The Lallantop

क्या वाकई टीम इंडिया को अब कुलदीप यादव की जरूरत नहीं है?

गॉल टेस्ट में कुलदीप के अलावा मानव सुथार और रवींद्र जडेजा बतौर स्पिनर खेले. श्रीलंका के 20 में से 16 विकेट भारतीय स्पिनर्स ने हासिल किए लेकिन इसमें कुलदीप का केवल एक ही विकेट था.

Advertisement
post-main-image
कुलदीप यादव को गॉल टेस्ट में एक ही विकेट मिला. (Photo-pti)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कुलदीप यादव ने श्रीलंका के गॉल टेस्ट में पहली पारी में 14 ओवर में 65 रन देकर एक विकेट लिया जबकि दूसरी पारी में 11 ओवर में बिना विकेट के 38 रन दिए।
  • भारत ने श्रीलंका की स्पिन फ्रेंडली पिच पर तीन स्पिनरों के साथ खेला जिसमें मानव सुथार ने 10 और रवींद्र जडेजा ने चार विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव का प्रदर्शन कम रहा।
  • टीम इंडिया के पास सरांश जैन को विकल्प के रूप में चुनने का विकल्प है, जिन्होंने इंडिया ए की टीम के लिए श्रीलंका ए के खिलाफ 6 विकेट लिए और नाबाद 70 रन बनाए हैं।

श्रीलंका दौरे को कुलदीप यादव के लिए बहुत अहम माना जा रहा है. स्पिन फ्रेंडली कंडीशंस में इस खिलाड़ी से बहुत उम्मीदें थीं. लेकिन पहले टेस्ट में कुलदीप यादव इन उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. उनके प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके रिप्लेसमेंट के ऑप्शन बता रहे हैं. लेकिन क्या वाकई में टीम इंडिया को अब कुलदीप यादव की जरूरत नहीं है?

Advertisement
कुलदीप का स्पैल

गॉल टेस्ट में कुलदीप यादव के स्पैल की बात करें तो पहली पारी में उन्होंने 14 ओवर डाले. इसमें उन्होंने 65 रन देकर एक विकेट लिया. उन्होंने कामिंडु मेंडिस को 14 रन पर आउट किया. इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 11 ओवर डाले, जिसमें केवल 38 रन ही दिए. लेकिन इस बार कोई विकेट उनके हाथ नहीं आया. परेशानी यह है कि इसी पिच पर भारत के दूसरे स्पिनर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया.

इंप्रेस नहीं कर पाए कुलदीप

भारत गॉल टेस्ट में तीन स्पिनर्स के साथ खेला. इसमें कुलदीप के अलावा मानव सुथार और रवींद्र जडेजा शामिल थे. श्रीलंका के 20 में से 16 विकेट भारतीय स्पिनर्स ने हासिल किए. इसमें मानव सुथार के 10 विकेट और रवींद्र जडेजा के चार विकेट शामिल हैं. ऐसी पिच, जहां स्पिनर्स को टर्न मिल रहा था, वहां कुलदीप का यह प्रदर्शन उनके भविष्य पर सवाल उठा रहा है.

Advertisement

इतना ही नहीं, कुलदीप टीम के लिए बल्ले से भी कुछ खास नहीं कर पाए. उन्होंने पहली पारी में 12 और दूसरी पारी में पांच रन बनाए. अब सवाल यह है कि जब कुलदीप ऐसे ट्रैक पर भी परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं तो क्या उन्हें अगले मैच में मौका मिलेगा?

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया के नए मैच विनर बने मानव सुथार, एक ओवर में कैसे पलटी बाजी?

कौन हो सकता है ऑप्शन?

भारत के पास सरांश जैन के रूप में एक अच्छा ऑप्शन है. वह ऑफ स्पिनर हैं और श्रीलंकाई टीम में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज भी हैं. सरांश के तौर पर टीम के पास बल्लेबाजी डेप्थ बढ़ाने का भी मौका होगा. इंडिया ए के लिए श्रीलंका A के खिलाफ उन्होंने नाबाद 70 रन बनाए थे.

Advertisement

इसलिए अगर टीम को नंबर 7-8 के आसपास थोड़ी ज्यादा बैटिंग डेप्थ चाहिए, तो सरांश उपयोगी हो सकते हैं. उन्हें श्रीलंका की कंडीशंस का अनुभव भी है. दो मैचों में उन्होंने 6 विकेट लिए और एक मैच में नाबाद 70 रन बनाए.

अब देखना होगा कि टीम इंडिया कुलदीप यादव को बैक करेगी या फिर सरांश को मौका मिलेगा. चेतेश्वर पुजारा ने जरूर अपील की है कि टीम इंडिया को कुलदीप यादव को बैक करना चाहिए. इसी से उनके अंदर का कॉन्फिडेंस वापस आएगा.

वीडियो: आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

Advertisement