The Lallantop

अफगानी क्रिकेटर शापूर जादरान का निधन, इम्यून सिस्टम डिसऑर्डर से जंग हार गए

Shapoor Zadran ने 2009 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. 2015 ODI वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत में उन्होंने विनिंग शॉट खेला था.

Advertisement
post-main-image
शापूर जादरान ने अफगानिस्तान में क्रिकेट के विकास में अहम भूमिका निभाई. (फोटो- AFP)

अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान (Shapoor Zadran) का निधन हो गया है. वो 38 साल के थे. शापूर का दिल्ली-NCR में काफी समय से इलाज चल रहा था. वो 'हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस' (LHL) नाम की बीमारी से जंग लड़ रहे थे. 7 जुलाई को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लेफ्ट हैंड पेसर शापूर जनवरी से दिल्ली-NCR के हॉस्पिटल में गंभीर बीमारी का इलाज करा रहे थे. उनके छोटे भाई घमई जादरान (Ghamai Zadran) के मुताबिक, बीते साल अक्टूबर में उनकी तबियत बिगड़ गई थी. अफगानिस्तान के डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भारत जाने की सलाह दी. तब घमई जादरान और अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान शापूर के साथ भारत आए थे.

ACB ने दी जानकारी

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शापूर के निधन की जानकारी देते हुए X पर लिखा,

Advertisement

ACB अफगानिस्तान के फॉर्मर पेसर शापूर जादरान के निधन पर शोक व्यक्त करता है.

बोर्ड ने ये भी लिखा कि शापूर जादरान अफगानिस्तान क्रिकेट की नींव रखने वाले लोगों में से एक थे. उन्होंने अपने डेडिकेशन, पैशन और कमिटमेंट के चलते देश में क्रिकेट को आगे बढ़ाया. वह शुरुआत में अफगानिस्तान क्रिकेट के सेंटर में रहे. उन्होंने वह रास्ता बनाने में मदद की, जिसने अफगान क्रिकेट को इंटरनेशनल लेवल पर पहुंचाया.

Advertisement
क्या होती है हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस?

शापूर जादरान ‘हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस’ नाम की बीमारी से जूझ रहे थे. यह बीमारी इम्यून रेगुलेशन का एक रेयर और जानलेवा डिसऑर्डर है. जिसमें ओवरएक्टिव व्हाइट ब्लड सेल्स शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचाने लगते हैं.

परिवार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, गंभीर संक्रमण के कारण उनकी हालत और बिगड़ गई थी. उनके शरीर के कई हिस्सों में संक्रमण फैल गया था.

ये भी पढ़ें: संजू सैमसन को ड्रॉप किया गया, या आराम दिया गया? इनसाइड स्टोरी जान लीजिए

2009 में किया डेब्यू

6 फुट 2 इंच लंबे शापूर जादरान ने 2009 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने 44 ODI खेले, और 43 विकेट लिए. ODI में उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस 24 रन देकर 4 विकेट थी. शापूर ने अफगानिस्तान के लिए 36 T20I भी खेले. जिसमें उनके नाम 37 विकेट थे. शापूर ने 2015 ODI वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत में विनिंग शॉट खेला था. 

39वां बर्थडे नहीं मना पाए शापूर

शापूर अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट नहीं कर पाए. 39वें जन्मदिन से एक दिन पहले, उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनका जन्म 8 जुलाई 1987 को अफगानिस्तान के लोगर प्रान्त में हुआ था.

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement