श्रीलंका दौरा शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ गई है. श्रीलंका पहुंचते ही टीम के कप्तान चोटिल हो गए हैं. शुभमन गिल को एक नहीं बल्कि दो-दो बार चोट लगी है. टीम इंडिया पहले से ही अपने मुख्य खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान थी. गिल की चोट ने और मुश्किल बढ़ा दी है.
टेस्ट मैच से पहले चोटिल हुए कप्तान गिल! इंजरी लिस्ट में एक और इजाफा?
भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका दौरे पर है. यहां उनसे दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. पहला टेस्ट 15 अगस्त से खेला जाएगा.

Revsportz की खबर के मुताबिक, शुभमन गिल प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हुए. पेसर्स के खिलाफ अभ्यास करते हुए उन्हें गेंद लग गई. वह नेट्स में काफी दर्द में दिखे. फीजियो ने उन्हें चेक किया. इंजरी ज्यादा गंभीर नहीं थी. थोड़ी देर आराम करने के बाद गिल ने फिर से बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया. लेकिन, गिल की परेशानी सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं थी. कुछ देर बाद गिल को एक बार फिर चोट लगी.
यह भी पढ़ें : 15 तारीख की सुबह...', टेस्ट सीरीज से पहले कोच गंभीर ने टीम से क्या कहा?
गिल बल्लेबाजी के बाद फील्डिंग करने गए. स्लिप में कैच प्रैक्टिस करते हुए एक बार फिर उन्हें चोट लगी. इस बार गेंद उनके दाएं हाथ पर लगी. एक बार फिर फीजियो आए और ट्रीटमेंट किया. हालांकि, इस बार गिल ज्यादा परेशानी में नजर आए. टीम के नए फील्डिंग कोच सुभादीप घोष गिल के साथ थे. अभी तक यह साफ नहीं है कि गिल की इंजरी कितनी गंभीर है.
टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज से पहले प्रैक्टिस मैच खेलना है. गिल की स्थिति देखकर यह तय नहीं है कि वो अब यह मैच खेलेंगे या नहीं. भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज काफी अहम है. इस सीरीज पर उनकी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने की उम्मीदें टिकी हैं. इस समय भारतीय टीम चोटिल खिलाड़ियों से परेशान है.
चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट और अपडेटजसप्रीत बुमराह: बाएं घुटने की तकलीफ के चलते श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं. उनकी जगह आकिब नबी डार को टीम में शामिल किया गया है.
वॉशिंगटन सुंदर: दाहिने हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं.
नीतीश कुमार रेड्डी: बाईं क्वाड्रिसेप्स की गंभीर चोट और सूजन के कारण बाहर हैं.
हर्षित राणा: हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं.
वरुण चक्रवर्ती: आईपीएल और इंग्लैंड दौरे के दौरान हैमस्ट्रिंग टियर से जूझते रहे हैं.
हार्दिक पांड्या: फिटनेस हासिल करने के लिए अभी भी रिकवरी प्रक्रिया में हैं.
वीडियो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में चौथे स्थान पर रहा भारत, CWG मेडल्स के क्या मायने?













