The Lallantop

भारत पर हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा, अब बचने का बस एक ही तरीका है

FIH मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली. इंग्लैंड ने इस मुकाबले में टीम इंडिया को 4-2 से हराया. इस हार के बाद भारत पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है.

Advertisement
post-main-image
इंग्लैंड से हराने के बाद, भारत पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरना मंडरा रहा है. (फोटो- Hockey India X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत ने मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में वेल्स को 3-1 से हराकर अच्छा आरंभ किया, लेकिन दूसरे मैच में इंग्लैंड से 2-4 की हार का सामना किया।
  • भारत का इंग्लैंड से हारना इस वजह से हुआ क्योंकि इंग्लैंड ने दूसरे हाफ में मजबूत वापसी करते हुए लगातार गोल किए और भारत पर दबाव बनाया।
  • इंग्लैंड से हार के बाद भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतना जरूरी हो गया है, ताकि वह अगले पूल में क्वालिफाई कर सके और टूर्नामेंट में अपनी जगह बना सके।

भारत ने मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में जोरदार शुरुआत की. टीम इंडिया ने पहले ही मैच में वेल्स को 3-1 से पीट दिया. पहला मैच जीतने के बाद, भारत का कॉन्फिडेंस बढ़ गया. टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला 17 अगस्त को इंग्लैंड से हुआ. उम्मीद थी कि भारतीय टीम इंग्लैंड को भी हरा देगी. लेकिन, इस मैच में टीम इंडिया अपनी विनिंग स्ट्रीक को बरकरार नहीं रख पाई. एक समय इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम आगे थी. इसके बावजूद टीम इंडिया को 2-4 से हार झेलनी पड़ी. इंग्लैंड से मिली हार के बाद, भारत पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है.

Advertisement
हाफ टाइम में आगे था भारत

FIH हॉकी मेंस वर्ल्ड कप 2026 में 17 अगस्त को भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला हुआ. यह मैच एमस्टलवीन में खेला गया. भारत ने शुरुआत में अटैकिंग अप्रोच अपनाई और काफी देर तक गेंद को अपने पास रखा. लेकिन, इसके बाद इंग्लैंड ने भी काउंटर अटैक किया. दोनों टीमों ने जवाबी हमले किए. इंग्लैंड की टीम ज्यादा खतरनाक लगी.

इस बीच, मनप्रीत सिंह ने शानदार तरीके से इंग्लैंड के हमले को रोक दिया. लेकिन प्रेशर बना रहा. इसके बाद स्टुअर्ट रशमेयर ने शानदार टच देकर निकोलस बैंडुराक को बॉल दी. बैंडुराक ने जोरदार शॉट लगाकर गोल कर दिया. उन्होंने ये गोल 14वें मिनट में किया.

Advertisement

दूसरे क्वार्टर में भारत ने हमला बोला. इस बीच टीम इंडिया ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बेहतरीन ड्रैग फ्लिक के जरिए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया. मैच 1-1 से बराबर हो गया.

इसके बाद हार्दिक सिंह और अभिषेक की जोड़ी ने गोल का चांस बनाया. हार्दिक ने बेसलाइन से अभिषेक तक गेंद पहुंचाई. अभिषेक ने गोल पोस्ट की तरफ बाउंसिंग पास दिया. वहां पर दिलप्रीत सिंह मौजूद थे. उन्होंने शानदार टच देकर गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया. भारत पहले हाफ में 2-1 से आगे हो गया.

इंग्लैंड ने की वापसी

ब्रेक के बाद इंग्लैंड ने ताबड़तोड़ हॉकी खेली. उसने लगातार भारत पर अटैक किया. 39वें मिनट में स्टुअर्ट रशमेयर को मौका मिला. इस दौरान उन्होंने सर्किल के अंदर रिवर्स स्टिक से हल्का सा टच दिया. गेंद गोलकीपर मोहित को छकाते हुए गोल में चली गई. इस गोल के साथ इंग्लैंड ने 2-2 से बराबरी कर ली.

Advertisement

इसके बाद, 44वें मिनट में इंग्लैंड ने बढ़त बना ली. हेनरी क्रॉफ्ट ने इंग्लैंड के लिए तीसरा गोल दागा. इस गोल के बाद भारत पर प्रेशर बढ़ गया. टीम इंडिया ने भी बराबरी का गोल दागने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही. इस दौरान इंग्लैंड ने पेनल्टी कॉर्नर जीता. 55वें मिनट में निकोलस बैंडुराक ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके इंग्लैंड की जीत पर मुहर लगा दी. यह बैंडुराक का मैच में दूसरा गोल था.

ये भी पढ़ें: बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में आयुष शेट्टी का कमाल, दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी को हराकर बाहर किया

भारत पर मंडराया बाहर होने का खतरा

इंग्लैंड के खिलाफ 4-2 से मिली हार के बाद, भारत पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. टीम इंडिया अगर यह मैच जीत लेती, तो वह आसानी से सेकेंड पूल में पहुंच जाती. लेकिन, इंग्लैंड से हारने पर उसके समीकरण बिगड़ गए. भारत पूल D में 3 पॉइंटंस के साथ दूसरे नंबर पर है. जबकि इंग्लैंड 6 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है.

भारत को अगले पूल में जाने के लिए क्या करना होगा?

मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का एक मैच बचा है. यह मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ है. दोनों टीमों के बीच यह मैच 19 अगस्त को खेला जाएगा. अगर भारत इस मैच में पाकिस्तान को हरा देता है, तो वह दूसरे पूल में क्वालिफाई कर जाएगा. यह मैच भारत के लिए 'करो या मरो' वाला है.

अगर भारत और पाकिस्तान का मैच ड्रॉ रहता है, तो भारत को उम्मीद करनी होगी कि इंग्लैंड की टीम वेल्स को हरा दे. वहीं, अगर भारत अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान से हार जाता है, तो टीम इंडिया दूसरे पूल में नहीं पहुंच पाएगी. ऐसे में FIH मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत का कैम्पेन समाप्त हो जाएगा.

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement