The Lallantop

टीम इंडिया के नए मैच विनर बने मानव सुथार, एक ओवर में कैसे पलटी बाजी?

श्रीलंका को दूसरी पारी में जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य दिया गया था. मैच के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 6 विकेट लेने थे. इनमें से पांच विकेट मानव सुथार ने लिए.

Advertisement
post-main-image
मानव सुथार ने गॉल टेस्ट में 10 विकेट लिए. (Photo-pti)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय टीम के गेंदबाज मानव सुथार ने गॉल टेस्ट में 10 विकेट लेकर भारत को श्रीलंका के खिलाफ महत्वपूर्ण जीत दिलाई।
  • श्रीलंका को दूसरी पारी में 372 रनों का लक्ष्य मिला था, जिससे भारत को आखिरी दिन छह विकेट लेने थे और सुथार ने इस दबाव में कुशल गेंदबाजी की।
  • मानव सुथार के मैच के निर्णायक ओवर की वजह से भारत को एक विकेट की जरूरत के साथ जीत मिली, और बारिश के कारण मैच रुक गया था।

भारतीय टीम ने गॉल टेस्ट में एक बड़ी जीत हासिल की. मानव सुथार 10 विकेट लेकर इस जीत के हीरो रहे. टेस्ट फॉर्मेट में महज एक मैच का अनुभव रखने वाले सुथार ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया. उन्हें अपनी फिरकी में फंसाया और जीत भारत के खाते में डाल दी. सुथार ने न सिर्फ विकेट लिए, बल्कि ऐसे समय पर विकेट लिए जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. उनके एक ओवर ने श्रीलंका की जीत की सारी उम्मीदें खत्म कर दीं.

Advertisement
भारत को थी विकेट की जरूरत

श्रीलंका को दूसरी पारी में जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य दिया गया था. मैच के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 6 विकेट लेने थे. पहले सेशन में टीम इंडिया ने दो विकेट जल्दी हासिल कर लिए. पहले धनंजया डी सिल्वा और फिर निरोशन डिकवेला आउट हो गए. हालांकि, फिर श्रीलंका की तरफ से एक साझेदारी पनपने लगी. सातवें विकेट के लिए केशारा नुवंथा और सोनल दिनुशा के बीच लगभग अर्धशतकीय साझेदारी हो गई थी. इस समय लगने लगा था कि कहीं श्रीलंका भारत के हाथ से जीत न छीन ले. इसके बाद हुई मानव सुथार की एंट्री.

एक ही ओवर में पलट दिया मैच

सुथार अपना 23वां ओवर डालने आए. ओवर की पहली गेंद पर सोनल दिनुशा आउट हुए. वह 84 रन बना चुके थे, लेकिन फिर ध्रुव जुरेल को कैच दे बैठे. इसके बाद अगली गेंद पर प्रभात जयसूर्या भी आउट हो गए. सुथार की गेंद को डिफेंड करने की कोशिश में वह बोल्ड हो गए.

Advertisement

वहीं, ओवर की आखिरी गेंद पर लाहिरू कुमारा भी सुथार का शिकार बने. वह इस पारी में सुथार का पांचवां शिकार थे. लाहिरू भी आगे आकर मानव सुथार की गेंद को डिफेंड करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद बल्ले के किनारे पर लगकर ऋषभ पंत के पास गई. भारत की ओर से कैच आउट की अपील की गई और अंपायर ने आउट भी दे दिया. लाहिरू ने रिव्यू लिया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें- IPL का लालच! यशस्वी ने डिकवेला को जाल में फंसा लिया 

इसके बाद भारत को जीत के लिए एक ही विकेट की जरूरत थी. यह विकेट भी भारत को सुथार ने ही दिलाया. अपने तीन विकेट वाले ओवर के बाद जब सुथार अगला ओवर डालने आए तो उन्होंने केशारा नुवंथा को आउट किया. नुवंथा भी उनकी गेंद को डिफेंड करने गए और बोल्ड हो गए. यह विकेट भी बहुत सही समय पर आया, क्योंकि इस विकेट के गिरते ही बारिश आ गई. अगर मैच रुक जाता तो चीजें बदल सकती थीं.

Advertisement

मानव सुथार भारत की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने दोनों पारियों में कुल मिलाकर 10 विकेट लिए. उन्होंने पहली पारी में चार विकेट लिए थे. दूसरी पारी की बात करें तो यहां भी उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिए. उन्होंने 55 रन देकर छह विकेट लिए. उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 16 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि रविंद्र जडेजा ने 71 रन देकर एक और मोहम्मद सिराज ने 15 रन देकर एक विकेट लिया.

वीडियो: रेप के आरोप में आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार

Advertisement