी और सोशल मीडिया पर दो धड़े बंट गए. 

Advertisement
क्यों बंद हुआ था चैनल?

इरफान के चैनल को लेकर YouTube ने अभी तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया लेकिन इरफान के पेज 'Main Irfan' को खोलने की कोशिश करने पर एक मैसेज दिखा था. इसमें लिखा था कि “Google की सेवा शर्तों का उल्लंघन करने के कारण यह अकाउंट बंद कर दिया गया है”. इरफान ने ‘एक्स’ पर बताया कि अकाउंट बंद होना किसी तरह की गलती है. उन्होंने प्लेटफॉर्म से इसे ठीक करने का आग्रह किया.

irfan
इरफान ने बताया कि उनका चैनल रिस्टोर हो गया है.

(यह भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट से वायरल हुए इरफान, स्कूल नहीं गए लेकिन संसद से सोशल मीडिया तक लोग दे रहे दाद!)

Advertisement
सोशल मीडिया पर सपोर्ट

इस बीच, सोशल मीडिया पर यूजर्स की ओर से YouTube India से मोहम्मद इरफान का अकाउंट बहाल करने की मांगें उठने लगीं. इरफान ने X पर अपनी पोस्ट में कहा, 

मेरा चैनल बिल्कुल नया था और मैंने ईमानदारी से YouTube के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया है. लोगों को मेरा कंटेंट बहुत पसंद आया, इसीलिए मेरे सब्सक्राइबर्स बढ़े. ऐसा लगता है कि आपके ऑटोमैटिक सिस्टम से कोई गलती हुई है. कृपया मेरे चैनल की दोबारा समीक्षा करें और इसे बहाल करें.

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इरफान के पेज के समर्थन में पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि कंटेंट और चैनल असली थे. इसे बंद किया जाना Google के मालिकाना हक वाले YouTube के ऑटोमेटेड सिस्टम की गलती का नतीजा था. उन्होंने प्लेटफॉर्म से इस समस्या को ठीक करने की अपील की थी. लिहाजा इरफान का चैनल वापस से रीस्टोर हो चुका है.

Advertisement

वीडियो: नेतानगरी: राहुल गांधी के पैलेट गन वाले वार पर अमित शाह चुप क्यों? शहजाद पूनावाला BJP छोड़ देंगे?

Advertisement