टीम इंडिया को गॉल टेस्ट में अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने ब्रेक थ्रू दिला दिया. अंतिम दिन जब इंडियन टीम बैटिंग करने उतरी तो सामने 6 विकेट चटकाने की चुनौती थी. हालांकि, 5वें विकेट के लिए श्रीलंकाई सेंचुरियन सोनल दिनुशा और कप्तान धनंजय डी सिल्वा की जोड़ी सेट हो गई थी. दोनों के बीच 95 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी थी. तभी जडेजा ने अपनी फिरकी में धनंजय को फंसा लिया.
जडेजा ने सुधार ली गलती, पर टीम इंडिया को तगड़ा नुकसान हो चुका!
Ind vs SL Galle Test : टीम इंडिया के ऑलराउंडर Ravindra Jadeja ने चौथे दिन Dhananjaya De Silva को फंसा लिया था. लेकिन, ये गेंद नो बॉल हो गई थी. अब अंतिम दिन उन्होंने धनंजय का विकेट चटकाकर अपनी गलती को सुधार लिया.

ये मैच में जडेजा की पहली सफलता है. लेकिन, इससे पहले भी वो धनंजय को अपना शिकार बना चुके थे. उन्होंने अपने 16वें ओवर में ही धनंजय को स्लिप में खड़े के एल राहुल के हाथों लपकवा लिया था. लेकिन, जडेजा के ओवरस्टेप होने के कारण वो बॉल नो करार दी गई थी. नतीजा धनंजय को जीवनदान मिल गया. अब एक बार फिर उनका विकेट चटकाकर जडेजा ने अपनी गलती तो सुधार ली. लेकिन, टीम इंडिया को इसका तगड़ा नुकसान हो चुका है.
जडेजा की नो बॉल वाली समस्या पुरानीपहली इनिंग्स में सेंचुरी लगाने वाले सोनल दिनुशा दोबारा सेट हो चुके हैं. वहीं, श्रीलंकाई टीम जिनके लिए ये मैच बचाना भी मुश्किल नज़र आ रहा था. अब उन्हें 200 से नीचे का एक चेजेबल टारगेट नज़र आ रहा है. हालांकि, अब भी ये इतना आसान नहीं होने वाला है. धनंजय का विकेट मिलने के बाद उनकी जगह आए निरोशन डिकवेला भी 10 रन के ही स्कोर पर आउट हो गए.
कहते हैं विकेट्स अपने पीछे विकेट्स ले आते हैं. मैच में भी ऐसा ही हुआ. जडेजा ने जैसे ही मानव सुथार के हाथों धनंजय डी सिल्वा को फंसाया. कप्तान शुभमन गिल ने दोनों एंड से स्पिनर्स की जगह एक एंड से पेसर प्रसिद्ध कृष्णा को ले आए. प्रसिद्ध ने कप्तान को निराश नहीं किया. अटैक करने की माइंडसेट से आए डिकवेला को उन्होंने अपने सरप्राइज उछाल वाली गेंद से छका दिया. बॉल उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में समा गई.
ये भी पढ़ें : रविंद्र जडेजा के 350वें विकेट पर भारी पड़ी एक नो बॉल, फैन्स भड़के
हालांकि, जडेजा की नो बॉल वाली समस्या नई नहीं है. उन्होंने 2021 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में बतौर स्पिनर सबसे ज़्यादा नो बॉल डाली है. बीते 6 सालों में जडेजा ने कुल 84 नो बॉल्स फेंकी हैं. श्रीलंका की पहली इनिंग्स में भी जडेजा ने 2 नो बॉल फेंकी थी. वहीं, दूसरी इनिंग्स में भी अब तक वो 2 बॉल नो डाल चुके हैं.
वहीं, मैच की बात करें तो, अंतिम दिन पहले सेशन में श्रीलंका ने कमाल की बैटिंग की. लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना लिए हैं. मैच जीतने के लिए अभी उन्हें और 197 रनों की दरकार है. वहीं, टीम इंडिया को गॉल में मैच जीतने के लिए 4 विकेट चाहिए. टीम इंडिया के लिए अच्छी बात ये है कि श्रीलंकाई टेलेंडर्स के नाम ज़्यादा रन नहीं हैं. लेकिन, सोनल दिनुशा का विकेट काफी अहम होने वाला है. वो 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. वहीं, केशारा नुवांथा 8 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं.
वीडियो: गुरनूर बरार का मैच में कितने विकेट चटकाए?









