भारतीय पुरुष टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप के दूसरे फेज में जगह बना ली है. इंग्लैंड के मिली हार के बाद भारतीय टीम ने वापसी की. उन्होंने टूर्नामेंट के सबसे अहम मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-3 से हराया. इस जीत के साथ ही वर्ल्ड कप में भारत का 20 साल से चलता आ रहा जीत का सिलसिला भी जारी है.
पाकिस्तान पर भारत की बड़ी जीत, हॉकी वर्ल्ड कप के दूसरे राउंड में पहुंची टीम
वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम को हर हाल में पाकिस्तान के खिलाफ जीत की जरूरत थी. भारत ने 5-3 से मैच जीत लिया.

भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह (चौथे और 21वें मिनट) और अभिषेक (11वें और 24वें मिनट) ने दो-दो गोल किए. वहीं हार्दिक सिंह ने 35वें मिनट में एक गोल किया. पाकिस्तान के लिए हन्नान शाहिद (22वें और 46वें मिनट) ने दो गोल और सूफयान खान ने 24वें मिनट में एक गोल किया.
पाकिस्तानी टीम 8 साल बाद वर्ल्ड कप खेल रही थी. उन्हें जीत का दावेदार नहीं माना जा रहा था. पहले क्वार्टर में भारतीय टीम पूरी तरह पाकिस्तान के सर्कल में रही. यहीं से उसका दबदबा नजर आ रहा था. भारत को इस दौरान चार पेनल्टी कॉर्नर मिले. इसमें से भारत ने दो को गोल में बदला और 2-0 की बढ़त बना ली.
पाकिस्तान ने मैच का पहला मूव 18वें मिनट में बनाया, लेकिन उसे गोल में नहीं बदल सके. दूसरे क्वार्टर में भारत को फिर से पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस बार कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने उन्हें गोल में बदल दिया. पाकिस्तानी टीम 0-3 से पिछड़ रही थी. इसके बाद टीम के खेल में बदलाव नजर आया. इसका असर 22वें मिनट में दिखा, जहां उन्होंने गोल दागा. हन्नान शाहिद को डी के अंदर ले गए. पहला शॉट भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा ने बचा लिया, लेकिन रिबाउंड पर उसे रोक नहीं सके. पाकिस्तान को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर 24वें मिनट में मिला जिस पर सूफियान ने गोल कर दिया. हाफ टाइम तक भारत का स्कोर 4-2 था.
यह भी पढ़ें- World Championship: लक्ष्य सेन का सफर खत्म, पीवी सिंधु-आयुष शेट्टी बढ़े आगे
भारत को मिला था येलो कार्डभारत के लिए पांचवां गोल पेनल्टी स्ट्रोक के तौर पर आया. आदित्य लालागे को पाकिस्तानी डिफेंडर ने ब्लॉक करने की कोशिश की. इसी कारण रेफरी ने फौरन पेनल्टी स्ट्रोक दिया. इस पर शॉट लेने का काम हार्दिक सिंह ने किया. इसके बाद भी दोनों टीमों को पेनल्टी कॉर्नर मिलते रहे. भारत के पांचवें गोल के बाद पाकिस्तानी टीम ने दबाव में कई गलतियां कीं और तीन मिनट बाद फिर पेनल्टी कॉर्नर गंवाया. आदित्य लालागे को 56वें मिनट में येलो कार्ड मिला. भारत को आखिरी मिनटों में दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा. पाकिस्तान को आखिरी सीटी बजने से दो मिनट पहले पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वैरिएशन नाकाम रहा,
वीडियो: इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा खेलेंगे वनडे करियर का आखिरी मैच?












