वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया है. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में वैभव को मौका मिला. अब तक जो दो टी20 मैच खेले हैं. उन्होंने पहले मैच में 14 और दूसरे मैच में 13 रन बनाए. वैभव अब तक उस विस्फोटक अंदाज में नहीं दिखे, जिसके लिए वह जाने जाते हैं. पार्थिव पटेल को लग रहा है कि गेंदबाजों को वैभव की कमजोरी दिख गई है. इसी कारण यह युवा बल्लेबाज संघर्ष कर रहा है.
पार्थिव का दावा, इंग्लैंड ने ढूंढ ली है वैभव की कमजोरी!
वैभव ने पहले मैच में जोफ्रा आर्चर की गेंदो पर दो छक्के लगाए. लेकिन अगले मैच में आर्चर ने उन्हें शॉर्ट बॉल पर फंसा लिया. इसी विकेट को देखकर पार्थिक को लगा कि अब सभी गेंदबाज वैभव की इसी कमजोरी पर अटैक करने वाले हैं.


वैभव ने पहले मैच में जोफ्रा आर्चर की गेंदों पर दो छक्के लगाए. लेकिन, अगले मैच में आर्चर ने उन्हें शॉर्ट बॉल पर फंसा लिया. इसी विकेट को देखकर पार्थिव को लगा कि अब सभी गेंदबाज वैभव की इसी कमजोरी पर अटैक करने वाले हैं.
वैभव सूर्यवंशी की कमजोरी हुई उजागरपार्थिव पटेल ने कहा कि सिर्फ़ जोफ़्रा आर्चर ही नहीं, IPL देखने वाले किसी भी व्यक्ति को वैभव की कमजोरी का पता है. टीमें और खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ शॉर्ट बॉल फेंकने की एक सोची-समझी रणनीति का इस्तेमाल करते हैं. जिस गेंद पर वैभव का विकेट गया वह भी शॉर्ट थी, और उससे पहले वाले भी शॉर्ट ही गेंद थी. पहले मैच में, जिस गेंद पर वैभव ने छक्का लगाया था, उसमें ज्यादा बाउंस नहीं था, लेकिन लाइन वही थी.
यह भी पढ़ें- जिसे कोई दावेदार नहीं मान रहा था, उसी ने विंबलडन में लिख दी 25 साल बाद नई कहानी
पार्थिव पटेल के हिसाब से जैसे-जैसे वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल करियर आगे बढ़ेगा, उन्हें इसी तरह की बॉलिंग का सामना करना पड़ेगा, जिसमें शॉर्ट और 145 km/h से ज़्यादा तेज़ गेंदें होंगी. इसलिए, अब वैभव के लिए चुनौती होगी कि वह शॉर्ट-पिच बॉलिंग का सामना कैसे करते हैं. क्योंकि हर बॉलर उन्हें उसी तरह टारगेट करने की कोशिश करेगा.
भारतीय बल्लेबाजों को सुधार की जरूरतभारतीय टीम इस सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही है. पार्थिव को लगता है कि भारतीय बल्लेबाजों को खेल की बेहतर अंडरस्टैंडिंग और अवेयरनेस लाने की जरूरत है. पार्थिव के मुताबिक, बोर्ड पर 200 रन होने के बावजूद टीम के पास टाइम है. खिलाड़ी अपनी लय में आने के लिए एक या दो ओवर ले सकते हैं. कंडीशंस अलग हैं, विकेट उतने सपाट नहीं हैं, और टीम को इसमें ढलना होता है. इसके लिए टीम को कुछ समय देना बहुत जरूरी है. पार्थिव को उम्मीद है कि ऐसा होने पर टीम अंतिम दो मैच में वापसी कर सकती है.
वीडियो: T20 में टीम इंडिया की इंग्लैंड के खिलाफ हार की गौतम गंभीर ने क्या वजह बताई?












