'T20I विश्वकप फाइनलिस्ट के खिलाफ 3-0 की जीत, राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा के लिए शानदार शुरुआत है. दोनों युवाओं को बैक करने में विश्वास रखते हैं. और भविष्य के लिए कुछ विकल्पों ने शानदार खेल दिखाया है. हैशटैग INDVsNZT20.'
इंडिया-न्यूज़ीलैंड मैच में किस खिलाड़ी ने दिलाई धोनी की याद?
रोहित के अलावा किस खिलाड़ी की सबसे ज़्यादा चर्चा हुई.
Advertisement

सीरीज जीतने के बाद जश्न मनाते वेंकटेश अय्यर, हर्षल पटेल, श्रेयस अय्यर. और दूसरी तस्वीर में अक्षर पटेल और दीपक चाहर ( फोटो क्रेडिट : PTI)
तीसरे और आखिरी T20I मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 73 रन से हरा दिया. न्यूज़ीलैंड पर भारत की ये लगातार तीसरी T20I जीत भी है. और इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने न्यूज़ीलैंड का सूपड़ा साफ कर दिया. कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. सलामी जोड़ी रोहित और ईशान किशन ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई. पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े. ईशान किशन ने 21 गेंदों में 29 रन बनाए. वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने सीरीज में लगातार दूसरी फिफ्टी लगाई. उन्होंने 31 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के लगाए.
मिडल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर ने 20 गेंदों में 25 रन और वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में 20 रन की पारी खेली. निचले क्रम में हर्षल पटेल ने 18 और दीपक चाहर ने आठ गेंदों में 21 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 184 रन तक पहुंचाया. जवाब में न्यूज़ीलैंड की टीम 111 रन पर सिमट गई. हालांकि, किवी ओपनर मार्टिन गप्टिल ने जरूर 36 गेंदों में चार चौके और चार छक्कों की मदद से 51 रन की पारी खेली. लेकिन उनके आउट होते ही टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई.
और इस तरह न्यूज़ीलैंड को लगातार तीसरे T20I मैच में हार का सामना करना पड़ा. तीन विकेट चटकाने वाले अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. जबकि रोहित शर्मा प्लेयर ऑफ द सीरीज बने. बता दें कि भारत ऐसी पहली और एकमात्र टीम है, जिसने न्यूज़ीलैंड को अपने घर और न्यूज़ीलैंड में जाकर T20I सीरीज में व्हाइटवॉश किया है. टीम इंडिया की इस जीत के दौरान ट्विटर पर काफी चर्चा हुई. और अपने इस ट्विटर स्पेशल आर्टिकल में चलिए आपको बताते हैं इसी चर्चा के चार सबसे खास हैशटैग. #INDVsNZT20 इंडिया और न्यूज़ीलैंड का मैच था तो ये तो ट्रेंड होना ही था और हुआ भी. इस ट्रेंड के जरिए फैन्स और कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ को बधाई दी. बधाई इसलिए क्योंकि स्थायी रूप से कप्तान रोहित और कोच राहुल द्रविड़ की ये पहली सीरीज थी. टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा,
#RohitSharma दूसरा ट्रेंड हैशटैग रोहित शर्मा रहा. और रहना भी चाहिए. आखिर कप्तान साब ने लाजवाब खेल और कप्तानी जो दिखाई. बल्ले से रोहित शर्मा ने तीन मैचों की इस सीरीज में 154 के स्ट्राइक रेट से 159 रन ठोके. जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल थे. रोहित को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाज़ा गया. तीसरे T20I मैच में रोहित ने 150 छक्के पूरे किये. साथ ही सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर करने का रिकॉर्ड भी कायम किया. इस वजह से कप्तान साब का नाम ट्रेंड में दूसरे नंबर पर रहा.
#Axar टीम इंडिया के बोलिंग ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भी न्यूज़ीलैंड के खिलाफ महफ़िल लूटी. अक्षर ने अपनी तीन ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ नौ रन खर्च कर तीन विकेट चटकाए. और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया. अक्षर के शानदार प्रदर्शन के बाद कुछ ट्विटर यूजर्स ने आगामी टेस्ट सीरीज पर भी बात छेड़ दी. एक यूजर ने लिखा कि जडेजा, अश्विन और अक्षर पटेल की तिकड़ी को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में देखना दिलचस्प होगा.
#Deepak Chahar दीपक चाहर. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज. ट्विटर पर दीपक चाहर भी ट्रेंड में रहे. वजह गेंदबाजी से कहीं ज्यादा बल्लेबाजी थी. इस गेंदबाज ने वो काम किया, जो एमएस धोनी टीम इंडिया के लिए करते रहे. मतलब कि शानदार फिनिश. डेथ ओवर्स में दीपक चाहर ने महज 8 गेंदों में 21 रन ठोक डाले. जिसमें दो चौके और एक छक्का भी शामिल था. दीपक का ये एकमात्र छक्का 95 मीटर का था. जिसे कप्तान रोहित ने भी एन्जॉय किया. और सैल्यूट करते हुए दिखे. रोहित के इस रिएक्शन को लोगों ने भी खूब शेयर किया. जबकि दीपक की बैटिंग को देख कुछ लोग हार्दिक पंड्या पर चुटकी लेने लगे. कहने लगे कि पंड्या का करियर अब संकट में है. क्योंकि दीपक ऑलराउंडर और फिनिशर वाला काम कर रहे हैं.
बता दें कि T20I सीरीज खत्म होने के बाद अब भारत और न्यूज़ीलैंड (IND vs NZ) की टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भिड़ेंगी. पहला टेस्ट कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में 25 नवंबर से खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े खेला जाएगा. इस सीरीज में केन विलियमसन और विराट कोहली की वापसी होगी. हालांकि, कोहली दूसरे टेस्ट में खेलते नजर आएंगे. पहले टेस्ट में भारत की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करेंगे.
Advertisement













